Skip to main content

ताजा खबर

जल्द ही मैदान पर वापसी करते हुए दिख सकते हैं मोहम्मद शमी, वीडियो शेयर कर दिया अपडेट

Mohammed Shami (Photo Source: Insta)

टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी लंबे समय से क्रिकेट से दूर हैं। पैर में चोट लगने के कारण वह भारतीय टीम से बाहर हैं। हालांकि चोट से रिकवर होने के बाद वो इन दिनों वापसी करने के लिए जोर लगा रहे हैं। इसी बीच तेज गेंदबाज ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर की है जिसमें वो बॉलिंग प्रैक्टिस करते हुए नजर आ रहे हैं।

गौरतलब है कि, शमी ने आखिरी मैच पिछले साल वनडे वर्ल्ड कप में खेला था, जहां पर वह अपने करियर के सर्वश्रेष्ठ फॉर्म में थे। मोहम्मद शमी की फरवरी में एड़ी की सर्जरी हुई थी। चोट के कारण शमी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू सीरीज नहीं खेल सके थे, उसके बाद वह इंडियन प्रीमियर लीग 2024 और आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप से भी बाहर हो गए। लेकिन अब वो जल्द ही फिर से मैदान पर वापसी करते हुए दिख सकते हैं।

मोहम्मद शमी ने सोशल मीडिया पर शेयर किया ये खास वीडियो

मोहम्मद शमी ने मंगलवार को इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह नेट्स में गेंदबाजी करते हुए नजर आ रहे हैं। उनके इस पोस्ट पर कुलदीप यादव और पूर्व क्रिकेटर इरफान पठान ने कमेंट किया है।तेज गेंदबाज शमी टखने की चोट से उबर चुके हैं, लेकिन उन्होंने अभी तक पूरी गति से गेंदबाजी शुरू नहीं की है।

GREAT NEWS FOR TEAM INDIA. 🇮🇳

– Mohammad Shami resumes bowling in the nets. pic.twitter.com/HT384LdxyX

— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) July 16, 2024

मोहम्मद शमी ने भारत के लिए आखिरी बार 2023 वनडे वर्ल्ड कप में खेला था, जहां पर उन्होंने अपनी रफ़्तार भरी गेंदबाजी से बड़े-बड़े बल्लेबाजों को दिन में तारे दिखाए थे। उन्होंने सात मैचों में 24 विकेट चटकाए थे। उसके बाद कुछ रिपोर्ट्स में यह कहा गया था कि, वनडे वर्ल्ड कप के दौरान शमी इंजेक्शन लेकर मैदान में खेलने के लिए उतरते थे।

शमी के लगातार टीम से बाहर होने पर टीम मैनेजमेंट ने मुकेश कुमार और अर्शदीप सिंह पर भरोसा दिखाया। तेज गेंदबाज शमी श्रीलंका के खिलाफ लिमिटेड ओवर सीरीज से भी बाहर रहेंगे। मेहमान टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को श्रीलंका के खिलाफ सीमित ओवरों की सीरीज के लिए आराम दिए जाने की उम्मीद है। ऐसे में सितंबर में बांग्लादेश के खिलाफ होने वाले टेस्ट सीरीज से मैदान पर वापसी कर सकते हैं।

আরো ताजा खबर

‘फिटनेस पर करना होगा काम’ – जिम्बाब्वे के खिलाफ क्लीन स्वीप के बाद सूर्यवंशी पर बोले कोच लक्ष्मण

ZIM vs IND: Vaibhav Sooryavanshi Gets Important Fitness Advice From Coach VVS Laxman (image via X) जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन मैचों की टी20आई सीरीज में शानदार प्रदर्शन के बाद, 15...

“मुझे नहीं लगता कि अब कोई हमें रोक सकता है” – सनराइजर्स फ्रेंचाइजी के बढ़ते दबदबे पर काव्या मारन

Kavya Maran opens up on Sunrisers’ expansion after The Hundred success (image via X) ‘द हंड्रेड’ में फ्रेंचाइजी खरीदने के बाद, सनराइजर्स ग्रुप की मालकिन काव्या मारन ने फ्रेंचाइजी के...

ZIM vs IND: “यह सपना सच होने जैसा है” – ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ और ‘प्लेयर ऑफ द सीरीज’ बनने पर बोले वैभव सूर्यवंशी

ZIM vs IND: Vaibhav Sooryavanshi (image via getty) रविवार, 26 जुलाई को जिम्बाब्वे के खिलाफ भारत की 3-0 से शानदार टी20आई सीरीज जीत में ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ और ‘प्लेयर...

27 जुलाई, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning cricket news headlines (image via getty) 1. ZIM vs IND: मेजबानों को तीसरे टी20 में 35 रनों से हराकर, भारत ने जिम्बाब्वे का सीरीज में 3-0 से किया क्लीनस्वीप...