Skip to main content

ताजा खबर

गजब! YOGA करने के मामले में बाबा रामदेव को भी टक्कर दे रहे हैं Saurabh Netravalkar

Saurabh Netravalkar (Image Credit- Instagram)

इस समय क्रिकेट जगत में USA की टीम खबरों में बनी हुई है, साथ ही टीम के तेज गेंदबाज Saurabh Netravalkar ने अपने प्रदर्शन से हर जगह सनसनी मचा दी है। टीम इंडिया से अंडर-19 वर्ल्ड कप खेल चुका ये खिलाड़ी अब USA टीम से खेलते हुए चमक रहा है, साथ ही सौरभ से जुड़ी रोज नई-नई कहानियां सामने आ रही है। इन सभी के बीच इस खिलाड़ी का एक और खास टैलेंट है जो फैन्स के बीच काफी वायरल हो रहा है।

टीम इंडिया के 2 बड़े बल्लेबाजों को आउट किया था Saurabh Netravalkar ने

पाकिस्तान के खिलाफ Saurabh Netravalkar ने सुपर ओवर डाला था, जिसमें उन्होंने शानदार गेंदबाजी करते हुए USA टीम के लिए जीत की कहानी लिखी थी। उसके बाद टीम इंडिया के खिलाफ भी इस खिलाड़ी ने दमदार गेंदबाजी की, जहां सौरभ ने विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे महान बल्लेबाजों को आउट करते हुए सुर्खियां बटोरी थी। ऐसे में अब सुपर-8 में इस गेंदबाज से दमदार प्रदर्शन की उम्मीद है पूरी टीम को।

Saurabh Netravalkar तो YOGA मास्टर निकले बॉस

*इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव हैं तेज गेंदबाज Saurabh Netravalkar
*इस बीच उन्होंने इंस्टाग्राम पर फैन्स के साथ में अपना एक नया वीडियो किया है शेयर।
*सौरभ इस नए वीडियो में YOGA करते हुए दिखे, गेंदबाज ने किया Padmasana।
*जिसके बाद फैन्स ने कमेंट कर लिखा- भाई आप तो सारी चीजें करना जानते हो।

हाल ही में ये वीडियो शेयर किया है Saurabh Netravalkar ने

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Saurabh Netravalkar (@saurabh_netra)

कुछ इस तरह किया था विराट को आउट

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ICC (@icc)

USA टीम के मुकाबलों पर डालते हैं नजर

टीम इंडिया के अलावा USA टीम ने भी अपने ग्रुप से सुपर-8 में जगह बनाई है, साथ ही टीम के खिलाड़ियों ने अपने प्रदर्शन से काफी ज्यादा प्रभावित किया है। USA टीम का पहला मैच सुपर-8 में साउथ अफ्रीका से होगा, जो 19 जून को खेला जाएगा। उसके बाद ये टीम सुपर-8 में अपना दूसरा मैच 22 जून को खेलेगी, ये मैच वेस्टइंडीज के खिलाफ होगा। वहीं USA का तीसरा मैच 23 जून को इंग्लैंड से होगा।

আরো ताजा खबर

WPL 2026: RCB महिला टीम की दूसरी खिताबी जीत से पहले विराट कोहली ने टीम को दिया था खास मैसेज

RCB Women (Image credit Twitter – X) महिला प्रीमियर लीग (WPL) 2026 का फाइनल रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) महिला टीम के लिए यादगार साबित हुआ। स्मृति मंधाना की कप्तानी में...

इंग्लैंड को 100 रनों से हराकर छठी बार अंडर 19 चैंपियन बनी टीम इंडिया, सूर्यवंशी रहे फाइनल के हीरो 

England U19 vs India U19, Final (Image Credit- Twitter X) ICC Under 19 World Cup 2026, Final: आईसीसी अंडर 19 वर्ल्ड कप का फाइनल मैच आज 6 फरवरी को भारत...

T20 WC शुरू होने से पहले ही भारत को लग सकता है बड़ा झटका, ये गेंदबाज बाहर होने की कगार पर 

Team India (Image Credit- Twitter X) आईसीसीटी20 वर्ल्ड कप 2026 के शुरू होने से पहले ही भारतीय खेमे से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। ताजा मीडिया रिपोर्ट्स...

T20 WC 2026: इन 3 खिलाड़ियों के बलबूते टूर्नामेंट जीत सकती है पाकिस्तान

Pakistan T20 World Cup 2026 (Image credit Twitter – X) आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 की सह-मेजबानी भारत और श्रीलंका कर रहे हैं और पाकिस्तान की टीम इस टूर्नामेंट...