Skip to main content

ताजा खबर

कप्तान vs कप्तान की जंग में कमिंस ने मारी बाजी, छठी बार रोहित को किया आउट, बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

कप्तान vs कप्तान की जंग में कमिंस ने मारी बाजी छठी बार रोहित को किया आउट बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

Rohit Sharma & Pat Cummins (Photo Source: Getty)

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया MCG टेस्ट में आज दिन का खेल जारी है। इस मैच को जीतने के लिए टीम इंडिया के सामने 340 रनों का लक्ष्य है। इस रनचेज में यशस्वी जायसवाल और रोहित शर्मा ने भारत को सधी हुई शुरुआत दी थी, मगर पैट कमिंस ने एक ओवर में दो विकेट लेकर टीम इंडिया को बैकफुट पर धकेल दिया।

दरअसल 17वें ओवर में पैट कमिंस ने सबसे पहले भारतीय कप्तान रोहित शर्मा को आउट किया और इसके बाद ओवर की आखिरी गेंद पर उन्होंने केएल राहुल को पवेलियन का रास्ता दिखाया। इसी बीच रोहित शर्मा का विकेट लेते ही पैट कमिंस ने एक वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया। वह कप्तान बनाम कप्तान की जंग में रोहित शर्मा को सबसे ज्यादा बार आउट करने वाले गेंदबाज बन गए हैं।

बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच से पहले क्रिकेट के सबसे लंबे फॉर्मेट में पैट कमिंस ने रोहित शर्मा को बतौर कप्तान चार बार आउट किया था। वहीं मेलबर्न टेस्ट मैच की दोनों पारियों में कमिंस ने रोहित को आउट किया। ऐसे में अब 6 बार रोहित को आउट करके कप्तान बनाम कप्तान की जंग में पैट कमिंस नंबर-1 गेंदबाज बन गए हैं। इससे पहले कप्तान बनाम कप्तान की जंग में 5-5 बार रिची बेनो ने टेड डेक्सटर को तो वहीं इमरान खान ने सुनील गावस्कर को आउट किया था।

टेस्ट मैचों में विरोधी टीम के कप्तान को सबसे ज्यादा बार आउट करने वाले कप्तान

6 बार पैट कमिंस ने रोहित शर्मा को आउट किया *

5 बार रिची बेनाउड ने टेड डेक्सटर को आउट किया

5 बार इमरान खान ने सुनील गावस्कर को आउट किया

4 बार रिची बेनाउड ने गुलाबराय रामचंद को आउट किया

4 बार कपिल देव ने क्लाइव लॉयड को आउट किया

4 बार रिची बेनाउड ने पीटर मे को आउट किया

मुकाबले की बात करें तो पांचवें दिन चायकाल तक 340 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत ने अपनी दूसरी पारी में तीन विकेट गंवाकर 112 रन बना लिए हैं। भारत ने दूसरे सत्र में एक भी विकेट नहीं गंवाया। तीनों झटके पहले सत्र में ही लगे थे। रोहित शर्मा नौ रन और विराट कोहली पांच रन बनाकर आउट हुए थे। केएल राहुल खाता नहीं खोल सके थे।

আরো ताजा खबर

IPL 2026: सीजन शुरू होने से पहले विराट कोहली ने स्टार्ट की प्रैक्टिस, देखें वायरल वीडियो 

Virat Kohli (Image Credit- Twitter X) आईपीएल 2026 के शुरू होने से पहले पूर्व भारतीय कप्तान व अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली ने ट्रेनिंग शुरू कर दी है। इसको लेकर एक...

‘वह वकार-वसीम का मिक्स है’ पाकिस्तानी दिग्गज ने जमकर की जसप्रीत बुमराह की तारीफ 

Jasprit Bumrah (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम ने जब रिकाॅर्ड तीसरी बार आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप खिताब को अपने नाम किया, तो उसमें तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की...

Middle East War का असर क्रिकेट पर, अब नहीं होगी 6 मैचों की ये सीरीज 

Middle East Conflict (Image Credit- Twitter X) इस समय यूएसए-इजरायल-ईरान के बीच युद्ध हो रहा है, जिसकी वजह से अन्य देशों की अर्थव्यवस्था का हर क्षेत्र प्रभावित हो रहा है।...

11 मार्च, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Morning News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. BAN vs PAK: बांग्लादेश-पाकिस्तान के बीच पहला वनडे मैच आज पाकिस्तान क्रिकेट टीम इस समय तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए...