Skip to main content

ताजा खबर

करुण नायर के नहीं चुने जाने पर भड़के Harbhajan Singh, सेलेक्टर्स से पूछा तीखा सवाल

Harbhajan Singh & Karun Nair (Photo Source: X)

ICC Champions Trophy 2025 के लिए शनिवार 18 जनवरी को BCCI ने टीम इंडिया का ऐलान किया। इस टीम में करुण नायर का नाम नहीं था, जिन्होंने हाल ही में समाप्त हुए विजय हजारे ट्रॉफी में 752 के औसत से रन बनाए थे। सिलेक्टर्स के इस फैसले से फैंस का एक खेमा नाखुश है। हालांकि, टीम में उनके लिए इस समय कोई भी स्लॉट खाली नहीं है।

Harbhajan Singh ने करुण नायर को नहीं चुने जाने पर उठाए सवाल

इस बीच पूर्व भारतीय दिग्गज ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह ने चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर से सवाल पूछा है कि क्या घरेलू क्रिकेट खेलने का कोई मतलब है? जब आप डोमेस्टिक सुपरस्टार को सेलेक्ट ही नहीं करते।हरभजन सिंह ने एक्स पर पोस्ट करते हुए पूछा, “क्या घरेलू क्रिकेट खेलने का कोई मतलब है जब आप खिलाड़ियों को फॉर्म और प्रदर्शन के आधार पर नहीं चुनते हैं?” उन्होंने इस पोस्ट में करुण नायर का भी जिक्र हैशटैग यूज करते हुए किया।

Is there a point playing Domestic cricket when you don’t pick players based on form & performance ? #KarunNair

— Harbhajan Turbanator (@harbhajan_singh) January 18, 2025

चैंपियंस ट्रॉफी के स्क्वॉड सिलेक्शन से पहले उनका औसत 7 मैचों में 752 का था। हालांकि, फाइनल में प्रसिद्ध कृष्णा की एक खतरनाक गेंद पर वे क्लीन बोल्ड हो गए। ऐसे में उनका 400 से नीचे आ गया। चैंपियंस ट्रॉफी और इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज के लिए मध्य क्रम में श्रेयस अय्यर, केएल राहुल और ऋषभ पंत को जगह दी गई है।

करुण नायर के सेलेक्शन को लेकर अगरकर ने दिया बयान

मार्च 2017 में टीम इंडिया के लिए आखिरी मैच खेलने वाले करुण नायर ने विजय हजारे ट्रॉफी में धमाकेदार बल्लेबाजी की। उन्होंने टूर्नामेंट को 779 रन और 389.50 के औसत के साथ खत्म किया। वे इस टूर्नामेंट में 5 शतक और एक अर्धशतक बनाने में सफल रहे। ऐसे में माना जा रहा था कि उनका सेलेक्शन भारत की टीम में हो सकता है।

हालांकि, ऐसा नहीं हुआ, लेकिन चीफ सिलेक्टर अजीत आगरकर ने माना है कि करुण नायर शानदार खेले हैं, लेकिन सभी को टीम में फिट करना बेहद मुश्किल है। अगरकर ने टीम सिलेक्शन के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, “मेरा मतलब है, ये वाकई बहुत खास प्रदर्शन है और मेरा मतलब है कि कोई ऐसा खिलाड़ी जिसका औसत 700+, 750+ या कुछ ऐसा हो, हमने इस बारे में बात की थी, इसमें कोई शक नहीं है, जब इस तरह के प्रदर्शन होते हैं। फिलहाल, इस टीम में जगह पाना बहुत मुश्किल है।”

আরো ताजा खबर

बड़ी खबर! न्यूजीलैंड दौरे से पहले पंजाब के लिए एक रणजी मैच खेलेंगे शुभमन गिल 

SL vs IND: Shubman Gill Likely to Miss Batting in Warm-Up Match Against Sri Lanka XI Due to Finger Injury (image via getty) रणजी ट्राॅफी 2026-27 के जारी सीजन का...

17 अक्टूबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. IND VS WI: भारत और वेस्टइंडीज के बीच निर्णायक टी20 मैच आज भारत और वेस्टइंडीज के बीच जारी पांच मैचों की टी20आई...

SM Trends: 17 अक्टूबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) न्यूजीलैंड और भारत के बीच 22 अक्टूबर से शुरू होने वाली पांच मैचों की टी20आई सीरीज से पहले, सीरीज के आधिकारिक ब्राॅडकास्टर सोनी स्पोर्ट्स...

IPL 2027: बड़ी खबर! महेला जयवर्धने ने मुंबई इंडियंस में हेड कोच के पद से दिया इस्तीफा

Mahela Jayawardene (Image Credit- Twitter X) आईपीएल के आगामी सीजन के शुरू होने से पहले पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस (MI) से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है।...