Skip to main content

ताजा खबर

कर्नाटक के तुमकुरु में बनेगा इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, CM Siddaramaiah ने रखी आधारशिला

कर्नाटक के तुमकुरु में बनेगा इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, CM Siddaramaiah ने रखी आधारशिला

CM Siddaramaiah (Image Credit- Twitter X)

कर्नाटक राज्य के तुमकुरु जिले में बहुत ही जल्द एक नया इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम बनकर तैयार होने वाला है। बता दें कि इस नए स्टेडियम को लेकर कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया (Siddaramaiah) ने आज 2 नवंबर को आधारशिला रखी है। हालांकि, राज्य में कई क्रिकेट स्टेडियम मौजूद हैं, लेकिन लेकिन बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम को ही राज्य में सभी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलों की मेजबानी का विशेषाधिकार मिलता है।

नए स्टेडियम को लेकर मुख्यमंत्री Siddaramaiah ने 50 एकड़ जमीन आवंटित की है। मुख्यमंत्री का मानना है कि नया क्रिकेट स्टेडियम तुमकुरु की अर्थव्यवस्था के विकास में मदद करेगा और जिले में खेलों के विकास को भी सुविधाजनक बनाएगा।

साथ ही नए स्टेडियम के निर्माण को लेकर मुख्यमंत्री ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर एक पोस्ट भी शेयर की है। इस पोस्ट में उन्होंने लिखा- हमने इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम के निर्माण के लिए कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ को 50 एकड़ जमीन दी है। यह तुमकुरु जिले की आर्थिक वृद्धि और खेल प्रगति का पूरक होगा। मैंने उन्हें निर्देश दिया है कि स्टेडियम का निर्माण जल्द से जल्द पूरा करें और क्रिकेट प्रेमियों की उम्मीदों को पूरा करें।

देखें CM Siddaramaiah की यह सोशल मीडिया पोस्ट

नए स्टेडियम को लेकर अगर लोकल मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो स्टेडियम सोरेकुंटे के पास कर्नाटक औद्योगिक क्षेत्र विकास बोर्ड (KIADB) द्वारा कर्नाटक राज्य क्रिकेट एसोसिएशन (KSCA) को आवंटित 41 एकड़ भूमि पर बनाया जाएगा। अत्याधुनिक सुविधा की अनुमानित लागत लगभग ₹150 करोड़ है और इसके अगले कुछ वर्षों में पूरा होने की उम्मीद है।

दूसरी ओर, आपको बता दें कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने पहले ही कहा है कि अब उनका प्लान आईपीएल के मैचों को टियर 2 शहरों में ले जाना है। इसको लेकर बीसीसीआई अध्यक्ष रोजर बिन्नी ने कहा था कि आईपीएल मैच बेंगलुरु के प्रतिष्ठित एम चिन्नास्वामी स्टेडियम के अलावा मैसूरु, हुबली-धारवाड़ और बेलगावी जैसे छोटे शहरों में भी आयोजित किए जाएंगे।

আরো ताजा खबर

IPL 2026, Match 45: सनराइजर्स हैदराबाद बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

IPL 2026, SRH vs KKR: match preview (image via X) सनराइजर्स हैदराबाद 3 मई को राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 45वें मैच में कोलकाता नाइट...

IPL 2026: एक ही फ्रेम में साथ आए भारत के तीन विश्व कप विजेता कप्तान, देखें वायरल वीडियो!

IPL 2026: MS Dhoni, Suryakumar Yadav and Rohit Sharma (image via X) एमए चिदंबरम स्टेडियम में एक यादगार पल देखने को मिला, जब चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के...

2 मई, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning news headlines (image via X) 1. IPL 2026: दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को सात विकेट से हराया आईपीएल 2026 के 43वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स...

IPL 2026: टीम की भलाई के लिए मैच देखने नहीं आ रहे धोनी – चेन्नई के बैटिंग कोच

Michael Hussey (Image credit Twitter – X) चेन्नई सुपर किंग्स के दिग्गज खिलाड़ी एमएस धोनी को लेकर इस समय काफी चर्चा हो रही है। IPL 2026 में अभी तक उन्होंने...