Skip to main content

ताजा खबर

क्रिकेट में वापसी की तैयारी शुरू कर चुके हैं Kuldeep Yadav, GYM में बहा रहे हैं जमकर पसीना

Kuldeep Yadav (Photo Source: Instagram)

इस समय टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर है, लेकिन इस दौरे का स्पिनर Kuldeep Yadav हिस्सा नहीं है। जहां चोट के कारण ये खिलाड़ी BGT के लिए टीम में नहीं चुना गया है, लेकिन अब कुलदीप धीरे-धीरे वापसी की राह पर हैं और इस खिलाड़ी ने खुद की फिटनेस पर काम करना भी शुरू कर दिया है।

दिल्ली टीम ने जताया है Kuldeep Yadav पर भरोसा

IPL के मेगा ऑक्शन से पहले टीमों को अपने-अपने कुछ प्रमुख खिलाड़ी रिटेन करने थे, ऐसे में दिल्ली कैपिटल्स टीम ने भी अपने कुछ खिलाड़ियों को रिटेन किया और इस लिस्ट में Kuldeep Yadav का नाम भी शामिल था। वहीं इस टीम ने काफी भारी रकम में इस खिलाड़ी को रिटेन किया है और इस फैसले से फैन्स खुश नहीं है। वैसे इस बार दिल्ली टीम ने केएल राहुल को अपनी टीम में शामिल किया है, ऐसे में हो सकता है कि शायद केएल राहुल इस टीम की कप्तानी करें अगले सीजन से।

22 गज पर वापसी के लिए Kuldeep Yadav ने शुरू की कड़ी मेहनत

*कुछ समय पहले ही Kuldeep Yadav ने अपनी ग्रोइन इंजरी की सर्जरी करवाई है।
*वहीं अब टीम इंडिया का ये स्पिनर क्रिकेट में वापसी की तैयारी करने में जुट गया है।
*इसी कड़ी में कुलदीप ने GYM से अपनी एक तस्वीर इंस्टा स्टोरी पर शेयर की है।
*कुछ दिनों पहले स्पिन गेंदबाज ने खुद के दौड़ लगाने वाला वीडियो भी पोस्ट किया था।

ये इंस्टा स्टोरी शेयर की है Kuldeep Yadav ने

Kuldeep Yadav (Photo Source: Instagram)

कुछ दिनों पहले स्पिनर ने कुछ तस्वीरें शेयर की थी

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Kuldeep yadav 🇮🇳 (@kuldeep_18)

कुलदीप के खास दोस्त को नहीं मिलते टीम इंडिया में मौके

एक समय था जब कुलदीप यादव और युजी चहल विरोधी बल्लेबाजों को दिन में तारे दिखा देते थे, साथ ही ये दोनों स्पिनर मैदान के बाहर भी पक्के दोस्त थे। लेकिन अब चहल को टीम इंडिया से खेलने के मौके नहीं मिलते हैं, जिसके कारण ये दोनों स्पिनर साथ में इंटरनेशनल क्रिकेट नहीं खेल पाते हैं। चहल और कुलदीप ने आखिरी बार टीम इंडिया से साथ में मैच 1 साल पहले वेस्टइंडीज के खिलाफ खेला था।

আরো ताजा खबर

30 अप्रैल, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening news headlines (image via X) 1. IPL 2026: BCCI का रियान पराग पर बड़ा एक्शन! ‘वेप’ का इस्तेमाल करने पर लगा जुर्माना, पढ़ें बड़ी खबर राजस्थान रॉयल्स के कप्तान...

SM Trends: 30 अप्रैल के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends (image via X) राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग को इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 40वें मैच में पंजाब किंग्स के खिलाफ कोड ऑफ कंडक्ट का उल्लंघन...

IPL 2026: BCCI का रियान पराग पर बड़ा एक्शन! ‘वेप’ का इस्तेमाल करने पर लगा जुर्माना, पढ़ें बड़ी खबर

IPL 2026: Riyan Parag (image via X) राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग को इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 40वें मैच में पंजाब किंग्स के खिलाफ कोड ऑफ कंडक्ट का...

2027 WC के लिए क्लासेन को संन्यास से वापस बुलाए साउथ अफ्रीका क्रिकेट बोर्ड – इंग्लैंड के पूर्व स्टार ने की अपील

IPL 2026: HEINRICH KLASSEN (image via X) जैसे-जैसे दक्षिण अफ्रीका की धरती पर 2027 आईसीसी क्रिकेट विश्व कप नजदीक आ रहा है, इंग्लैंड के पूर्व महान बल्लेबाज केविन पीटरसन ने...