Skip to main content

ताजा खबर

जायसवाल की नजरें अब एक और रिकॉर्ड पर, पिंक बॉल टेस्ट में तोड़ सकते हैं सचिन का ये महारिकॉर्ड

Yashasvi Jaiswal (Photo Source: Getty Images)

जैसा कि टीम इंडिया एडिलेड में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पिंक बॉल टेस्ट मैच की तैयारी कर रही है, सलामी बल्लेबाज यशस्वी जयसवाल की निगाहें अब सचिन तेंदुलकर के इस रिकॉर्ड पर होगी। वो इस मैच में तेंदुलकर के इस खास रिकॉर्ड को तोड़ना चाहेंगे।  महज 22 साल के जयसवाल हर मैच में कुछ न कुछ रिकॉर्ड तोड़ रहे हैं। ऐसा ही कुछ कारनामा वो अगले मैच में भी कर सकते हैं।

इस युवा खिलाड़ी ने पर्थ में पहले टेस्ट मैच में शानदार 161 रन बनाकर ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों पर दबदबा बनाया। जायसवाल ने इस साल जितने भी मैच खेले हैं हर मुकाबले में उन्होंने अपना दबदबा बनाया है। जयसवाल ने इस साल अब तक 58.18 के औसत और 72.52 के स्ट्राइक रेट से 1,280 रन बनाए हैं, जिसमें तीन शतक और सात अर्द्धशतक शामिल हैं, जिसमें 214* उनका सर्वोच्च स्कोर है।

इस युवा खिलाड़ी को एक कैलेंडर ईयर में किसी भारतीय द्वारा बनाए गए सर्वाधिक टेस्ट रनों के सचिन के रिकॉर्ड को तोड़ने के लिए केवल 282 रन और चाहिए। सात शतक और पांच अर्द्धशतक की मदद से, सचिन ने 2010 में 14 टेस्ट मैचों और 23 पारियों में 78.10 की औसत से 1,562 रन बनाए थे। इस दौरान 214 उनका सर्वोच्च स्कोर था।

2006 में 11 मैचों और 19 पारियों में 99.33 की औसत से 1,788 रन के साथ, पाकिस्तानी बल्लेबाज मोहम्मद यूसुफ के नाम एक कैलेंडर ईयर  में सर्वाधिक टेस्ट रन बनाने का रिकॉर्ड है। 202 के हाईएस्ट स्कोर के साथ, उन्होंने नौ शतक और तीन अर्द्धशतक लगाए थे।

दूसरे टेस्ट में Yashasvi Jaiswal के साथ कौन करेगा ओपनिंग

दूसरे टेस्ट के लिए कप्तान रोहित शर्मा ऑस्ट्रेलिया पहुंच चुके हैं और उन्होंने प्रैक्टिस मैच में भी हिस्सा लिया। हालांकि, उनका बल्ला नहीं चला, लेकिन वे कप्तान हैं तो उनका खेलना तय है। ऐसे में संकट ये है कि पिंक बॉल टेस्ट मैच में एडिलेड के मैदान पर भारत के लिए यशस्वी जायसवाल के साथ ओपन कौन करेगा? केएल राहुल का नाम इस समय सबसे आगे है, क्योंकि उन्होंने पर्थ में अच्छी बल्लेबाजी की थी और प्रैक्टिस मैच में भी उन्होंने रन बनाए।

আরো ताजा खबर

IPL 2026, Match 44: चेन्नई सुपर किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

IPL 2026, CSK vs MI: match preview (image via X) मुंबई इंडियंस शनिवार, 2 मई को एम. ए. चिदंबरम स्टेडियम में इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 44वें मैच में चेन्नई...

‘मैं बस चाहता था कि गेंद जमीन पर न गिरे’ – GT vs RCB मैच के बाद अपने विवादित कैच पर Jason Holder ने दिया बड़ा बयान!

IPL 2026, GT vs RCB: Jason Holder (image via X) अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आईपीएल 2026 के 42वें मैच में गुजरात और बेंगलुरु के बीच हुए मुकाबले के...

IPL 2026: GT की RCB पर दमदार 4 विकेट से जीत के बाद, मैच में देखने को मिले ये बड़े रिकॉर्ड व स्टैट

IPL 2026, GT vs RCB: Stats Review (image via X) गुजरात टाइटंस ने गुरुवार, 30 अप्रैल को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 2026 इंडियन प्रीमियर लीग के 42वें मैच में मौजूदा...

1 मई, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning news headlines (image via X) 1. IPL 2026: कल (30 अप्रैल) गुजरात टाइटन्स ने RCB को 4 विकेट से हराया गुजरात टाइटन्स ने नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आरसीबी के...