Skip to main content

ताजा खबर

जारी BBL में घटी अजीब घटना, डेब्यू मैच में बेटे ने खाया छक्का, तो स्टैंड में पिता ने पकड़ा कैच, देखें वायरल वीडियो 

Adelaide Strikers vs Brisbane Heat (Image Credit- Twitter X)

जारी बिग बैश लीग में एक अजीब घटना देखने को मिली है। बता दें कि टूर्नामेंट का 31वां मैच आज 11 जनवरी को एडिलेड स्ट्राइकर्स और ब्रिसबेन हीट के बीच एडिलेड ओवल मैदान पर खेला गया। इस मुकाबले में स्ट्राइकर्स के लिए डेब्यू कर रहे युवा गेंदबाज Liam Haskett ने जब अपनी ही गेंदबाजी पर छक्का खाया, तो उनके पिता ने स्टैंड में शानदार कैच लपका।

कैच लपकने की यह घटना ब्रिसबेन हीट की पारी के चौथे ओवर में देखने को मिली, जब लियम नाथन मैकस्वीनी को गेंदबाजी कर रहे थे। इस ओवर में बल्लेबाज ने एक शाॅर्ट गेंद पर मिडविकेट के ऊपर से एक शानदार शाॅट खेला, जो सीधे स्टैंड में छक्के के लिए गया। तो वहीं इस दौरान स्टेडियम में मैच देखने आए Liam Haskett के पिता ने शानदार कैच लपका और वापिस गेंद को मैदान पर फेंक दिया।

देखें BBL में घटी इस घटना की वायरल वीडियो

No way!

Liam Haskett got hit for six by Nathan McSweeney. The guy in the crowd that caught the catch?

His DAD 😆 #BBL14 pic.twitter.com/qyVVGXNGxt

— KFC Big Bash League (@BBL) January 11, 2025

एडिलेड स्ट्राइकर्स बनाम ब्रिसबेन हीट मैच का हाल

दूसरी ओर, इस मैच के बारे में आपको जानकारी दें तो ब्रिसबेन हीट ने टाॅस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया। इसके बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए एडिलेड स्ट्राइकर्स ने 20 ओवरों में 5 विकेट के नुकसान पर 251 रन बनाए।

टीम के लिए कप्तान मैथ्यू शाॅर्ट ने 54 गेंदों में 10 चौके और 7 छक्कों की मदद से 109 रनों की शानदार शतकीय पारी खेली। इसके अलावा एलेक्स राॅस ने 19 गेंदों में 44 रनों की पारी खेली। हीट की गेंदबाजी के बारे में बात की जाए तो मैथ्यू खुनेमन को 3 और माइकल स्वेपसन को 2 सफलता मिली।

इसके बाद जब ब्रिसबेन हीट एडिलेड स्ट्राइकर्स से मिले 252 रनों के मजबूत लक्ष्य का पीछा करने उतरी, तो वह 20 ओवरों में 195 रनों पर ऑलआउट हो गई, और मैच में उसे 56 रनों से हार का सामना करना पड़ा। टीम के लिए नाथन मैकस्वीनी ने 43 रनों की पारी खेली, तो मैट रेशों ने 34 रन बनाए। इसके अलावा और कोई खिलाड़ी बड़ी पारी नहीं खेल पाया।

আরো ताजा खबर

टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले साउथ अफ्रीका की टीम में बदलाव, रिकेल्टन और स्टब्स को मिला मौका

Ryan Rickelton (Image credit Twitter – X) टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले साउथ अफ्रीका की टीम में अहम बदलाव देखने को मिले हैं। क्रिकेट साउथ अफ्रीका (CSA) ने पुष्टि...

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के बाद इंग्लैंड के चयनकर्ता पद से हटेंगे ल्यूक राइट

Luke Wright (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड क्रिकेट टीम के चयनकर्ता ल्यूक राइट ने आईसीसी पुरुष टी20 वर्ल्ड कप 2026 के बाद अपने पद से हटने का फैसला किया...

रोहित शर्मा को मिला बड़ा सम्मान, डीवाई पाटिल यूनिवर्सिटी ने दी मानद डॉक्टरेट की उपाधि

Rohit Sharma (Image credit Twitter – X) पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा को भारतीय क्रिकेट में उनके शानदार योगदान के लिए एक और बड़ा सम्मान मिलने जा रहा है। अजिंक्य...

SM Trends: 22 जनवरी के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान व अनुभवी बल्लेबाज रोहित शर्मा की एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रही है। वह इस वीडियो...