Skip to main content

ताजा खबर

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की मेजबानी को लेकर ICC इसी हफ्ते लेगा फाइनल फैसला, जानें पूरी डिटेल्स

ICC Champions Trophy (Photo Source: X)

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की मेजबानी पाकिस्तान के हाथों में हैं। वहीं BCCI ने साफ कर दिया है कि भारतीय टीम टूर्नामेंट के लिए पाकिस्तान का दौरा नहीं करने वाली है। बोर्ड ने पहले ही बताया था कि टीम ट्रैवल करेगी या नहीं इसका फैसला भारत सरकार लेगी और सरकार ने सुरक्षा कारणों के चलते मंजूरी नहीं दी है।

टूर्नामेंट के हाइब्रिड मॉडल या किसी और देश में आयोजित करने की खबरें सामने आ रही हैं। इस बीच, एक बड़ी खबर सामने आ रही है कि आईसीसी 29 नवंबर को होने वाली बोर्ड मीटिंग में चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी को लेकर फाइनल फैसला लेने वाली है।

ये देश होंगे बोर्ड मीटिंग में शामिल

ESPNCricinfo की रिपोर्ट के मुताबिक, आईसीसी की आगामी वर्चुअल मीटिंग में चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी का अधिकार किस देश को दिया जाएगा, इस पर चर्चा की जाएगी। इस मीटिंग में 12 पूर्ण सदस्य देशों, तीन एसोसिएट सदस्यों, एक इंडिपेंडेंट डायरेक्टर और आईसीसी के प्रतिनिधि शामिल होंगे। बता दें, यह मीटिंग आईसीसी चेयरमैन ग्रेग बार्कले की आखिरी बोर्ड मीटिंग होगी, जिनकी जगह 1 दिसंबर से बीसीसीआई सेक्रेटरी जय शाह लेंगे।

हाइब्रिड मॉडल स्वीकार नहीं करना चाहता है PCB

आईसीसी ने चैंपियंस ट्रॉफी के लिए हाइब्रिड मॉडल का सुझाव दिया था, जहां भारत मेजबान पाकिस्तान का दौरा किए बिना अपने मैच न्यूट्रल वेन्यू पर खेल सकता है। हालांकि, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड पूरे टूर्नामेंट को पाकिस्तान में आयोजित करने पर अड़ा हुआ है।

कुछ दिनों पहले रिपोर्ट सामने आई थी कि PCB ने आईसीसी को चिट्ठी भेजकर कहा कि, भारत टूर्नामेंट में चाहे खेले या नहीं, लेकिन वे मेजबानी नहीं छोड़ेंगे। PCB ने आईसीसी को चेतावनी भी दी है कि वे भविष्य में आईसीसी के किसी भी आयोजन का बहिष्कार करेगी। पीसीबी का कहना है कि किसी भी अन्य देशों ने पाकिस्तान में खेलने के बारे में चिंता नहीं जताई है।

আরো ताजा खबर

MI vs PBKS: वानखेड़े में डराने वाला पल, शशांक सिंह के सिर पर लगी गेंद, छोड़ना पड़ा मैदान

Shashank Singh (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के बीच खेले गए मुकाबले में एक चिंताजनक घटना देखने को मिली। पंजाब किंग्स के...

IPL 2026: रोहित शर्मा PBKS के खिलाफ क्यों नहीं खेले? हार्दिक पांड्या ने खोला राज

Rohit Sharma (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस को बड़ा झटका लगा है, क्योंकि टीम के स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा पंजाब किंग्स के खिलाफ मुकाबले में...

‘पागल आदमी ही ऐसा कर सकता है’ शोएब अख्तर की रफ्तार पर मुन्नाफ पटेल का बड़ा बयान

Shoaib Akhtar (Image credit Twitter – X) पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर को दुनिया के सबसे खतरनाक गेंदबाजों में गिना जाता है। उनकी 161.3 किमी/घंटा की रफ्तार आज...

IPL 2026: ‘भारतीय क्रिकेट का अगला चेहरा बनने जा रहे हैं’ – ललित मोदी ने वैभव सूर्यवंशी का किया समर्थन

Lalit Modi (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने अपने प्रदर्शन से सभी को प्रभावित किया है। महज 14 साल की...