
MS Dhoni (Pic Source-X)
इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के मेगा ऑक्शन में भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को चेन्नई सुपर किंग्स ने रिटेन किया है। बता दें कि, महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स ने इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट की ट्रॉफी को पांच बार अपने नाम किया। हालांकि आगामी सीजन में महेंद्र सिंह धोनी को चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से अनकैप्ड खिलाड़ी के रूप में खेलते हुए देखा जाएगा।
हाल ही में महेंद्र सिंह धोनी को मशहूर बॉलीवुड म्यूजिक कंपोजर सलीम मर्चेंट और सुलेमान मर्चेंट के एक म्यूजिक इवेंट का जमकर लुफ्त उठाते हुए देखा गया। इसकी वीडियो सलीम मर्चेंट ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर भी साझा की।
सलीम मर्चेंट ने इस वीडियो को साझा करते हुए इसके कैप्शन पर लिखा कि, ‘महेंद्र सिंह धोनी के साथ पिछली रात में काफी ज्यादा बातचीत हुई। चक दे परफॉर्म करते समय काफी मजा आया।’
यह रहा सलीम मर्चेंट का लेटेस्ट इंस्टाग्राम पोस्ट:
बता दें कि, महेंद्र सिंह धोनी ने 15 अगस्त 2020 को अपने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। भले ही महेंद्र सिंह धोनी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके हो लेकिन उनके तमाम फैंस अपने पसंदीदा खिलाड़ी को इंडियन प्रीमियर लीग में खेलते हुए देखने के लिए हमेशा ही काफी बेताब रहते हैं। आईपीएल 2023 में धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स ने फाइनल में गुजरात टाइटंस को हराया था।
हालांकि 2024 सीजन की शुरू होने से पहले इस दिग्गज खिलाड़ी ने चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी के पद से इस्तीफा दे दिया। आगामी सीजन में भी महेंद्र सिंह धोनी को धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए देखा जा सकता है। तमाम फैंस इस बात से काफी खुश है कि धोनी ने आगामी सीजन में भी खेलने के लिए हामी भर दी है।
इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के मेगा ऑक्शन में चेन्नई सुपर किंग्स ने कई धाकड़ खिलाड़ियों को अपनी टीम में शामिल किया है। उन्होंने ऐसे कई बेहतरीन खिलाड़ियों पर बोली लगाई है जो आगामी सीजन में अपनी छाप छोड़ सकते हैं। महेंद्र सिंह धोनी की निगाहें इस चीज पर जरूर होगी कि वो 2025 सीजन में बेहतरीन बल्लेबाजी और विकेटकीपिंग करें और अपनी टीम को एक और बार आईपीएल ट्रॉफी जिताने में अहम भूमिका निभाए।
IPL 2026 Auction: कौन हैं मंगेश यादव, जिनपर RCB ने लगाया बड़ा दांव, 30 लाख से पहुंचे सीधे 5.20 करोड़
CSK Final Squad for IPL 2026: चेन्नई सुपर किंग्स का फुल स्क्वॉड और खिलाड़ियों की पूरी लिस्ट देखें यहां
RR Final Squad for IPL 2026: राजस्थान राॅयल्स का फुल स्क्वॉड और खिलाड़ियों की पूरी लिस्ट देखें यहां
SRH Final Squad for IPL 2026: सनराइजर्स हैदराबाद का फुल स्क्वॉड और खिलाड़ियों की पूरी लिस्ट देखें यहां

