Skip to main content

ताजा खबर

“जायसवाल ने रन लेने के लिए कहा लेकिन विराट ने…..”- स्टीव स्मिथ ने खोल दी कोहली-यशस्वी के रनआउट की पोल

Virat Kohli & Steve Smith (Photo Source: X)

ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज बल्लेबाज स्टीव स्मिथ ने भारत के खिलाफ चौथे टेस्ट मैच में शतकीय पारी खेलकर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाय। स्मिथ के शतक की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने मेलबर्न टेस्ट की पहली पारी में 474 रन बनाए, इसके जवाब में भारत की शुरुआत अच्छी नहीं रही लेकिन कोहली और यशस्वी ने तीसरे विकेट के लिए 102 रन की साझेदारी करके मैच में वापसी करने की कोशिश की, लेकिन जायसवाल गलत समय पर रन आउट हो गए।

वहीं स्टीव स्मिथ का मानना है कि, यशस्वी जयसवाल के रन आउट होने का बड़ा असर पड़ेगा क्योंकि इससे शानदार बल्लेबाजी कर रहे विराट कोहली की एकाग्रता भी प्रभावित हुई। जायसवाल ने बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच के दूसरे दिन 118 गेंद की पारी में 82 रन बनाये। उन्होंने कोहली (36) के साथ रन आउट होने से पहले तीसरे विकेट के लिए 102 रन की साझेदारी कर मैच में भारत को मजबूत स्थिति में पहुंचाने की कोशिश की थी।

स्टीव स्मिथ ने जमकर की विराट कोहली की तारीफ

वहीं स्टीव स्मिथ से जब जायसवाल के रन आउट होने के बाद कोहली के विकेट के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, ‘‘वह (कोहली) आज वास्तव में अनुशासित थे, वह अच्छे से अपने शॉट खेल रहे थे। वह शरीर पर आने वाली गेंदों को लेग साइड में खेलकर रन बना रहे थे। उन्होंने शॉट गेंदों का भी डटकर सामना किया।

वहीं उस रनआउट को लेकर ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज ने कहा कि, ‘‘ऐसा लगा कि जायसवाल ने रन लेने के लिए कहा लेकिन विराट ने उन्हें वापस भेज दिया। मैंने इससे ज्यादा कुछ नहीं देखा।’’ कंगारू बल्लेबाज ने आगे कहा कि, ‘‘इस साझेदारी को तोड़ना जाहिर तौर पर हमारे लिए अच्छा रहा। इसके बाद हमें दो और विकेट मिलें। हमारे लिए आखिरी घंटा शानदार रहा। मुझे लगता है कि आज के दिन के संदर्भ में वह (रन आउट) एक बड़ी घटना थी।’’

स्मिथ से जब पूछा गया कि ऑस्ट्रेलिया की टीम जायसवाल की जगह कोहली को भी रन आउट कर सकती थी तब वह जोर से हंस पड़े। उन्होंने कहा, ‘‘वह एक शानदार खिलाड़ी है, हम यह जानते हैं। जाहिर है उसने पर्थ में अच्छी शतकीय पारी खेली थी। वह आज वास्तव में अच्छा लग रहा था, मैंने सोचा, ‘जीज’ (जीसस), वह यहां अच्छा प्रदर्शन करने के लिए है। और यह शायद पहली गेंद थी। मुझे लगता है कि वह वास्तव में पांचवीं-छठी स्टंप लाइन की गेंदों को छेड़ने से बच रहे थे।’’

আরো ताजा खबर

भारत को झटका, अफगानिस्तान टी20 सीरीज से बाहर हुए वरुण चक्रवर्ती

Varun Chakravarthy (Image credit Twitter – X) भारतीय टीम को अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज के बीच बड़ा झटका लगा है। टीम के प्रमुख स्पिनर वरुण चक्रवर्ती अब सीरीज के...

ICC कोड ऑफ कंडक्ट के उल्लंघन की दोषी पाई गईं Kranti Gaud, एशिया कप फाइनल के बाद लगा मैच फीस का 10% जुर्माना

Kranti Gaud (Image credit Twitter – X) भारत की तेज गेंदबाज क्रांति गौड़ पर महिला टी20 एशिया कप के फाइनल मुकाबले में ICC के नियमों का उल्लंघन करने के लिए...

टीम से बाहर होते ही गरजा सलमान अली आगा का बल्ला, घरेलू क्रिकेट में ठोकी नाबाद 300 रनों की तूफानी पारी

Salman Ali Agha (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड दौरे से वापस भेजे जाने के कुछ ही दिनों बाद पाकिस्तान के सलमान अली आगा ने घरेलू क्रिकेट में शानदार वापसी...

14 सितंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening cricket news headlines (image via getty) 1. स्लो ओवर-रेट के लिए पाकिस्तान पर ICC का बड़ा एक्शन; 11 WTC अंक कटे, मैच फीस का 50% जुर्माना इंग्लैंड के खिलाफ...