Skip to main content

ताजा खबर

एडिलेड टेस्ट में जोश हेजलवुड की अनुपलब्धता को लेकर सुनील गावस्कर ने दिया बड़ा बयान, आरोन फिंच ने दिया पूर्व खिलाड़ी को मुंहतोड़ जवाब

एडिलेड टेस्ट में जोश हेजलवुड की अनुपलब्धता को लेकर सुनील गावस्कर ने दिया बड़ा बयान, आरोन फिंच ने दिया पूर्व खिलाड़ी को मुंहतोड़ जवाब

Aaron Finch And Sunil Gavaskar (Pic Source-X)

ऑस्ट्रेलिया और इंडिया के बीच दूसरे टेस्ट मैच की शुरुआत 6 दिसंबर से एडिलेड ओवल में होने जा रही है। इस टेस्ट मैच को ऑस्ट्रेलिया के बेहतरीन तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड चोटिल होने की वजह से मिस कर देंगे। हेजलवुड को लेकर सुनील गावस्कर ने हाल ही में बड़ा बयान दिया था जिस पर अब आरोन फिंच ने अपना पक्ष रखा है।

सुनील गावस्कर ने यह कहा था कि दूसरे टेस्ट जोश हेजलवुड की अनुपलब्धता में कुछ राजनीतिक पहलू है। ऑस्ट्रेलिया के कुछ ऐसे दिग्गज खिलाड़ियों ने सुनील गावस्कर के इस बयान की जमकर आलोचना की। इसी को लेकर हाल ही में आरोन फिंच ने भी बड़ा बयान दिया।

ईएसपीएनक्रिकइंफो पर बात करते हुए आरोन फिंच ने कहा कि, ‘यह कोई जैब्स नहीं है। सुनील गावस्कर बेमतलब के बयान दे रहे हैं। यह काफी मजेदार है क्योंकि पहले टेस्ट के दौरान उनके साथ मैंने काफी समय बिताया था और उन्होंने उस समय ऐसी बात नहीं की थी।’

6 दिसंबर से शुरू हो रहा है दूसरा टेस्ट मैच

बता दें कि, यह दूसरा टेस्ट मैच पिंक बॉल टेस्ट होगा। पर्थ में खेले गए पहले टेस्ट मुकाबले में टीम इंडिया ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए ऑस्ट्रेलिया को 295 रनों से करारी शिकस्त दी थी। टीम इंडिया के सभी खिलाड़ियों का प्रदर्शन शानदार रहा था। अब आगामी टेस्ट को भी टीम इंडिया अपने नाम जरुर करना चाहेगी।

ऑस्ट्रेलिया की बात की जाए तो उनके लिए भी पिंक बॉल टेस्ट को जीतना बेहद जरूरी है। दरअसल अगर दोनों टीमों को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के इस चक्र के फाइनल में अपनी जगह पक्की करनी है तो उन्हें इस सीरीज को अपने नाम करना होगा। टीम इंडिया को बचे हुए चार टेस्ट में से कम से कम 3 में जीत दर्ज करनी होगी। ऑस्ट्रेलिया को भी अब बचे हुए सभी टेस्ट मैच जीतने बेहद जरूरी हो गए हैं। दूसरे टेस्ट मैच के लिए दोनों ही टीमें पूरी तरह से तैयार हैं। जोश हेजलवुड की जगह स्कॉट बोलैंड को ऑस्ट्रेलिया टीम में शामिल किया गया है।

আরো ताजा खबर

आईपीएल में अर्शदीप सिंह ने रचा इतिहास, पंजाब किंग्स के लिए अभी तक कोई नहीं कर पाया है ऐसा 

Arshdeep Singh (Image Credit- Twitter X) जारी आईपीएल 2026 का 24वां मैच पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के बीच, वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया। बता दें...

17 अप्रैल, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Morning News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. IPL 2026: पंजाब किंग्स ने एक आसान मुकाबले में मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से हराया जारी आईपीएल 2026 के 24वें मुकाबले...

MI vs PBKS: वानखेड़े में डराने वाला पल, शशांक सिंह के सिर पर लगी गेंद, छोड़ना पड़ा मैदान

Shashank Singh (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के बीच खेले गए मुकाबले में एक चिंताजनक घटना देखने को मिली। पंजाब किंग्स के...

IPL 2026: रोहित शर्मा PBKS के खिलाफ क्यों नहीं खेले? हार्दिक पांड्या ने खोला राज

Rohit Sharma (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस को बड़ा झटका लगा है, क्योंकि टीम के स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा पंजाब किंग्स के खिलाफ मुकाबले में...