Skip to main content

ताजा खबर

क्या बाबर आजम हैं पाकिस्तानी टीम के हार का कारण? कप्तान शान मसूद के बयान से चौंक गए सब

Shan Masood & Babar Azam (Photo Source: X/Twitter)

बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच 2 टेस्ट मैचों की सीरीज का अंत हो चुका है। इस सीरीज को बांग्लादेश ने 2-0 से जीता और पाकिस्तान को घरेलू धरती पर शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा। इस हार के बाद कप्तान शान मसूद पूरी तरह से गुस्से में हैं।

इस बीच जब शान मसूद से पूर्व पाकिस्तानी कप्तान बाबर आजम के फॉर्म के बारे में सवाल किया गया तो उनका बयान चौंकाने वाला था। शान मसूद ने बांग्लादेश के खिलाफ 0-2 की टेस्ट सीरीज हार के बाद स्टार बल्लेबाज बाबर आजम का बचाव किया है।

बाबर आजम पूरी तरह से रहे फ्लॉप 

पूरी सीरीज के दौरान बाबर आजम अपनी छाप छोड़ने में नाकाम रहे, क्योंकि उन्होंने चार पारियों में 0, 22, 31 और 11 रन बनाए। सीरीज में बाबर का प्रदर्शन बेहद खराब रहा, और वह बल्लेबाजों में दूसरे सबसे खराब प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी रहे।

उन्होंने चार पारियों में सिर्फ 64 रन बनाए। बाबर की इस कमजोर प्रदर्शन के चलते उन्हें काफी आलोचना का सामना करना पड़ा, जहां फैंस और क्रिकेट विशेषज्ञों ने उनकी कड़ी आलोचना की। हालांकि, शान मसूद ने बाबर का समर्थन किया और कहा कि खिलाड़ियों को टेस्ट क्रिकेट में लंबा समय दिया जाना चाहिए।

खास बात यह है कि बाबर ने पिछले 16 पारियों में एक भी अर्धशतक नहीं बनाया है, और इस दौरान उनका सर्वाधिक स्कोर 41 रन रहा है। ऐसे में बाबर आजम की आलोचना की जा रही है। आइए देखें शान मसूद ने बाबर आजम के बचाव में क्या कहा-

“हमें चयन में निरंतरता लाने पर काम करना होगा। आपको खिलाड़ी की असफलताओं को सहन करना होगा। यह सिर्फ बाबर आजम के बारे में नहीं है, आप जितना लगातार किसी को मौका देंगे, वह उतना ही बेहतर प्रदर्शन करेगा। आपको यह देखना होगा कि आपको वह खिलाड़ी कहां मिलेगा जिसका मौजूदा फॉर्म बेहतर हो। उन्होंने कहा कि इस वक्त हम बहुत ज्यादा रेड बॉल क्रिकेट नहीं खेल रहे हैं, इसलिए हमारे पास चुनने के लिए ज्यादा विकल्प नहीं हैं।

আরো ताजा खबर

IPL 2026: 5 घरेलू खिलाड़ी जो शानदार फॉर्म के साथ टूर्नामेंट में शिरकत कर रहे हैं

IPL 2026 Top 5 domestic players (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2026 में एक बार फिर कई युवा घरेलू खिलाड़ी बड़े मंच पर अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए तैयार...

13 मार्च, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening news headlines (image via getty) 1. ‘यह विदेशी लीग का मामला’ – ‘द हंड्रेड’ ऑक्शन में अबरार अहमद को खरीदने पर BCCI की पहली प्रतिक्रिया द हंड्रेड लीग के...

‘यह विदेशी लीग का मामला’ – ‘द हंड्रेड’ ऑक्शन में अबरार अहमद को खरीदने पर BCCI की पहली प्रतिक्रिया

Abrar Ahmed (Image credit Twitter – X) द हंड्रेड लीग के हालिया ऑक्शन के बाद एक बड़ा विवाद सामने आया है। पाकिस्तान के स्पिनर अबरार अहमद को सनराइजर्स लीड्स ने अपनी...

SM Trends: 13 मार्च के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends (image via X) टी20 वर्ल्ड कप चैंपियंस के लिए मेहनत कभी नहीं रुकती, क्योंकि 2026 के बाकी बचे समय में ‘मेन इन ब्लू’ के लिए क्रिकेट का...