Skip to main content

ताजा खबर

“जब लात पड़ने वाली हो…” मोहम्मद शमी ने बताया कब लेंगे धोनी रिटायरमेंट

MS Dhoni (Pic Source-X)

Mohammed Shami reveals MS Dhoni’s retirement strategy: एमएस धोनी आईपीएल से अपने संन्यास की घोषणा कब करेंगे? यह एक ऐसा प्रश्न है जिसका उत्तर अभी तक नहीं दिया गया है। धोनी (Mahendra Singh Dhoni) ने अगस्त 2020 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। लेकिन वह आईपीएल में CSK के लिए खेल रहे हैं।

आईपीएल 2024 सीजन की शुरुआत से पहले धोनी के संन्यास लेने की भविष्यवाणी की गई थी। हालांकि, धोनी इस सीजन भी खेलते नजर आए। ऐसे में इस सवाल का जवाब किसी के पास नहीं है कि MS Dhoni (एमएस धोनी) कब संन्यास लेंगे। अब तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने धोनी के रिटायरमेंट प्लान के बारे में खुलासा किया है।

मोहम्मद शमी ने बताया धोनी का रिटायरमेंट प्लान

शुभंकर मिश्रा के यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए मोहम्मद शमी ने कहा-

“आप लोग (मीडिया) उनके भविष्य पर सवाल खड़ा कर रहे हैं। जब उन्होंने खुद कहा कि ‘देखा जाएगा।’ माही भाई से हुई बातचीत में मैंने पूछा था कि एक खिलाड़ी को कब रिटायर होना चाहिए? उन्होंने कहा कि पहला जब आप खुद बोर हो जाएं और दूसरा, जब लगे कि लात पड़ने वाली है।”

“लेकिन सबसे पहली और अहम बात यह है कि जब आप खेल का आनंद लेना बंद कर देते हैं, तो यह संकेत है कि आपका टाइम आ गया है। बेहतर यही है कि आप रिटायरमेंट के लिए सबसे अच्छा पल चुनें। क्योंकि अगर आप किसी खास फॉर्मेट को कायम नहीं रख पाते हैं तो आपकी बॉडी आपको बताना शुरू कर देती है। उस वक़्त एक खिलाड़ी को इसका फैसला करना चाहिए।”

एमएस धोनी भारत के सबसे सफल कप्तान

एमएस धोनी टीम इंडिया को सबसे ज्यादा ICC ट्रॉफी जिताने वाले कप्तान हैं। धोनी के नेतृत्व में टीम इंडिया ने 2007 टी20 वर्ल्ड कप, 2011 वनडे वर्ल्ड कप और 2013 चैंपियंस ट्रॉफी जीती है।

আরো ताजा खबर

IPL 2026 की तैयारियों के लिए 10वीं के CBSE एग्जाम को छोड़ेंगे वैभव सूर्यवंशी

Vaibhav Suryavanshi (Image credit Twitter – X) बिहार के होनहार युवा क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी ने इस वर्ष केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की कक्षा 10 की परीक्षा में शामिल न...

राशिद खान ने रचा इतिहास, टी20 में 700 विकेट लेने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज बने

Rashid Khan (Image credit Twitter – X) अफगानिस्तान के स्टार लेग स्पिनर राशिद खान ने टी20 क्रिकेट में एक ऐसा रिकॉर्ड बना दिया है, जिसने पूरी दुनिया का ध्यान अपनी...

16 फरवरी, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. T20 World Cup 2026: भारत का अब कब है अगला टी20 वर्ल्ड कप मैच? यहां जाने अब भारतीय क्रिकेट टीम का अगला...

T20 World Cup 2026: अजमतुल्लाह उमरजई ने ऑलराउंडर खेल की वजह से जीता अफगानिस्तान बनाम यूएई मैच का POTM

Azmatullah Omarzai (Image Credit- Twitter X) जारी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के मैच नंबर 28 में ऑलराउंडर अजमतुल्लाह उमरजई (Azmatullah Omarzai) अफगानिस्तान के लिए यूएई के खिलाफ कमाल का प्रदर्शन...