Skip to main content

ताजा खबर

चौथे टी20 में भारत के खिलाफ इंग्लैंड को मिली हार के बाद आइसलैंड क्रिकेट ने माइकल वॉन को किया जबरदस्त Roast

Michael Vaughan (photo source :twitter )

टीम इंडिया ने इंग्लैंड के खिलाफ पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेले गए चौथे टी20 मैच को 15 रन से अपने नाम किया। इस जीत के साथ टीम इंडिया ने 5 मैच की टी20 सीरीज में 3-1 की बढ़त बना ली है। टीम इंडिया की ओर से सभी खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।

हालांकि इस मैच के दौरान एक ऐसी घटना देखने को मिली इसके बारे में तमाम लोग सोशल मीडिया पर बातचीत कर रहे हैं। दरअसल इंडिया की पारी के आखिरी ओवर में शिवम दुबे के हेलमेट में गेंद लग गई थी जिसके बाद उन्हें मैदान छोड़कर बाहर जाना पड़ा था। सभी लोगों को उम्मीद थी कि उनके सब्सीट्यूट के रूप में रमनदीप सिंह को टीम में शामिल किया जाएगा लेकिन ऐसा नहीं हुआ और शिवम दुबे की जगह हर्षित राणा को टीम में शामिल किया गया।

शिवम दुबे एक ऑलराउंडर है और नियम के मुताबिक उनकी जगह दूसरे ऑलराउंडर को ही टीम में शामिल करना चाहिए। हालांकि शिवम दुबे को हटाकर हर्षित राणा को टीम में शामिल किया गया जो एक तेज गेंदबाज है। मैच खत्म होने के बाद इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर एक ट्वीट किया जिसका जवाब आइसलैंड क्रिकेट ने मजेदार तरीके से दिया।

माइकल वॉन ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा कि, ‘कैसे एक गेंदबाज उस बल्लेबाज की जगह ले सकता है जो पार्ट टाइम गेंदबाजी करता है। #INDvsENG’

आइसलैंड क्रिकेट का ट्वीट:

We didn’t need to check the score. We knew England must have lost. https://t.co/JTxhdfCBtz

— Iceland Cricket (@icelandcricket) January 31, 2025

इस पर आइसलैंड क्रिकेट ने मजेदार जवाब दिया है। आइसलैंड क्रिकेट ने इसका जवाब देते हुए ट्वीट किया, ‘हमें स्कोर देखने की जरूरत नहीं है। हमें पता था कि इंग्लैंड यह मैच जरूर हारेगा।’

हर्षित राणा ने चौथे टी20 में तीन विकेट झटके

मैच की बात की जाए तो टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 181 रन बनाए थे। टीम इंडिया की ओर से शिवम दुबे ने 53 रन की पारी खेली जबकि हार्दिक पांड्या ने भी 53 रन बनाए। जवाब में इंग्लैंड 166 रन पर ढेर हो गई। टीम की ओर से हैरी ब्रूक ने 51 रन की पारी खेली लेकिन वो अपनी टीम को जीत दिलाने में नाकाम रहे।

इंडिया की ओर से हर्षित राणा ने चार ओवर में 33 रन देकर तीन विकेट झटके जबकि रवि बिश्नोई ने भी चार ओवर में 28 रन देकर तीन विकेट अपने नाम किए। वरुण चक्रवर्ती ने दो विकेट हासिल किए। अब इन दोनों टीमों के बीच पांचवा और अंतिम टी20 मैच 2 फरवरी को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा।

আরো ताजा खबर

आईपीएल में अर्शदीप सिंह ने रचा इतिहास, पंजाब किंग्स के लिए अभी तक कोई नहीं कर पाया है ऐसा 

Arshdeep Singh (Image Credit- Twitter X) जारी आईपीएल 2026 का 24वां मैच पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के बीच, वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया। बता दें...

17 अप्रैल, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Morning News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. IPL 2026: पंजाब किंग्स ने एक आसान मुकाबले में मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से हराया जारी आईपीएल 2026 के 24वें मुकाबले...

MI vs PBKS: वानखेड़े में डराने वाला पल, शशांक सिंह के सिर पर लगी गेंद, छोड़ना पड़ा मैदान

Shashank Singh (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के बीच खेले गए मुकाबले में एक चिंताजनक घटना देखने को मिली। पंजाब किंग्स के...

IPL 2026: रोहित शर्मा PBKS के खिलाफ क्यों नहीं खेले? हार्दिक पांड्या ने खोला राज

Rohit Sharma (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस को बड़ा झटका लगा है, क्योंकि टीम के स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा पंजाब किंग्स के खिलाफ मुकाबले में...