
बीसीसीआई ने गुरुवार को श्रीलंका के आगामी दौरे के लिए भारत की व्हाइट बॉल टीम की घोषणा की। इस दौरे पर दोनों टीमों के बीच तीन T20I और तीन वनडे मैच खेले जाएंगे। वहीं इस सीरीज से हेड कोच के रूप में गौतम गंभीर का कार्यकाल शुरू होगा। रोहित शर्मा और विराट कोहली एक बार फिर वनडे फॉर्मेट में खेलते हुए नजर आएंगे। वहीं सूर्यकुमार यादव को टी20 टीम का कप्तान चुना गया है। वनडे टीम में कुछ नए खिलाड़ियों को जगह दी गई है।
इसके साथ ही में अभिषेक शर्मा और ऋतुराज गायकवाड़ जैसे खिलाड़ियों को जिम्बाब्वे के खिलाफ सीरीज में अच्छा प्रदर्शन करने के बावजूद टी20 स्क्वॉड में शामिल नहीं किया गया। इस बीच पूर्व भारतीय बल्लेबाज सुब्रमण्यम बद्रीनाथ ने अलग-अलग फॉर्मेट में गायकवाड़ और रिंकू को नजरअंदाज किए जाने पर विवादास्पद टिप्पणी की है।
भारतीय टीम मंगलवार के बाद श्रीलंका के लिए उड़ान भरने वाली है। गायकवाड़ को दोनों फॉर्मेट में जगह नहीं मिली है, जबकि रिंकू टी-20 टीम में मौजूद हैं। क्रिक डिबेट विथ बदरी पर बातचीत के दौरान उनका एक बयान सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने कहा कि क्रिकेटर्स को शायद प्रदर्शन के अलावा और कुछ अलग करने की जरूरत है। बद्रीनाथ का यह बयान मूल रूप से तमिल में था, जिसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कई लोगों ने ट्रांसलेट किया है।
एस बद्रीनाथ का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में बद्रीनाथ ने कहा, ”जब रिंकू सिंह, ऋतुराज गायकवाड़ और अन्य उनके जैसे खिलाड़ियों को भारतीय टीम के लिए नहीं चुना जाता है तो कभी-कभी ऐसा लगता है कि आपको एक बुरे आदमी वाले छवि की जरूरत है। ऐसा लगता कि आपको किसी बॉलीवुड एक्ट्रेस के साथ एक रिलेशनशिप में होने की जरूरत है, अच्छा मीडिया मैनेजर हो और बॉडी टैटू हो। तभी आपको टीम में जगह मिलेगी।”
Shocked and surprised not to see Ruturaj Gaikwad in the Indian Team for both T20I and ODIs.
My Thoughts 🎥🔗 https://t.co/EBKnryFSUM#INDvSL #CricItWithBadri pic.twitter.com/OilIH1J4CB
— S.Badrinath (@s_badrinath) July 20, 2024
हालांकि इस दौरान बद्रीनाथ ने किसी का नाम नहीं लिया है लेकिन इन दो खिलाड़ियों का चयन नहीं होने पर बद्रीनाथ काफी गुस्से में नजर आ रहे हैं। गायकवाड़ ने जिम्बाब्वे के खिलाफ टी-20 सीरीज में 7, 77 और 49 रन बनाए, आखिरी मैच में उन्हें आराम दिया गया था। लेकिन फिर भी इस सीरीज के लिए उन्हें टीम में जगह नहीं मिली।
SM Trends: 14 मार्च के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल
नंबर 1 टी20 बल्लेबाज अभिषेक शर्मा को इस ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ने बताया ‘बदमाश’
‘सबसे फिट, सबसे दमदार और सबसे मजबूत’ – 38 की उम्र में फिटनेस के लिए रोहित को मिली जबरदस्त तारीफ
BCCI नमन पुरस्कार विजेताओं की पूरी सूची पर डालें नजर, भारत की ICC ट्रॉफी विजेता टीमों को किया जाएगा सम्मानित

