Skip to main content

ताजा खबर

कौन है ये श्रीलंका का ऑलराउंडर, जिसने भारत के खिलाफ एक ही ओवर में दोनों हाथों से की गेंदबाजी

Kamindu Mendis (Photo Source: X)

श्रीलंका और भारत के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का पहला मैच कल प्लेकेले में खेला गया। इस मैच में भारत ने 43 रनों से जीत दर्ज करके सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाई। इस मैच में श्रीलंका के एक ऑलराउंडर ने कुछ ऐसा कारनामा किया, जिसे देखकर सब लोग हैरान रह गए। दरअसल भारत के खिलाफ इस मैच में श्रीलंकाई ऑलराउंडर कामेंदु मेंडिस ने एक ही ओवर में दोनों हाथों से गेंदबाजी की।

दरअसल हुआ यूं कि, श्रीलंका के ऑलराउंडर कामेंदु मेंडिस जब सूर्यकुमार यादव को गेंदबाजी कर रहे थे तब उन्होंने लेफ्ट आर्म स्पिनर बनकर गेंदबाजी, वहीं जब वो ऋषभ पंत को गेंदबाजी करने आए तब उन्होंने ऑफ स्पिनर बनकर गेंदबाजी की। मैदान पर ये नजारा देखकर फैंस भी हैरान रह गए और उन्होंने सोशल मीडिया पर गजब के रिएक्शन दिए।

Kamindu Mendis ने इस मैच में दोनों हाथों से की गेंदबाजी

मेंडिस ने मुकाबले में सिर्फ एक ही ओवर फेंका। हालांकि एक ही ओवर में वह चर्चाओं का विषय बन गए. कामिंदु मेंडिस ने पहली पारी में 10वां ओवर फेंका। उन्होंने अपने ओवर में 09 रन खर्चे थे। मेंडिस के दोनों हाथों से बॉलिंग करने की घटना  का वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।

Kamindu Mendis bowling left arm to Suryakumar Yadav and right arm to Rishabh Pant. 😄👌 pic.twitter.com/ZBBvEbfQpS

— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) July 27, 2024

बता दें कि टीम इंडिया ने टी20 सीरीज़ का पहला मुकाबला 43 रनों से जीत लिया. पल्लेकेले इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में श्रीलंका ने टॉस जीतकर बॉलिंग करने का फैसला किया था। पहले बैटिंग करने उतरी टीम इंडिया ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 213 रन बोर्ड पर लगाए। टीम के लिए कप्तान सूर्यकुमार यादव ने सबसे बड़ी पारी खेलते हुए 26 गेंदों में 58 रन बनाए।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका 19.2 ओवर में 170 रनों पर ऑलआउट हो गई। श्रीलंका के लिए पथुम निसंका ने 48 गेंदों में 7 चौके और 4 छक्कों की मदद से 79 रनों की पारी खेली। इसके अलावा कुसल मेंडिस ने 27 गेंदों में 7 चौके और 1 छक्के की मदद से 45 रन बनाए।

আরো ताजा खबर

IPL इतिहास में सबसे लंबे छक्के लगाने वाले टॉप 5 प्लेयर, गौतम गंभीर का नाम भी शामिल!

Top 5 Longest Sixes in IPL history (image via getty) इंडियन प्रीमियर लीग में बल्लेबाजों ने अपनी जोरदार बैटिंग से फैंस को खूब रोमांचित किया है, और स्टेडियम की बाउंड्री...

‘हार के बाद किसी एक को दोष देना बंद करे पाकिस्तान’ चीफ सेलेक्टर आकिब जावेद का बड़ा बयान

Pakistan Aaqib Javed (Image credit Twitter – X) पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज और मौजूदा राष्ट्रीय चयनकर्ता आकिब जावेद का मानना है कि खराब प्रदर्शन के बाद हर बार किसी...

NZ vs SA 2026, 1st T20I: दक्षिण अफ्रीका ने न्यूजीलैंड को 7 विकेट से हराया, सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाई

NZ vs SA 2026, 1st T20I (image via getty) न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच पहले टी20आई मैच में, प्रोटियाज ने ब्लैक कैप्स को 7 विकेट से हराकर 5 मैचों...

रोहित शर्मा को भरोसा, हालिया जीतों के बाद भारतीय टीम का हो सकता है लंबा दबदबा

Rohit Sharma Surya T20 World Cup (Image credit Twitter – X) पूर्व कप्तान रोहित शर्मा का मानना है कि हाल के वर्षों में आईसीसी टूर्नामेंटों में मिली बड़ी सफलताएं भारतीय क्रिकेट...