Skip to main content

ताजा खबर

गेंदबाजी में तो कुछ हो नहीं रहा Arjun Tendulkar से, अब खुद की बल्लेबाजी पर काम कर रहे हैं

Arjun Tendulkar (Image Credit- Instagram)

Arjun Tendulkar ने अपने घरेलू क्रिकेट का आगाज मुंबई टीम से किया था, लेकिन अब वो गोवा टीम से खेल रहे हैं। दूसरी ओर ये खिलाड़ी अभी तक अपने खेल से छाप नहीं छोड़ पाया है, लेकिन अर्जुन तेंदुलकर ने हार नहीं मानी है और अब वो गेंदबाजी के अलावा बल्लेबाजी को लेकर भी कड़ी मेहनत कर रहे हैं।

हाल ही में काफी Troll हुए हैं Arjun Tendulkar

कुछ समय पहले IPL के मेगा ऑक्शन हुए हैं, जिसके पहले राउंड में Arjun Tendulkar को किसी ने नहीं खरीदा था। लेकिन ऑक्शन के आखिरी दिन के आखिरी राउंड में MI टीम ने फिर से इस खिलाड़ी को अपने नाम कर लिया था। जिसके बाद फैन्स ने सोशल मीडिया के जरिए अर्जुन तेंदुलकर को हद से ज्यादा ही Troll कर दिया था और कहा था कि वो अपने पिता सचिन तेंदुलकर के कारण ही क्रिकेट खेल रहे हैं। वैसे मुंबई टीम से इस खिलाड़ी ने अभी तक IPL में कुल 5 मैच ही खेले हैं।

Arjun Tendulkar अब खुद की बल्लेबाजी पर काम कर रहे हैं

*Arjun Tendulkar ने इंस्टा स्टोरी पर अपने कुछ वीडियो शेयर किए हैं।
*इन वीडियो में ये खिलाड़ी इस बार एक अलग ही रोल में नजर आ रहा है।
*जहां नेट्स में अर्जुन तेंदुलकर बल्लेबाजी अभ्यास करते हुए दिख रहे हैं।
*साथ ही उन्होंने स्वीप शॉट्स से लेकर कई और शॉट्स खेले हैं अभ्यास के दौरान।

इंस्टा स्टोरी वीडियो से लगी गई Arjun Tendulkar की तस्वीरें

Arjun Tendulkar (Image Credit- Instagram)

अर्जुन को लेकर MI टीम का स्पेशल सोशल मीडिया पोस्ट

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Mumbai Indians (@mumbaiindians)

SMAT में भी खास प्रदर्शन नहीं कर पा रहे हैं अर्जुन

इस समय सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी खेली जा रही है, जिसमें अर्जुन तेंदुलकर गोवा की टीम से खेल रहे है। वहीं गोवा टीम ने अभी तक 3 मैच खेले हैं, इन तीनों ही मैचों में अर्जुन का प्रदर्शन सुपर फ्लॉप रहा है। जहां इन तीनों ही मैचों में इस खिलाड़ी ने एक विकेट अपने नाम किया है, साथ ही बल्लेबाजी में भी वो कुछ नहीं कर पा रहे। ऐसे में देखना अहम होगा की इस खिलाड़ी को गोवा टीम भी और कितने सीजन अपने साथ में रखती है।

আরো ताजा खबर

सूर्यवंशी ओपनर, क्लासेन नंबर 4 पर, कोहली को जगह नहीं, कुछ ऐसी है IPL 2026 की लीग स्टेज की बेस्ट प्लेइंग 11 

Vaibhav Suryavanshi and Heinrich klaasen (Image Credit- Twitter X) दुनिया की सबसे बड़ी टी20 लीग के 19वें सीजन का लीग चरण समाप्त हो चुका है। 26 मई से नाॅकआउट मुकाबले...

IPL 2026, Qualifier 1: RCB बनाम GT क्वालिफायर मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

IPL 2026 Qualifier 1 RCB vs GT (Image Credit- Twitter X) करीब दो महीने के महासंग्राम के बाद आईपीएल के लीग मुकाबले खत्म हो चुके हैं। 70 रोमांचक मुकाबलों के...

सूर्यकुमार यादव ने कलाई की चोट को बताया अफवाह, कहा ‘लोग क्रिकेट को नहीं समझते’ 

Suryakumar Yadav (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कलाई की चोट को अफवाह बताया है और सोशल मीडिया पर वायरल हो रही रिपोर्ट्स...

जसप्रीत बुमराह ने आईपीएल 2026 में बनाया ‘उल्टा डॉन ब्रैडमैन’ वाला ये अनचाहा वर्ल्ड रिकाॅर्ड 

Jasprit Bumrah (Image Credit- Twitter X) क्रिकेट में 100 का बल्लेबाजी औसत, यह ऐसा लैंडमार्क है, जिसे बहुत ही कम खिलाड़ी अपने नाम कर सकते हैं। पूर्व ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज डाॅन...