Skip to main content

ताजा खबर

घुटने पर बैठकर सरफराज ने शुभमन गिल को दिया ये खास गिफ्ट, वायरल हुई दोनों के Bromance की फोटोज

Shubman GIll & Sarfaraz Khan (Photo Source: X)

भारत की टेस्ट टीम इन दिनों ऑस्ट्रेलिया दौरे पर है। इस दौरे पर दोनों टीमों के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के तहत पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी। टीम इंडिया ने इस सीरीज के लिए तैयारी शुरू कर दी है। पहला मैच 22 नवंबर से पर्थ में खेला जाएगा और भारतीय टीम पर्थ में ही ट्रेनिंग कर रही है। गुरुवार को सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल हो रही है, जिसमें सरफराज खान और शुभमन गिल मौज मस्ती करते हुए नजर आ रहे हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे तस्वीर में सरफराज घुटने के बल झुककर शुभमन गिल को बैट दिया। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज में शुभमन गिल और सरफराज खान की भूमिका काफी अहम होने वाली है। सरफराज खान पहली बार विदेशी सरजमीं पर भारतीय टीम के लिए खेलते हुए नजर आएंगे। 2021 सीरीज में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले शुभमन गिल के पास एक बार फिर से अपने प्रदर्शन को दोहराने का मौका होगा।

Sarfaraz Khan Giving his Bat to Shubman Gill 😂 pic.twitter.com/PkGc8cSS46

— Ahmed Says (@AhmedGT_) November 14, 2024

सरफराज खान और ध्रुव जुरेल में से किसी एक को मिलेगा प्लेइंग XI में मौका

भारतीय टीम 22 नवंबर से शुरू हो रहे पर्थ टेस्ट में बिना किसी अभ्यास मुकाबले में खेलने के लिए उतरेगी। मेहमान टीम ने 15 से 17 नवंबर के बीच अपनी ही दो टीम बनाकर होने वाले मैच को रद्द कर दिया है। भारत अब समीप के वाका स्टेडियम पर तैयारी कर रही है, जहां ऑस्ट्रेलिया की टीम भी अपने स्किल को निखारेगी। भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज गंभीर ने संकेत दिया कि रोहित के नहीं खेलने पर केएल राहुल को पारी का आगाज करते हुए दिख सकते हैं।

इस बीच सरफराज ध्रुव जुरेल के खिलाफ टीम में अपनी जगह के लिए प्रतिस्पर्धा करेंगे। कीपर-बल्लेबाज ने ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ अनौपचारिक टेस्ट में बल्ले से शानदार पारियां खेली थी और उनके हालिया प्रदर्शन को देखते हुए टीम मैनेजमेंट उन्हें पर्थ टेस्ट मैच में बतौर स्पेशलिस्ट बैटर टीम में मौका दे सकता है।

আরো ताजा खबर

रोहित शर्मा को भरोसा, हालिया जीतों के बाद भारतीय टीम का हो सकता है लंबा दबदबा

Rohit Sharma Surya T20 World Cup (Image credit Twitter – X) पूर्व कप्तान रोहित शर्मा का मानना है कि हाल के वर्षों में आईसीसी टूर्नामेंटों में मिली बड़ी सफलताएं भारतीय क्रिकेट...

T20 World Cup 2026: 5 ऐसे खिलाड़ी जिन्हे टूर्नामेंट में मिलने चाहिए थे अधिक मौके

T20 World Cup 2026: Five players who deserved more opportunities (image via getty) टी20 विश्व कप 2026 में कई रोमांचक मुकाबले, शानदार प्रदर्शन और यादगार पल देखने को मिले, जब...

‘ये तो बस शुरुआत है’ रोहित शर्मा को उम्मीद है कि भारत व्हाइट बाॅल क्रिकेट में अपना दबदबा कायम रखेगी

Team India (Image Credit- Twitter X) हाल में ही भारतीय क्रिकेट टीम ने आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 को अपने नाम किया है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले...

IPL 2026: कोलकाता नाइट राइडर्स ने 19वे एडिशन से पहले लॉन्च की नई जर्सी, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ ये वीडियो!

IPL 2026: KKR new jersey (image via X) कोलकाता नाइट राइडर्स ने आईपीएल 2026 सीजन से पहले अपनी नई जर्सी लॉन्च की है। इस जर्सी का डिजाइन “लाइन्स ऑफ लिगेसी”...