Skip to main content

ताजा खबर

“जिसे कभी सम्मान नहीं मिला वो दूसरों को क्या देगा….”- पूर्व बांग्लादेशी खिलाड़ी ने लगाई वीरेंद्र सहवाग को फटकार

Imrul Kayes & Virender Sehwag (Photo Source: X/Twitter)

बांग्लादेशी ऑलराउंडर खिलाड़ी शाकिब अल हसन जारी टी20 वर्ल्ड कप 2024 के शुरुआती मैचों में गेंद और बल्ले से खास प्रदर्शन कर पाने में नाकामयाब रहे थे। शाकिब के खराब फॉर्म पर तंज कसते हुए पूर्व भारतीय दिग्गज खिलाड़ी वीरेंद्र सहवाग ने कहा था कि उन्हें टी20 फॉर्मेट से संन्यास ले लेना चाहिए। शाकिल अल हसन ने फिर नीदरलैंड्स के खिलाफ अहम मुकाबले में 64* रन की पारी खेल आलोचकों को तगड़ा जवाब दिया।

इस मैच विनिंग पारी के बाद वीरेंद्र सहवाग के कमेंट पर प्रतिक्रिया देते हुए ऑलराउंडर ने कहा कि, उनके पास किसी को जवाब देने के लिए कुछ नहीं है। लेकिन पूर्व बांग्लादेशी खिलाड़ी इमरुल कायेस वीरेंद्र सहवाग के रवैये से आगबबूला हो गए हैं, उन्होंने सहवाग को लताड़ लगाते हुए बड़ा बयान दिया है।

वीरेंद्र सहवाग पर बुरी तरह भड़के इमरुल कायेस

पूर्व बांग्लादेशी खिलाड़ी इमरुल कायेस का कहना है कि वीरेंद्र सहवाग को खिलाड़ियों को सम्मान करना नहीं आता है। क्योंकि उन्हें अपने करियर में वो सम्मान नहीं मिल पाया है। कायेस ने बांग्लादेशी मीडिया पर बात करते हुए कहा, ‘शाकिब 1 या 2 दिन में शाकिब-अल-हसन नहीं बने। वह एक बार नहीं बल्कि लंबे समय से सभी फॉर्मेट में नंबर 1 आईसीसी ऑलराउंडर हैं। उनके जैसे खिलाड़ी को सम्मान की जरूरत है, जो वीरेंद्र सहवाग को अपने करियर में नहीं मिला। इसलिए शायद वह दूसरों को सम्मान देने या सम्मान देने के बारे में कुछ नहीं जानता।’

नीदरलैंड्स को पिछले मुकाबले में 25 रनों से हराकर बांग्लादेश अभी भी सुपर-8 में पहुंचने की रेस में बनी हुई है। टीम ग्रुप-डी पॉइंट्स टेबल में तीन मैचों में दो जीत, और 4 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर है। बांग्लादेश ग्रुप स्टेज राउंड का आखिरी मैच 17 जून को नेपाल के खिलाफ खेलने वाली है।

सुपर-8 में जगह पक्की करने के लिए टीम को यह मैच जीतना होगा। अगर टीम सुपर-8 में पहुंचती है तो फिर अपना पहला मुकाबला 22 जून को भारत के खिलाफ सर विवियन रिचर्ड्स स्टेडियम, एंटीगुआ में खेलेगी।

আরো ताजा खबर

अभिषेक शर्मा का मजेदार खुलासा, अंडर-एज दिनों में शुभमन गिल के पास ही था आईफोन

Abhishek Sharma Shubman Gill (Image credit Twitter – X) क्रिकेटरों के बीच की दोस्ती और पुराने किस्से अक्सर फैंस को काफी दिलचस्प लगते हैं। हाल ही में हुए BCCI नमन...

हार्दिक पांड्या ने बताया अपना क्रिकेट आइडल, सचिन या गांगुली नहीं बल्कि इस पूर्व ओपनर का लिया नाम

Hardik Pandya (Image credit Twitter – X) क्रिकेट में अक्सर युवा खिलाड़ी अपने आदर्श के रूप में बड़े अंतरराष्ट्रीय सितारों का नाम लेते हैं। लेकिन इस बार स्टार ऑलराउंडर हार्दिक...

IPL 2026: पंजाब किंग्स के लिए ये 4 विदेशी खिलाड़ी बन सकते हैं मैच विनर

IPL 2026 Punjab Kings (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2026 से पहले पंजाब किंग्स अपनी टीम को और मजबूत बनाने की तैयारी में है। पिछले सीजन में टीम का...

16 मार्च, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening news headlines (image via getty) 1. IPL 2026: चिन्नास्वामी स्टेडियम में मैच कराने की RCB को मिली हरी झंडी! इंडियन प्रीमियर लीग 2026 से पहले एक बड़ी खबर सामने...