Skip to main content

ताजा खबर

गुरु पूर्णिमा पर तुषार देशपांडे ने ‘गुरु’ एमएस धोनी के लिए शेयर किया खास पोस्ट

Tushar Deshpande share a special post for MS Dhoni

भारतीय तेज गेंदबाज तुषार देशपांडे एक प्रतिभाशाली खिलाड़ी है, जिन्होंने आईपीएल में सीएसके की ओर से खेलते हुए पिछले दो सीजन में अच्छी गेंदबाजी की है। इसका इनाम उन्हें जिम्बाब्वे के खिलाफ सीरीज में मिला और तेज गेंदबाज ने T20I में अपना डेब्यू किया। वह एमएस धोनी को अपना गुरु मानते हैं और इस बात की गवाही उनका एक सोशल मीडिया पोस्ट दे रहा है।

दरअसल, तुषार देशपांडे ने गुरु पूर्णिमा के अवसर पर महेंद्र सिंह धोनी को शुभकामनाएं शेयर की है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक खास स्टोरी साझा की है, जिसमें अपने पिता के साथ धोनी की तस्वीर लगाई है और गुरु पूर्णिमा की विशेष बधाई दी है। तुषार ने एक संस्कृत के श्लोक के साथ अपनी सफलता का श्रेय उन्हें दिया है।

View this post on Instagram

 

A post shared by CricTracker Hindi (@crictrackerhindi)

जिम्बाब्वे के खिलाफ किया अपना T20I डेब्यू

हाल ही में तुषार देशपांडे ने जिम्बाब्वे के खिलाफ अपना T20I डेब्यू किया। उन्होंने सीरीज के चौथे में खेला और पत्नी की मौजूदगी में इंडिया कैप हासिल की। मुकाबले में वह कुछ खास नहीं कर सके। इसके बावजूद भारत ने मैच के साथ सीरीज अपने नाम किया। हालांकि, तेज गेंदबाज को श्रीलंका दौरे के लिए सीरीज में नहीं चुना गया है।

जिम्बाब्वे के खिलाफ डेब्यू के दौरान उन्होंने कहा था कि, भारत के लिए खेलने को लेकर काफी खुश हूं। यह सब मेरे बचपन के दिनों की याद दिलाता है, जब मैं अपने देश के लिए खेलने का सपना देखता था। यहां नीले रंग की जर्सी पहनकर आना बहुत गर्व की बात है। यह मेरे लिए बहुत मायने रखता है। यहां का माहौल बहुत बढ़िया है। आईपीएल में सीएसके के लिए खेलने से मुझे मदद मिली। यह अनुभव निश्चित रूप से इंटरनेशनल क्रिकेट में मेरी मदद करेगा।

तुषार देशपांडे ने आईपीएल के पिछले दो सीजन में अच्छा प्रदर्शन किया, जिसका इनाम उन्हें मिला। आईपीएल 2024 में उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से खेलते हुए 17 विकेट हासिल किए।

আরো ताजा खबर

SM Trends: 10 फरवरी के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) जारी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में आज 12वां मैच पाकिस्तान और यूएसए के बीच कोलंबो में खेला जाना है। इस मुकाबले से पहले पाकिस्तान...

T20 WC 2026: ‘आईसीसी को हार्दिक बधाई’ भारत-पाक मैच फिर से बहाल होने पर बोले BCCI डिप्टी चीफ राजीव शुक्ला 

IND A vs AUS A 2025: Rajeev Shukla (image via X) जारी आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और पाकिस्तान के बीच खेले जाने वाले मुकाबले को लेकर उठा-पटक...

‘अपने लिए कुछ नहीं किया’: ICC द्वारा मांगें ठुकराए जाने के बाद मोहसिन नकवी ने तोड़ी चुप्पी, बॉयकॉट पर यू-टर्न!

T20 WC 2026, IND vs PAK: Mohsin Naqvi (image via X) पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चेयरमैन मोहसिन नकवी ने जोर देकर कहा कि टी20 वर्ल्ड कप 2026 के बॉयकॉट विवाद...

10 फरवरी, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning news headlines (image via getty) 1. BCCI ने नई सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट जारी की, रोहित-विराट का हुआ डिमोशन भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने 2025-26 सीजन के लिए सीनियर...