Skip to main content

ताजा खबर

“चलाओ तलवार, मुझसे पिच पढ़ने में गलती हो गई”- कप्तान रोहित शर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में मानी अपनी गलती

Rohit Sharma (Photo Source: X)

टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने स्वीकार किया है कि न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के दूसरे दिन अपनी टीम को 46 रन के न्यूनतम स्कोर पर ऑलआउट होते हुए देखकर वह काफी ‘दुखी’ हुए। बारिश के कारण पहले दिन का खेल रद्द होने के बाद दूसरे दिन रोहित ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया। भारत की पारी 31.2 ओवर में सिमट गई और पांच बल्लेबाज खाता भी नहीं खोल सके।

रोहित ने ये भी कबूल किया कि उनसे पिच को पढ़ने में गलती हुई है। वहीं प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरू होने से ठीक पहले रोहित ने रिपोर्टर से मजाक में कहा कि, तलवार चलाओ यानी कि कड़े से कड़े सवाल पूछना शुरू करो।

मुझसे पिच पढ़ने में गलती हो गई- Rohit Sharma

दूसरे दिन का खेल खत्म होने के बाद रोहित ने प्रेस कांफ्रेंस में टीम के इस न्यूनतम स्कोर की पूरी जिम्मेदारी लेते हुए कहा, ”बतौर कप्तान 46 रन का स्कोर देखकर दुखी हूं क्योंकि पहले बल्लेबाजी का फैसला मेरा था। लेकिन साल में एक या दो खराब फैसले चलते हैं।” इससे पहले भारत में भारत का न्यूनतम टेस्ट स्कोर 75 रन था जो 1987 में वेस्टइंडीज के खिलाफ दिल्ली में बनाया था।

रोहित ने ये भी माना कि उनकी टीम न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाजों की चुनौती का सामना नहीं कर पाई। उन्होंने कहा कि, ‘‘हमारे सामने जो चुनौती थी, उसका हम अच्छी तरह से जवाब नहीं दे पाए। कई बार आप सही फैसला करते हैं, कई बार नहीं। इस बार मैं सही तरफ नहीं था।’’

उन्होंने कहा, ‘‘आज का दिन हमारे लिए खराब रहा। लेकिन हमने पहले भी इस तरह के कई मैच खेले हैं। लेकिन हमें जितना हो सके खुद को चुनौती देनी चाहिए।’’ रोहित से ये भी पूछा गया कि, टॉस से पहले आसमान पर बादलों के बावजूद भी उन्होंने बल्लेबाजी करने का फैसला क्यों किया, इस पर उन्होंने कहा कि, ‘‘हमें लगा कि पिच पर घास नहीं है। हमने सोचा कि पहले कुछ सत्र में यह अपना काम कर लेगी और फिर टर्न लेगी।

আরো ताजा खबर

पंजाब किंग्स बनी दुनिया की सबसे ज्यादा सर्च की जाने वाली IPL टीम, आरसीबी को छोड़ा पीछे

RCB vs PBKS (Photo Source: BCCI) इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की टीम पंजाब किंग्स (PBKS) ने साल 2025 में बड़ी उपलब्धि हासिल की है। PBKS को गूगल की टॉप 5...

IPL’s Clutch Players: टॉप 5 खिलाड़ी जिन्होंने दबाव में किया शानदार प्रदर्शन

IPL’s clutch masters (Image credit Twitter – X) इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) दुनिया की सबसे रोमांचक और लोकप्रिय टी20 लीग है, जहां मैच आखिरी गेंद तक रोमांच से भरे होते...

आईसीसी ने पाकिस्तानी क्रिकेटर फखर जमां पर ठोका जुर्माना, पढ़ें बड़ी खबर

Fakhar Zaman (Image Credit- Twitter/X) पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज फखर जमां को 29 नवंबर को श्रीलंका के खिलाफ ट्राई-सीरीज के फाइनल के दौरान आईसीसी नियमों के लेवल 1 का उल्लंघन...

वैभव सूर्यवंशी का नया धमाका, 2025 में गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च किए जाने व्यक्तियों में टाॅप पर

Vaibhav Suryavanshi (Image Credit- Twitter/X) 14 वर्षीय क्रिकेट सनसनी वैभव सूर्यवंशी ने 2025 में भारत में गूगल पर सबसे ज्यादा खोजे जाने वाले व्यक्ति बनकर इतिहास रच दिया है। गूगल...