Skip to main content

ताजा खबर

गौतम गंभीर के कोचिंग ग्रुप में हुई नई एंट्री, इस दिग्गज को बनाया जा सकता है टीम इंडिया का बल्लेबाजी कोच

Sitanshu Kotak (Pic Source-X)

टीम इंडिया के बल्लेबाजों का प्रदर्शन पिछले कुछ समय से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में काफी खराब रहा है। हाल ही में टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 5 मैच की टेस्ट सीरीज खेली थी जिसमें उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। यही नहीं न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली गई तीन मैच की टेस्ट सीरीज में भी उन्हें 0-3 से हार झेलनी पड़ी थी।

पिछले काफी समय से टीम इंडिया के बल्लेबाजों पर काफी सवाल उठाए जा रहे थे। अब टीम इंडिया के बल्लेबाजी कोच को लेकर बड़ी रिपोर्ट सामने आ रही है। रिपोर्ट के मुताबिक ऑस्ट्रेलिया दौरे पर मिली शर्मनाक हार के बाद हुई रिव्यू मीटिंग में हेड कोच गौतम गंभीर ने एक बल्लेबाजी कोच की मांग की थी, जिसे स्वीकार लिया गया है।

इंडिया-ए के मुख्य कोच की भूमिका निभा रहे सितांशु कोटक बतौर बल्लेबाजी कोच भारतीय टीम से जुड़ेंगे। सितांशु इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली टी-20 और वनडे सीरीज में बल्लेबाजों की कमियों को दूर करने का प्रयास करेंगे।

बीसीसीआई के एक आधिकारिक सूत्र ने बताया कि, ‘हां, कोटक का नाम भारतीय बल्लेबाजी कोच के रूप में काफी गंभीरता से लिया जा रहा है। इसकी शुरुआत फरवरी से होगी। बीसीसीआई बहुत जल्द इस बात की घोषणा करेगा। भारतीय टीम के बल्लेबाज खासतौर पर अनुभवी खिलाड़ियों को पिछली दो सीरीज में काफी परेशानी हुई है। उन्हें अपनी बल्लेबाजी को और बेहतर बनाने की जरूरत है।’

आखिर कौन है सितांशु कोटक?

सितांशु कोटक अभी मौजूदा समय में इंडिया-ए के हेड कोच हैं। साल 2023 में जसप्रीत बुमराह की कप्तानी में आयरलैंड गई भारतीय टीम के कोटक मुख्य कोच रहे थे। 52 वर्षीय पूर्व बल्लेबाज घरेलू क्रिकेट में सौराष्ट्र की कप्तानी कर चुके हैं। घरेलू क्रिकेट में उनका प्रदर्शन कमाल का रहा। उन्होंने 1992 से 2013 तक घरेलू क्रिकेट खेला है और इस दौरान 130 फर्स्ट क्लास मैचों में 41.76 की औसत से 8061 रन ठोके। कोटक ने 15 शतक और 55 अर्धशतक बनाए हैं।

बीसीसीआई बहुत जल्द इसको लेकर घोषणा कर देगी। टीम इंडिया को फिलहाल इंग्लैंड के खिलाफ व्हाइट बॉल सीरीज खेलनी है। इसकी शुरुआत 22 जनवरी से हो रही है। दोनों टीमों के बीच पहले पांच मैच की टी20 सीरीज खेली जाएगी और फिर तीन मैच की वनडे सीरीज। यही नहीं टीम इंडिया को इसके बाद चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भी भाग लेना है जिसकी शुरुआत 19 फरवरी से हो रही है।

আরো ताजा खबर

IPL 2026: ‘मैंने शराब पीना छोड़ दिया है’ – आईपीएल 2026 से पहले चहल का बड़ा खुलासा!

Yuzvendra Chahal (image via getty) भारतीय स्पिनर युजवेंद्र चहल ने बताया है कि आने वाले इंडियन प्रीमियर लीग 2026 की तैयारी के लिए उन्होंने शराब पीना छोड़ दिया है। इस...

पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज दिनेश कार्तिक तीसरी दफा बने पिता, बेटी ‘राहा’ का किया स्वागत!

Dinesh Karthik (image via X) भारत के पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज दिनेश कार्तिक और उनकी पत्नी दीपिका पल्लीकल ने गुरुवार (19 मार्च) को अपने तीसरे बच्चे (राहा) के जन्म की घोषणा की।...

‘RCB में विराट कोहली के आस-पास लड़ाकों की एक टीम है’ – IPL 2026 से पहले एबी डीविलियर्स

IPL 2026: RCB (image via getty) आरसीबी के पूर्व खिलाड़ी एबी डीविलियर्स का मानना ​​है कि आज की रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टीम, सिर्फ विराट कोहली और टीम के 10 अन्य...

19 मार्च, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning news (image via getty) 1. IPL 2026: कमिंस की गैरमौजूदगी में हैदराबाद की कप्तानी करेंगे ईशान किशन आईपीएल 2026 के शुरुआती मैचों में ईशान किशन सनराइजर्स हैदराबाद की कप्तानी...