Skip to main content

ताजा खबर

चैंपियंस ट्राॅफी से पहले इस 35 वर्षीय भारतीय क्रिकेटर ने लिया अचानक से लिया संन्यास, पढ़ें बड़ी खबर 

चैंपियंस ट्राॅफी से पहले इस 35 वर्षीय भारतीय क्रिकेटर ने लिया अचानक से लिया संन्यास, पढ़ें बड़ी खबर 

Team India (Image Credit- Twitter X)

Varun Aaron Retirement: चैंपियंस ट्राॅफी के शुरू होने से पहले भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज वरुण आरोन (Varun Aaron) ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर सभी को चौंका दिया है। बता दें कि अनुभवी गेंदबाज ने साल 2011 में एमएस धोनी की कप्तानी में डेब्यू किया था, लेकिन लगातार इंजरी की वजह से उनका क्रिकेट करियर ज्यादा नहीं चल सका।

तो वहीं अब 35 साल की उम्र में वरुण आरोन ने इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया है। करीब पांच साल चले अपने इंटरनेशनल क्रिकेट करियर में आरोन ने भारतीय टीम के लिए 9 टेस्ट और 9 वनडे मैच खेले। इसके अलावा तेज गेंदबाज ने 52 आईपीएल मैच भी खेले हैं।

Varun Aaron के क्रिकेट करियर पर एक नजर

गौरतलब है कि 2010-11 विजय हजारे ट्राॅफी में वरुण आरोन सुर्खियों में आए थे। इस सीजन उन्होंने 153 किलोमीटर घंटे की रफ्तार से गेंदबाजी कर सभी को चौंका दिया था। एक समय पर वह भारत की ओर से सबसे तेज गेंद फेंकने वाले गेंदबाज थे, लेकिन बाद में उमरान मलिक ने इस रिकाॅर्ड को तोड़ दिया था। इस सीजन के कुछ समय बाद ही उन्हें नवंबर 2011 में वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू करने का मौका मिला।

हालांकि, इंजरी की वजह से वह भारत के लिए सिर्फ 9 टेस्ट और इतने ही वनडे मैच खेल सके। टेस्ट क्रिकेट में आरोन ने 4.78 की इकाॅनमी से कुल 18 विकेट हासिल किए, तो वनडे में 6.62 की इकाॅनमी से कुल 11 विकेट हासिल किए।

इसके अलावा आरोन ने 13 साल के आईपीएल करियर में कुल 52 आईपीएल मैच खेले थे। इस दौरान तेज गेंदबाज ने 8.94 की इकाॅनमी और 33.66 की औसत से कुल 44 विकेट अपने नाम किए। 2011 में आरोन ने दिल्ली कैपिटल्स (तब डेयरडेविल्स) के लिए पंजाब किंग्स (तब किंग्स इलेवन पंजाब) के खिलाफ आईपीएल डेब्यू किया था। इस मैच में गेंदबाज ने चार ओवर में 36 रन खर्चते हुए 1 विकेट हासिल किया था।

আরো ताजा खबर

IPL 2026 से पहले पंजाब किंग्स ने लॉन्च की नई जर्सी, डिजाइन में जोड़ा गया नीले रंग का नया टच

Punjab Kings Shreyas Iyer (Image credit Twitter – X) पंजाब किंग्स ने इंडियन प्रीमियर लीग 2026 से पहले अपनी नई जर्सी लॉन्च कर दी है। पिछले सीजन में टीम का...

द हंड्रेड ऑक्शन में बड़ा उलटफेर, हारिस रऊफ और शादाब खान पहले राउंड में रहे अनसोल्ड

Haris Rauf (Image credit Twitter – X) दा हंड्रेड  के पहले मेन्स ऑक्शन में एक बड़ा चौंकाने वाला नतीजा देखने को मिला। अनुभवी तेज गेंदबाज हारिस रऊफ़ पहले राउंड में बिना...

विराट कोहली लगातार दूसरी बार आईपीएल ट्रॉफी जीतने के लिए पहले से कहीं ज्यादा बेताब होंगे: इरफान पठान

Irfan pathan and virat kohli (Image Credit- Twitter X) टी20 वर्ल्ड कप के समाप्त होने के बाद, अब क्रिकेट फैंस आईपीएल 2026 का बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कर रहे...

BCCI सिलेक्टर्स के ‘टाइम टू मूव ऑन’ कहने पर सचिन तेंदुलकर का हैरान करने वाले रिएक्शन!

Sachin Tendulkar (image via getty) सचिन तेंदुलकर, जिन्हें “क्रिकेट का भगवान” कहा जाता है, के लिए 2012 में सबसे मुश्किल समय तब आया जब बीसीसीआई के सिलेक्टर्स ने इशारा किया...