
Jayden Seales (Source X)
साउथ अफ्रीका और वेस्टइंडीज के बीच 2 मैचों की टेस्ट सीरीज का अंत हो चुका है। पहला मैच ड्रा होने के बाद साउथ अफ्रीका ने दूसरे वनडे मैच में 40 रन से जीत हासिल की और 1-0 से सीरीज पर कब्जा कर लिया।
SA vs WI दूसरे टेस्ट मैच का हाल
पहले बल्लेबाजी करने उतरी दक्षिण अफ्रीका की टीम 160 रनों पर सिमट गई।
उसके बाद वेस्टइंडीज की टीम 144 रनों पर ऑलआउट हो गई।
दूसरी पारी में साउथ अफ्रीका की टीम बस 246 रन बोर्ड पर लगा पाई।
इस स्कोर का पीछा करते हुए विंडीज टीम 222 रनों पर ही सिमट गई ।
दूसरे टेस्ट मैच में जेडन ने लिया अपना 5 विकेट हॉल
दक्षिण अफ्रीका ने टेस्ट मैच के तीसरे दिन अपनी दूसरी पारी 223-5 से शुरू की थी, जिसमें वेरेन 50 और वियान मुल्डर 34 रन पर बल्लेबाजी कर रहे थे। डन सील्स ने दूसरे दिन जहां से छोड़ा था, वहीं से खेलना जारी रखा और मेहमान टीम की बल्लेबाजी लाइन अप को तहस-नहस कर दिया। पारी के पहले ओवर में मुल्डर को जोमेल वारिकन ने एलबीडब्ल्यू आउट कर दिया।
इसके बाद सील्स आए और कहर बरसाना शुरू किया, उन्होंने ने केशव महाराज को शून्य पर आउट किया। उन्होंने लेंथ डिलीवरी को रोकने की कोशिश की, लेकिन शॉर्ट मिडविकेट पर कैच दे बैठे। सील्स ने उसके बाद वेरिन को क्लीन बोल्ड करके अपने टेस्ट करियर का दूसरा यादगार पांच विकेट हॉल पूरा किया।
The moment Jayden Seales grabbed his 2️⃣nd Test 5️⃣fer!💪🏾 Ripping through the Proteas in the morning session.🏏🔥#WIvSA #MenInMaroon pic.twitter.com/W1M1adyuCa
— Windies Cricket (@windiescricket) August 17, 2024
जेडन सील्स की घातक गेंदबाजी के आगे साउथ अफ्रीका तीसरे दिन मात्र 23 रन और बना सका और 246 रन पर सिमट गया। उन्होंने दूसरी पारी का स्पैल 18.4 ओवर में 61 रन देकर 6 विकेट लेकर किया। यह उनके करियर का दूसरा सबसे बेस्ट स्पैल था। इस तरह की गेंदबाजी उन्हें आगे आने वाले समय में घातक गेंदबाज बनाएगी।
वेस्टइंडीज के उभरते गेंदबाज बन रहे हैं जेडन सील्स
इस सीरीज में कैरेबियाई तेज गेंदबाज जेडन सील्स का काफी बोलबाला रहा। सील्स ने 2 मैचों में 64.2 ओवर्स फेंके और 18.08 की औसत से 12 विकेट अपने नाम किए। इसके साथ ही वह सीरीज में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले दूसरे गेंदबाज रहे।
T20 WC 2026, IND vs USA: USA ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया, बुमराह और संजू टीम से बाहर
T20 WC 2026: वेस्टइंडीज ने दूसरे मुकाबले में स्काॅटलैंड को 35 रनों से हराया
बीसीसीआई ने अंडर 19 वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम इंडिया को किया मालामाल, इतने करोड़ की प्राइज मनी की घोषणा
SM Trends: 7 फरवरी के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

