Skip to main content

ताजा खबर

“कॉमन सेंस सिलेक्शन”- संजय मांजरेकर ने किया रोहित शर्मा के 3 बदलावों का समर्थन

कॉमन सेंस सिलेक्शन- संजय मांजरेकर ने किया रोहित शर्मा के 3 बदलावों का समर्थन

Sanjay Manjrekar and Rohit Sharma (Image Credit- Twitter X)

भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में रोहित शर्मा ने अपनी प्लेइंग XI में तीन बदलाव किए हैं। इन बदलावों को देखने के बाद फैंस समेत कई क्रिकेट एक्सपर्ट्स हैरान हैं। रोहित ने केएल राहुल, मोहम्मद सिराज और कुलदीप यादव को बाहर करके शुभमन गिल, आकाश दीप और वॉशिंगटन सुंदर को मौका दिया।

आपको बता दें कि, बल्लेबाजी में केएल राहुल को ड्रॉप किया गया है, जबकि गेंदबाजी में एक स्पिनर और एक पेसर की अदला-बदली हुई। केएल राहुल की जगह शुभमन गिल की वापसी हो गई है। गिल बेंगलुरु में चोटिल होने की वजह से नहीं खेले थे। वहीं, उनकी जगह सरफराज को मौका मिला था और उन्होंने 150 रन बना दिए थे। ऐसे में सरफराज खान को बरकरार रखते हुए केएल राहुल को ड्रॉप किया गया।

इसके अलावा तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज को आराम दिया गया है और उनकी जगह आकाश दीप को मौका मिला है। वहीं, स्पिनरों में चाइनामैन बॉलर कुलदीप यादव की बाहर किया गया और उनकी जगह ऑफ स्पिनर वॉशिंगटन सुंदर को प्लेइंग इलेवन में जगह दी गई है। सुंदर गेंदबाजी के साथ-साथ बल्लेबाजी से भी योगदान दे सकते हैं। इन बदलावों से संजय मांजरेकर खुश नजर आए।

इन बदलावों से संजय मांजरेकर खुश नजर आए। उन्होंने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा, “कॉमन सेंस सिलेक्शन। फॉर्म में चल रहे तेज गेंदबाज को शामिल किया गया। जब पिच बहुत कुछ दे रही हो, तो आपको कुलदीप जैसे कलाकार गेंदबाज की जरूरत नहीं है, एक लंबा, तेज फेंकने वाला फिंगर स्पिनर भी काम आ सकता है।”

IND vz NZ: दूसरे टेस्ट मैच के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग XI

भारत (प्लेइंग इलेवन): यशस्वी जायसवाल, रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेट कीपर), सरफराज खान, रवींद्र जडेजा, वाशिंगटन सुंदर, रविचंद्रन अश्विन, आकाश दीप, जसप्रीत बुमराह

न्यूजीलैंड (प्लेइंग इलेवन): टॉम लैथम (कप्तान), डेवोन कॉनवे, विल यंग, ​​रचिन रवींद्र, डेरिल मिचेल, टॉम ब्लंडेल (विकेट कीपर), ग्लेन फिलिप्स, मिशेल सेंटनर, टिम साउथी, एजाज पटेल, विलियम ओरोर्के

আরো ताजा खबर

SM Trends: 10 मार्च के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends (image via X) भारत की पुरुष टी20 विश्व कप 2026 जीत ने जश्न और विवाद दोनों को जन्म दिया। विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन तब नाराज दिखे जब रिपोर्टरों...

10 मार्च, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening news headlines (image via getty) 1. BCCI सचिव देवजीत सैकिया ने IPL 2026 के शेड्यूल की घोषणा पर बड़ा अपडेट दिया इंडियन प्रीमियर लीग का 19वां एडिशन 28 मार्च...

T20 World Cup 2026: टीम ऑफ द टूर्नामेंट पर डालें एक नजर, चार भारतीय खिलाड़ी हैं शामिल!

T20 World Cup 2026: team of the tournament (image via getty) जीतने वाली भारतीय टीम के चार सदस्यों को आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप 2026 की टूर्नामेंट की टीम में...

IPL 2026: गुजरात टाइटन्स ने इस ऑस्ट्रेलियाई धाकड़ बल्लेबाज को नियुक्त किया बैटिंग कोच

IPL 2026: Matthew Hayden appointed batting coach of Gujarat Titans (image via getty) गुजरात टाइटन्स ने आईपीएल 2026 से पहले ऑस्ट्रेलिया के पूर्व बैटर मैथ्यू हेडन को अपना बैटिंग कोच...