Skip to main content

ताजा खबर

जारी BBL में मार्कस स्टोइनिस के आउट होने के तरीके से नोवाक जोकोविच हुए हैरान, आप भी देखें वीडियो 

जारी BBL में मार्कस स्टोइनिस के आउट होने के तरीके से नोवाक जोकोविच हुए हैरान, आप भी देखें वीडियो 

BBL (Image Credit- Twitter X)

जारी बिश बैश लीग (BBL) 2024-25 मैच नंबर 32 के दौरान एक रोमांचक घटना घटी, जिसे देख टेनिस दिग्गज भी काफी हैरान रह गए। बता दें कि यह मुकाबला मेलबर्न रेनेगेड्स और मेलबर्न स्टार्स के बीच खेला गया। मुकाबले में मेलबर्न स्टार्स के कप्तान मार्कस स्टोइनिस (Marcus Stoinis) ने एक जानदार शाॅट खेला, जो सीधे हवा में ऊपर की ओर गया और रूफटाॅप से टकराने से बाल-बाल बचा।

लेकिन स्टोइनिस मिड ऑन की ओर कैच आउट हो गए। यह घटना स्टार्स की पारी के 8वें ओवर की तीसरी गेंद पर देखने को मिली। इस ओवर में टाॅम रोजर्स ने एक फुल-लेंथ गेंद स्टोइनिस को डाली और इस पर बल्लेबाज ने सामने की ओर शानदार शाॅट खेल दिया।

लेकिन यह छक्का जाने की बचाए मिड ऑन पर खड़े केन रिचर्डसन के हाथों में चला गया और मार्कस स्टोइनिस को 18 रनों पर आउट होकर वापिस लौटना पड़ा। लेकिन इस दौरान स्टेडियम में मैच का लुत्फ लेने पहुंचे टेनिस दिग्गज नोवाक जोकोविच की प्रतिक्रिया सोशल मीडिया पर वायरल हो गई।

देखें इस घटना की वायरल वीडियो

मेलबर्न रेनेगेड्स बनाम मेलबर्न स्टार्स मैच का हाल

दूसरी ओर, मेलबर्न के डाॅकलैंड स्टेडियम में खेले गए इस मैच के बारे में आपको जानकारी दें, तो टाॅस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मेलबर्न स्टार्स ने 20 ओवरों में 10 विकेट के नुकसान पर कुल 165 रन बनाए। टीम के लिए ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल ने 52 गेंदों में 4 चौके और 10 छक्कों की मदद से 90 रनों की बेहतरीन पारी खेली।

इसके बाद जब मेलबर्न रेनेगेड्स मेलबर्न स्टार्स से मिले 166 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी, तो वह 19.5 ओवरों में मात्र 123 रनों पर ऑल-आउट हो गई, और मैच में उसे 42 रनों से हार का सामना करना पड़ा। टीम के लिए विकेटकीर बल्लेबाज टिम सेफर्ट ही 26 रनों की बेस्ट पारी खेल पाए। इसके अलावा और कोई खिलाड़ी बड़ी पारी नहीं खेल पाया।

আরো ताजा खबर

IND vs NZ 2026: पहले टी20 में अभिषेक शर्मा ने तोड़ा केकेआर के पूर्व स्टार का ये बड़ा रिकाॅर्ड

Abhishek Sharma (Image credit Twitter – X) भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए पहले T20 इंटरनेशनल मैच में भारतीय युवा बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए सभी...

IND vs NZ 2026, 1st T20I: एकतरफा मुकाबले में भारत ने न्यूजीलैंड को 48 रनों से हराया, सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त

IND vs NZ 2026, 1st T20I (image via BCCI/X) अभिषेक शर्मा ने शानदार पारी खेलकर कमाल कर दिया, जिससे भारत ने बुधवार को नागपुर में पांच मैचों की सीरीज के...

T20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले USA के अली खान का बड़ा दावा, पाकिस्तान को फिर चखाएंगे हार का स्वाद

Ali Khan (Image credit Twitter – X) अमेरिका क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज अली खान ने T20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले को लेकर बड़ा दावा...

IPL 2026: RCB और RR के सामने होम ग्राउंड का संकट, बीसीसीआई ने दी डेडलाइन

IPL 2026 (Image credit Twitter – X) इंडियन प्रीमियर लीग 2026 से पहले दो बड़ी फ्रेंचाइजी, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और राजस्थान रॉयल्स (RR), अपने घरेलू मैदान को लेकर बड़ी...