Skip to main content

ताजा खबर

‘चहल की वजह से फेमस हुईं’, ऐसा कहकर ट्रोल करने वालों को आरजे महवश ने दिया करारा जवाब

‘चहल की वजह से फेमस हुईं’, ऐसा कहकर ट्रोल करने वालों को आरजे महवश ने दिया करारा जवाब

RJ Mahvash and Yuzi Chahal

युजवेंद्र चहल और आरजे महवश के बीच डेटिंग की अफवाहें लंबे से समय से सुर्खियों में हैं। खासकर चहल के धनश्री वर्मा से तलाक के बाद इसकी ज्यादा चर्चा होने लगी हैं। दोनों को कई मौकों पर एक साथ भी देखा गया। दोनों कभी क्रिसमस डिनर पर तो, चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल में और आईपीएल 2025 के दौरान पंजाब किंग्स के मैचों में भी नजर आए।

यही नहीं महवश ने युजी चहल की तारीफ में कई सोशल मीडिया पोस्ट भी किए। इस कारण से महवश को सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा। जहां कुछ यूजर्स ने दावा किया कि वे चहल की वजह से फेमस हुईं। इसके अलावा कुछ यूजर्स ने दोनों के बीच डेटिंग की बात कही।

हालांकि, महवश ने इन अफवाहों को खारिज करते हुए कहा कि वह सिंगल हैं और चहल सिर्फ उनके अच्छे दोस्त हैं। महवश ने कहा कि वे 2019 से क्रिकेट से जुड़ी हैं और उनका करियर उनकी मेहनत का नतीजा है। उन्होंने एक वीडियो शेयर करते हुए अपने प्रोडक्शन हाउस और सलमान खान, कार्तिक आर्यन जैसे सितारों के साथ काम का भी जिक्र किया।

View this post on Instagram

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Mahvash (@rj.mahvash)

A post shared by Mahvash (@rj.mahvash)

बाकी का टैलेंट अमेजन पर देख लेना- आरजे महवश

वह यहीं नहीं रुकी। उन्होंने अपनी उपलब्धियों को साझा किया, जिसमें कुछ पुस्तकों की लेखिका और अमेजन प्राइम के प्यार पैसा प्रॉफिट में मुख्य अभिनेत्री होना शामिल है। उन्होंने आगे पुरस्कार जीतने की क्लिप दिखाई और कहा, ‘इतनी तो तुम्हारी उम्र भी नहीं है जितना लंबा मेरा करियर रहा है। साइंटिस्ट बाप की बच्ची हूं, और बाकी का टैलेंट अमेजन पर देख लेना।’

महवश ने चहल का समर्थन करते हुए कहा कि, मैं पूरी दुनिया को बोलूंगी कि जिसे मैं जानती हूं, वह सुपर-टैलेंटेड है। मैं अपने दोस्त का समर्थन करने से कभी पीछे नहीं हटूंगी। उनके इस पोस्ट पर युजी चहल ने कमेंट करते हुए लिखा, “सम्मान! आपको और शक्ति मिले!”

আরো ताजा खबर

IPL 2026 Auction: कौन हैं मंगेश यादव, जिनपर RCB ने लगाया बड़ा दांव, 30 लाख से पहुंचे सीधे 5.20 करोड़

Mangesh Yadav (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2026 ऑक्शन में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने एक उभरते हुए भारतीय खिलाड़ी पर बड़ा दांव लगाया। मध्य प्रदेश के तेज गेंदबाजी...

CSK Final Squad for IPL 2026: चेन्नई सुपर किंग्स का फुल स्क्वॉड और खिलाड़ियों की पूरी लिस्ट देखें यहां

IPL 2026: Chennai Super Kings full squad चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल 2026 नीलामी में अकील होसेन को ₹2 करोड़ में साइन करके अपनी टीम को मजबूत किया। उन्होंने अनकैप्ड...

RR Final Squad for IPL 2026: राजस्थान राॅयल्स का फुल स्क्वॉड और खिलाड़ियों की पूरी लिस्ट देखें यहां 

Rajasthan Royals (Image Credit- Twitter X) आईपीएल 2026 के लिए मिनी ऑक्शन आज 16 दिसंबर को अबू धाबी के एतिहाद एरीना में समाप्त हुआ। करीब 7 घंटे तक चले इस...

SRH Final Squad for IPL 2026: सनराइजर्स हैदराबाद का फुल स्क्वॉड और खिलाड़ियों की पूरी लिस्ट देखें यहां

IPL 2026: Sunrisers Hyderabad full squad सनराइजर्स हैदराबाद के पास आईपीएल 2025 में सबसे मजबूत टीमों में से एक थी, जिसमें ट्रैविस हेड, अभिषेक शर्मा, पैट कमिंस, नीतीश कुमार रेड्डी...