Skip to main content

ताजा खबर

जुलाई-13 Evening न्यूज हेडलाइंस: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट की दुनिया से

(Image Credit- Twitter/X)

1. विम्बलडन देखने पहुंचे कप्तान रोहित शर्मा, तो RCB ने पोस्ट शेयर कर कुछ इस प्रकार लिए मजे

हाल में ही भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान और हिटमैन के नाम से मशहूर रोहित शर्मा (Rohit Sharma) जारी प्रतिष्ठित टेनिस टूर्नामेंट विम्बलडन 2024 देखने इंग्लैंड पहुंचे थे। रोहित शर्मा की विम्बलडन वाली फोटो पर आईपीएल फ्रेंचाइजी राॅयल चैलेंजर्स बेंगुलरू (RCB) सोशल मीडिया के माध्यम से मजे लेते हुई नजर आई है। बता दें कि रोहित के विम्बलडन के दौरान की एक फोटो को शेयर करते हुए फ्रेंचाइजी ने कैप्शन में लिखा- कप्तान खुद गार्डन में है।

2. WCL 2024 Final: एक बार फिर फैंस को देखने को मिलेगा IND vs PAK मैच, जानें कब और कहां देख पाएंगे मैच

क्रिकेट फैंस को एक बार फिर से भारत और पाकिस्तान के बीच रोमांचक मैच देखने को मिलने वाला है। बता दें कि जारी वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स का फाइनल मैच आज 13 जुलाई को बर्मिंघम में होने जा रहा है। आप इस मैच को भारतीय समयानुसार रात 9 बजे से स्टार स्पोर्टस के सभी चैनल और फैनकोड ऐप के माध्यम से देख सकते हैं?

3. टीम इंडिया के नए हेड कोच Gautam Gambhir अनंत-राधिका की वेडिंग सेरेमनी में आए नजर

हाल में ही भारतीय क्रिकेट टीम के नवनियुक्त हेड क्रिकेट कोच गौतम गंभीर (Gautam Gambhir), मुंबई में अनंत अंबानी-राधिका मर्चेंट की वेडिंग सेरेमनी में नजर आए हैं। गंभीर के इस सेरेमनी में पहुंचने की वीडियो काफी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। साथ ही गंभीर की इस वीडियो पर फैंस काफी तेजी से रिएक्शन देते हुए नजर आ रहे हैं।

4. Anant-Radhika की शादी में क्रेजी हुए Hardik Pandya, बॉलीवुड हसीना संग किया गजब का डांस

जब से टीम इंडिया ने वर्ल्ड कप जीता है, तब से ऑलराउंडर Hardik Pandya का क्रेज एक अलग ही लेवल पर चल गया है। फैन्स उन्हें भर-भर के प्यार दे रहे हैं, जिससे पांड्या हद से ज्यादा खुश नजर आ रहे हैं। इस बीच Anant और Radhika की शादी में पहुंचे हार्दिक का एक अलग ही रूप देखने को मिला और अब उससे जुड़ा वीडियो वायरल हो रहा है। पांड्या ने अन्नया पांडे के साथ जमकर डांस किया है। 

5. Axar Patel ने फिर वर्ल्ड कप मेडल संग की तस्वीर शेयर, तो दोस्त सिराज ने कर डाला जोरदार कमेंट

टीम इंडिया में बतौर ऑलराउंडर खुद को साबित करने वाले Axar Patel का टी20 वर्ल्ड कप में भी प्रदर्शन दमदार रहा, जहां इस खिलाड़ी ने गेंद और बल्ले दोनों से कमाल किया। वहीं अब टीम इंडिया को वर्ल्ड कप जीते 2 हफ्ते हो गए हैं, उसके बाद भी पटेल ट्रॉफी और मेडल के साथ अपनी तस्वीरें शेयर कर रहे हैं। ऐसा ही कुछ उन्होंने इस बार किया, जहां उनकी पोस्ट पर साथी खिलाड़ी सिराज ने कहा हैंगओवर उतरना नहीं चाहिए।

6. ENG vs WI: पहले टेस्ट में आखिरी विकेट लेने के बाद गस एटकिंसन ने जिमी एंडरसन से माफी मांगी: बेन स्टोक्स

इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच पहला टेस्ट मैच खत्म होने के बाद बेन स्टोक्स ने बीबीसी क्रिकेट के हवाले से कहा- गस एटकिंसन ने वह आखिरी विकेट लिया, और उसने यह विकेट लेने के बाद जिमी एंडरसन से माफी मांगी। इसके बाद जिम्मी हंसे और कहा नहीं दोस्त। आप किसी ऐसे व्यक्ति को जानते हैं जो स्टुअर्ट ब्रॉड की तरह अपने करियर की परिकथा का अंत करने का हकदार था। मुझे लगता है कि यह उस व्यक्ति के बारे में बहुत कुछ कहता है।

7. गौतम गंभीर के हेड कोच बनने के बाद आवेश खान ने दिया बड़ा बयान

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने हाल ही में पूर्व सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर को टीम इंडिया का हेड कोच नियुक्त किया है। उसके बाद से लगातार कोई न कोई उनको लेकर अपनी राय साझा कर रहा है। इसी कड़ी में अब टीम इंडिया के तेज गेंदबाज आवेश खान ने गौतम गंभीर को लेकर कहा- मैंने उनसे जो कुछ भी सीखा, वह इस मानसिकता के बारे में है कि आपको हमेशा अपने प्रतिद्वंद्वी से बेहतर प्रदर्शन करना चाहिए और टीम के लिए अपना शत प्रतिशत योगदान देना चाहिए।

8. 2024 में ये क्रिकेटर्स ले चुके हैं अब तक संन्यास, लिस्ट में इस देश के सबसे ज्यादा खिलाड़ी शामिल

बता दें कि साल 2024 में क्रिकेट जगत में काफी क्रिकटर्स ने संन्याय लिया है। किसी ने खेल के सभी फाॅर्मेट से तो किसी ने किसी एक फाॅर्मेट से संन्यास लेने का फैसला किया है। तो वहीं साल 2024 में रिटायरमेंट लेने वाले क्रिकेटर्स के बारे में आपको जानकारी दें तो जेम्स एंडरसन, विराट कोहली, रोहित शर्मा, रवींद्र जडेजा, केदार जाधव, दिनेश कार्तिक, हेनरिक क्लासेन, डीन एल्गर, नील वैगनर, कॉलिन मुनरो, डेविड वॉर्नर और ट्रेंट बोल्ट जैसे खिलाड़ी इसमें शामिल हैं।

9. कैंसर से जूझ रहे अंशुमन गायकवाड़ के लिए Kapil Dev पेंशन देने को तैयार, BCCI से लगाई मदद की गुहार

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज अंशुमन गायकवाड़ (Anshuman Gaekwad) इस समय ब्लड कैंसर से जूझ रहे हैं, और लंदन के एक अस्पताल में भर्ती हैं। दूसरी ओर, इस सब के बीच पूर्व भारतीय खिलाड़ी और 1983 वर्ल्ड कप चैंपियन कप्तान कपिल देव (Kapil Dev) इस बुरे वक्त में अपने साथी क्रिकेटर की मदद करने के लिए सामने आए हैं। इसके लिए उन्होंने अपनी पेंशन भी अंशुमन को देने का फैसला किया है। इसके अलावा पूर्व दिग्गज ऑलराउंडर ने फैंस से भी उनकी मदद करने के साथ, प्रार्थना करने की गुजारिश की है।

10. डेल स्टेन भी रहे हैं जेम्स एंडरसन के बहुत बड़े फैन, इंग्लिश तेज गेंदबाज के संन्यास को लेकर सोशल मीडिया पर लिखा भावनात्मक संदेश

इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन ने लाॅर्ड्स में वेस्टइंडीज के खिलाफ अपना पहला टेस्ट मैच खेलने के बाद खेल से रिटायर हो गए हैं। तो वहीं अब एंडरसन के रिटायरमेंट पर डेल स्टेन ने कहा है कि- एक इंसान के पूरे करियर को कुछ लाइन में लिखना बहुत ही मुश्किल है। आपका करियर बहुत ही अच्छा रहा था। मैं आपको शुक्रिया कहना चाहूंगा कि आप इतने लोगों के आदर्श बने और अपने बेहतरीन प्रदर्शन किया।

আরো ताजा खबर

RCB vs LSG: आउट-ऑफ-फॉर्म चल रहे निकोलस पूरन को हेजलवुड ने किया क्लीन बोल्ड! देखें वीडियो

IPL 2026: Josh Hazlewood knocks over Nicholas Pooran’s stumps with a peach (image via JioHotstar) रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के फ़ास्ट बॉलर जोश हेजलवुड ने बुधवार, 15 अप्रैल को लखनऊ सुपर...

RCB vs LSG: टॉस जीतकर RCB ने पहले फील्डिंग चुनी; हेजलवुड की वापसी हुई है, देखें टीमों की प्लेइंग XI

IPL 2026, RCB vs LSG: rcb opted to field first (image via JioHotstar) रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच IPL 2026 के 23वें मैच में, रॉयल चैलेंजर्स...

IPL 2026: मुंबई इंडियंस खेमे के लिए बुरी खबर, इस वजह से पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच नहीं खेल पाएंगे रोहित शर्मा

Rohit Sharma (Image Credit- Twitter X) जारी आईपीएल 2026 के बीच पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस खेमे से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। बता दें कि टीम...

15 अप्रैल, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. ‘बल्लेबाजी उन्हें निराश कर रही है’ – चेन्नई के हाथों हार के बाद KKR की समस्याओं पर आकाश चोपड़ा आकाश चोपड़ा का...