Skip to main content

ताजा खबर

गिल में है भारतीय टीम को ऊंचाइयों तक ले जाने की क्षमता, हरभजन सिंह ने शुभमन की कप्तानी पर जताया भरोसा

गिल में है भारतीय टीम को ऊंचाइयों तक ले जाने की क्षमता, हरभजन सिंह ने शुभमन की कप्तानी पर जताया भरोसा

Harbhajan Singh and Shubman Gill (Image Credit- Twitter X)

पूर्व भारतीय क्रिकेटर हरभजन सिंह का मानना है कि, शुभमन गिल अपनी नेतृत्व क्षमता से भारतीय क्रिकेट को विश्व स्तर पर बड़ा मुकाम दिला सकते हैं, उनके अनुसार गिल के पास कुशल नेतृत्व की क्षमता है। हालांकि, भारत मौजूदा पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में तीन टेस्ट मैचों के बाद इंग्लैंड से 2-1 से पिछड़ रहा है, फिर भी गिल की बल्लेबाजी और कप्तानी की क्रिकेट जगत की कई हस्तियों ने प्रशंसा की है।

हरभजन का यह भी मानना है कि, शुभमन गिल को पिछले भारतीय कप्तानों की नकल करने की कोशिश नहीं करनी चाहिए, गिल अपने नेतृत्त्व कौशल का उपयोग करके अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर सकते हैं।

पूर्व कप्तानों जैसे नहीं हो सकते गिल: हरभजन

हरभजन सिंह ने इंडिया टुडे के हवाले से कहा, “हर किसी के तरीके अलग होते हैं। उनका स्वभाव अलग होता है, उनका व्यक्तित्व अलग होता है। शुभमन गिल, गांगुली, विराट या धोनी नहीं हो सकते। वे सभी अलग हैं। उन्हें अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने की जरूरत है, और उनमें वह क्षमता है। वह और सीखेंगे। मैं आपको बता रहा हूं, शुभमन न केवल भारत का अच्छा नेतृत्व करेंगे, बल्कि भारतीय क्रिकेट को दुनिया के शिखर पर भी ले जाएंगे।”

कई सालों तक रहेंगे भारतीय टीम के स्तंभ

हरभजन को लगता है कि, गिल की बल्लेबाजी करने का तरीका उन्हें भविष्य में टीम का एक ऐसा बल्लेबाज बना सकता है जो किसी भी परिस्थिति में टीम के लिए रन बनाएगा।

हरभजन ने आगे कहा, “शुभमन गिल एक बड़े खिलाड़ी हैं, और आने वाले कई सालों तक भारतीय टीम के स्तंभ रहेंगे। कितने भारतीय बल्लेबाजों ने इंग्लैंड में आकर अपनी धाक जमाई है? उनमें निश्चित रूप से क्षमता है, और मुझे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में उनकी काबिलियत पर एक पल के लिए भी शक नहीं हुआ। उनके बेसिक्स वाकई बहुत अच्छे हैं।”

उन्हें इतनी जल्दी आंकना नहीं चाहिए: हरभजन

उन्होंने आगे कहा, “परिणाम यह नहीं बताते कि टीम कितनी अच्छी रही है। मैंने इस दौरे से पहले भी कहा है कि, इस टीम को बहुत जल्दी आंकना नहीं चाहिए। यह एक युवा टीम है जो विश्व विजेता बन सकती है। बर्मिंघम में उन्होंने जो मैच जीता, वह अविश्वसनीय था।”

“भारत लॉर्ड्स में भी जीत सकता था, वह जीत के करीब थे, और यह टीम इस श्रृंखला से बहुत कुछ सीखेगी। इस श्रृंखला से वे जो सबक सीखेंगे, उसका उपयोग वे भविष्य में अपने पक्ष में करेंगे। हमें उन्हें इतनी जल्दी आंकना नहीं चाहिए।”

আরো ताजा खबर

IPL 2026 Auction: कौन हैं मंगेश यादव, जिनपर RCB ने लगाया बड़ा दांव, 30 लाख से पहुंचे सीधे 5.20 करोड़

Mangesh Yadav (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2026 ऑक्शन में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने एक उभरते हुए भारतीय खिलाड़ी पर बड़ा दांव लगाया। मध्य प्रदेश के तेज गेंदबाजी...

CSK Final Squad for IPL 2026: चेन्नई सुपर किंग्स का फुल स्क्वॉड और खिलाड़ियों की पूरी लिस्ट देखें यहां

IPL 2026: Chennai Super Kings full squad चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल 2026 नीलामी में अकील होसेन को ₹2 करोड़ में साइन करके अपनी टीम को मजबूत किया। उन्होंने अनकैप्ड...

RR Final Squad for IPL 2026: राजस्थान राॅयल्स का फुल स्क्वॉड और खिलाड़ियों की पूरी लिस्ट देखें यहां 

Rajasthan Royals (Image Credit- Twitter X) आईपीएल 2026 के लिए मिनी ऑक्शन आज 16 दिसंबर को अबू धाबी के एतिहाद एरीना में समाप्त हुआ। करीब 7 घंटे तक चले इस...

SRH Final Squad for IPL 2026: सनराइजर्स हैदराबाद का फुल स्क्वॉड और खिलाड़ियों की पूरी लिस्ट देखें यहां

IPL 2026: Sunrisers Hyderabad full squad सनराइजर्स हैदराबाद के पास आईपीएल 2025 में सबसे मजबूत टीमों में से एक थी, जिसमें ट्रैविस हेड, अभिषेक शर्मा, पैट कमिंस, नीतीश कुमार रेड्डी...