Skip to main content

ताजा खबर

क्या टीम इंडिया के पास हैं बेहतरीन ऑल राउंडर्स?

क्या टीम इंडिया के पास हैं बेहतरीन ऑल राउंडर्स?

Team India (Photo Source: Getty)

पूर्व भारतीय बल्लेबाज संजय मांजरेकर ने इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज से पहले टीम इंडिया की तारीफ की है। क्रिकेटर से कमेंटेटर बने इस खिलाड़ी का मानना है कि मौजूदा टी20 विश्व कप चैंपियन (टीम इंडिया) के पास बेहतरीन ऑलराउंडर्स हैं। इसके साथ ही 59 वर्षीय इस खिलाड़ी ने संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा, नितीश कुमार रेड्डी और वाशिंगटन सुंदर की विशेष रूप से तारीफ की।

टी20 फॉर्मेट में धमाल मचा रही है टीम इंडिया 

सूर्यकुमार यादव और उनकी टीम ने श्रीलंका (3-0), बांग्लादेश (3-0) और दक्षिण अफ्रीका (3-1 ) के खिलाफ सीरीज जीत की हैट्रिक पूरी की है।

संजू सैमसन ( अपने पिछले छह मैचों में तीन शतक) और तिलक वर्मा (लगातार दो शतक) ने बल्ले से जबरदस्त प्रदर्शन किया है। उन्होंने दक्षिण अफ्रीका में चार मैचों की टी20 सीरीज के दौरान दो शतक बनाए थे।

इस बीच, अभिषेक शर्मा और नितीश कुमार रेड्डी ने क्रमशः जिम्बाब्वे और ऑस्ट्रेलिया में टी-20 और टेस्ट मैचों में शतक लगाकर सुर्खियां बटोरी हैं।

टीम इंडिया 22 जनवरी को इंग्लैंड के खिलाफ पहला टी20 मैच कोलकाता के इडेन गार्डन्स में खेलने वाली है। इस मैच से पहले संजय मांजरेकर ने टीम इंडिया पर कुछ बयान दिया है। उन्होंने ईएसपीएनक्रिकइन्फो से कहा:

“जब आप इस भारतीय टी20 टीम को देखते हैं, तो आपके पास संजू सैमसन हैं, जो एक बहुत ही सक्षम बल्लेबाज हैं, लेकिन विकेटकीपिंग भी कर सकते हैं। अभिषेक शर्मा बाएं हाथ की स्पिन के कुछ अच्छे ओवर फेंक सकते हैं। आपके पास इस तरह के कई खिलाड़ी हैं और यह अच्छा संकेत है।”

उन्होंने कहा, “उदाहरण के लिए, नीतीश कुमार रेड्डी को आप निचले क्रम में एक क्लीन बल्लेबाज के रूप में खेलते देख सकते हैं साथ ही वह कुछ अच्छे ओवर भी फेंक सकते हैं। इसलिए, यह टीम वैसी ही है जैसी आप चाहते हैं, जिसमें बेहतरीन ऑलराउंडर हैं। वाशिंगटन सुंदर भी इस लिस्ट में आते हैं- गेंदबाजी और बल्लेबाजी करने में वो काफी सक्षम हैं।”

यहां देखें: India vs England, 1st T20I Dream11 Prediction

আরো ताजा खबर

IPL 2026: 5 घरेलू खिलाड़ी जो शानदार फॉर्म के साथ टूर्नामेंट में शिरकत कर रहे हैं

IPL 2026 Top 5 domestic players (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2026 में एक बार फिर कई युवा घरेलू खिलाड़ी बड़े मंच पर अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए तैयार...

13 मार्च, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening news headlines (image via getty) 1. ‘यह विदेशी लीग का मामला’ – ‘द हंड्रेड’ ऑक्शन में अबरार अहमद को खरीदने पर BCCI की पहली प्रतिक्रिया द हंड्रेड लीग के...

‘यह विदेशी लीग का मामला’ – ‘द हंड्रेड’ ऑक्शन में अबरार अहमद को खरीदने पर BCCI की पहली प्रतिक्रिया

Abrar Ahmed (Image credit Twitter – X) द हंड्रेड लीग के हालिया ऑक्शन के बाद एक बड़ा विवाद सामने आया है। पाकिस्तान के स्पिनर अबरार अहमद को सनराइजर्स लीड्स ने अपनी...

SM Trends: 13 मार्च के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends (image via X) टी20 वर्ल्ड कप चैंपियंस के लिए मेहनत कभी नहीं रुकती, क्योंकि 2026 के बाकी बचे समय में ‘मेन इन ब्लू’ के लिए क्रिकेट का...