Skip to main content

ताजा खबर

ऑस्ट्रेलिया ‘ए’ सीरीज के लिए इंडिया ‘ए’ की टीम घोषित, हार्दिक पांड्या की वापसी; गायकवाड़ और पडिक्कल बने कप्तान

ऑस्ट्रेलिया ‘ए’ सीरीज के लिए इंडिया ‘ए’ की टीम घोषित, हार्दिक पांड्या की वापसी; गायकवाड़ और पडिक्कल बने कप्तान

India A squads for AUS series: Pandya returns; Padikkal, Gaikwad named captains (image via getty)

India A squad for Australia A series: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की पुरुष चयन समिति ने ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ होने वाली घरेलू मल्टी-फॉर्मेट सीरीज के लिए इंडिया ए की टीमों का आधिकारिक तौर पर ऐलान कर दिया है। पूरी तरह से पुडुचेरी में होने वाली इस द्विपक्षीय सीरीज में दो मल्टी-डे मैच और उसके बाद तीन मैचों की वनडे सीरीज शामिल है।

ओपनिंग बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ को 50-ओवर वाली टीम का कप्तान बनाया गया है और देवदत्त पडिक्कल उनके डिप्टी होंगे। देवदत्त, जिन्होंने हाल ही में श्रीलंका के भारत के टेस्ट दौरे के दौरान नंबर 3 पर खेलते हुए दो शतक लगाए थे, उन्हें 22 सितंबर से पुडुचेरी में शुरू होने वाले दो चार-दिवसीय मैचों के लिए चुनी गई टीम का कप्तान बनाया गया है। कर्नाटक के यह बल्लेबाज अभी चेन्नई में दिलीप ट्रॉफी फाइनल में साउथ जोन के लिए खेल रहे हैं।

इस घोषणा की एक अहम बात वनडे टीम में स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को शामिल करना है, हालांकि उनका खेलना फिटनेस क्लीयरेंस पर निर्भर करेगा। इस सीरीज में घरेलू क्रिकेट और आईपीएल में अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों जैसे रजत पाटीदार, प्रियांश आर्य, नमन धीर, शम्स मुलानी और तनुष कोटियान को भी मौका दिया गया है।

इंडिया ए स्क्वाड

मल्टी-डे टीम: देवदत्त पडिक्कल (कप्तान), साई सुदर्शन (उप कप्तान), अमन मोखड़े, आयुष पांडे, यश राठौड़, शेख रशीद, कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), एन जगदीसन (विकेटकीपर), शम्स मुलानी, तनुष कोटियन, तुषार देशपांडे, अंशुल कंबोज, प्रफुल्ल हिंगे, नचिकेत भूटे, वी वैश्यक (फिटनेस के आधार पर)

एक दिवसीय टीम: ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), देवदत्त पडिक्कल (उप कप्तान), प्रियांश आर्य, साई सुदर्शन, रजत पाटीदार, कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), निशांत सिंधु, विप्राज निगम, अर्शिन कुलकर्णी, अरशद खान, नमन धीर, हार्दिक पांड्या (फिटनेस के आधार पर), गुरजपनीत सिंह, यश ठाकुर

सीरीज का शेड्यूल (पुडुचेरी)

  • पहला मल्टी-डे मैच: 22 सितंबर – 25 सितंबर
  • दूसरा मल्टी-डे मैच: 29 सितंबर – 02 अक्टूबर
  • पहला वन-डे: 06 अक्टूबर
  • दूसरा वन-डे: 09 अक्टूबर
  • तीसरा वन-डे: 11 अक्टूबर

यह भी पढ़ें: BBL 2026-27 – Adam Zampa की होबार्ट हरिकेन्स में हुई एंट्री, बोले- ‘विदेशी खिलाड़ियों को अभी भी मिलता है ज्यादा फायदा’

আরো ताजा खबर

IPL 2027: ये 3 दिग्गज बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के नए हेड कोच

IPL 2027 (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2027 से पहले पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस (MI) के कोचिंग स्टाफ में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। रिपोर्ट्स...

IND vs WI: 5वें टी20 मैच में वेस्टइंडीज ने टाॅस जीतकर गेंदबाजी चुनी, दोनों टीमों की प्लेइंग 11 पर डालें एक नजर 

IND vs WI (Image Credit – Twitter/X) भारत और वेस्टइंडीज के बीच जारी पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का पांचवां व आखिरी मुकाबला आज 17 अक्टूबर, शनिवार को बेंगलुरू...

सनराइजर्स हैदराबाद की मालकिन काव्या मारन जल्द बनेंगी दुल्हन? मशहूर संगीतकार अनिरुद्ध से नवंबर में होगी शादी

Kavya Maran(Image credit Twitter – X) आईपीएल टीम सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) की CEO काव्या मारन अपनी शादी की खबरों को लेकर चर्चा में हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, काव्या मशहूर तमिल...

बड़ी खबर! न्यूजीलैंड दौरे से पहले पंजाब के लिए एक रणजी मैच खेलेंगे शुभमन गिल 

SL vs IND: Shubman Gill Likely to Miss Batting in Warm-Up Match Against Sri Lanka XI Due to Finger Injury (image via getty) रणजी ट्राॅफी 2026-27 के जारी सीजन का...