Skip to main content

ताजा खबर

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की बड़ी कार्रवाई ‘अनुचित व्यवहार’ के लिए पूर्व खिलाड़ी दलीप समरवीरा पर लगाया 10 साल का बैन

Dulip Samaraweera (Image Credit- Twitter X)

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (CA) ने हाल में ही श्रीलंका के पूर्व क्रिकेटर दलीप समरवीरा (Dulip Samaraweera) पर बड़ी कार्रवाई की है। बता दें कि सीए ने पूर्व खिलाड़ी पर 10 साल का बैन लगा दिया है। इस बैन के बाद समरवीरा अब सीए के अलावा ऑस्ट्रेलिया के किसी राज्य क्रिकेट बोर्ड और संबंधित एसोसिएशन जिसमें महिला और पुरुष बिग बैश लीग टीमें शामिल हैं, इनमें काम नहीं कर पाएंगे।

पूर्व क्रिकेटर ने क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की आचार संहिता की धारा 2.23 का गंभीर उल्लंघन किया है, जिसकी वजह से बोर्ड ने यह फैसला लिया है। बोर्ड के इस फैसले के बाद, समरवीरा देश में 10 साल तक किसी भी प्रकार की क्रिकेट गतिविधि से नहीं जुड़ पाएंगे।

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की आचार संहिता की धारा 2.23 के बारे में विस्तार से बताएं तो इस कुल चार उपबंध हैं, जिसमें (ए) क्रिकेट की भावना के विपरीत काम करना, (बी) किसी प्रतिनिधि या अधिकारी के लिए अनुचित है, (सी) क्रिकेट के हितों के लिए हानिकारक है या हो सकता है, या (डी) क्रिकेट के खेल को बदनाम करता है या ला सकता है।

पूर्व क्रिकेटर पर क्रिकेट विक्टोरिया (CV) के साथ काम करते हुए पर्सनल कोचिंग देने के संंबंध में आरोप लगाए गए हैं। 10 साल के इस बैन को पिछले महीने आचार संहिता के एक अलग गंभीर उल्लंघन के लिए, समरवीरा पर लगाए गए 20 साल के प्रतिबंध के साथ-साथ लागू किया जाएगा। तो वहीं जब खिलाड़ी पर यह आरोप लगाए गए, तो उन्होंने इन आरोपों से मना किया है, लेकिन इसके बाद होने वाली जांच और उसके बाद आचरण आयोग की सुनवाई में भाग न लेने का फैसला किया।

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने द्वारा जारी किए गए एक बयान में उन्होंने इस मामले को लेकर कहा- सीए और सीवी सभी खिलाड़ियों और कर्मचारियों के लिए एक सुरक्षित वातावरण प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं और दुर्व्यवहार के शिकार लोगों का कल्याण सर्वोपरि है। हम अनुचित व्यवहारों की रिपोर्टिंग को दृढ़ता से प्रोत्साहित करते हैं, जो सीधे सीए इंटीग्रिटी यूनिट या कोर इंटीग्रिटी हॉटलाइन के माध्यम से की जा सकती है।

আরো ताजा खबर

IND vs NZ 2026: पहले टी20 में अभिषेक शर्मा ने तोड़ा केकेआर के पूर्व स्टार का ये बड़ा रिकाॅर्ड

Abhishek Sharma (Image credit Twitter – X) भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए पहले T20 इंटरनेशनल मैच में भारतीय युवा बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए सभी...

IND vs NZ 2026, 1st T20I: एकतरफा मुकाबले में भारत ने न्यूजीलैंड को 48 रनों से हराया, सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त

IND vs NZ 2026, 1st T20I (image via BCCI/X) अभिषेक शर्मा ने शानदार पारी खेलकर कमाल कर दिया, जिससे भारत ने बुधवार को नागपुर में पांच मैचों की सीरीज के...

T20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले USA के अली खान का बड़ा दावा, पाकिस्तान को फिर चखाएंगे हार का स्वाद

Ali Khan (Image credit Twitter – X) अमेरिका क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज अली खान ने T20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले को लेकर बड़ा दावा...

IPL 2026: RCB और RR के सामने होम ग्राउंड का संकट, बीसीसीआई ने दी डेडलाइन

IPL 2026 (Image credit Twitter – X) इंडियन प्रीमियर लीग 2026 से पहले दो बड़ी फ्रेंचाइजी, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और राजस्थान रॉयल्स (RR), अपने घरेलू मैदान को लेकर बड़ी...