Skip to main content

ताजा खबर

“एक कदम आगे, दो कदम पीछे…”, गैरी कर्स्टन के इस्तीफे के बाद केविन पीटरसन ने पीसीबी की जमकर की आलोचना

“एक कदम आगे, दो कदम पीछे…”, गैरी कर्स्टन के इस्तीफे के बाद केविन पीटरसन ने पीसीबी की जमकर की आलोचना

Rishabh Pant’s behaviour was more concerning to me than the umpire’s call: Kevin Pietersen (Photo by Stu Forster/Getty Images)

गैरी कर्स्टन ने पाकिस्तान क्रिकेट टीम के हेड कोच पद से इस्तीफा दे दिया है। कर्स्टन को अप्रैल 2024 में पाकिस्तान के व्हाइट बॉल टीम का हेड कोच बनाया गया था, लेकिन छह महीने में ही उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। अब जेसन गिलेस्पी, जो रेड बॉल क्रिकेट में टीम की कोचिंग कर रहे थे, उन्हें मुख्य कोच की जिम्मेदारी सौंप दी गई है। गैरी कर्स्टन के हटने के बाद पीसीबी की चारों ओर काफी आलोचना हुई।

अब इसी क्रम में इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर केविन पीटरसन ने पीसीबी को जमकर लताड़ा है। उन्होंने कर्स्टन के हटने को ‘एक कदम आगे’ के बाद ‘दो कदम पीछे हटने’ जैसा बताया है।

पीटरसन ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, “पाकिस्तान क्रिकेट कैसे कोचिंग में गैरी कर्स्टन की वापसी को खो सकता है? पिछले कुछ सप्ताहों में एक कदम आगे और आज दो कदम पीछे। ऐसा करना बंद करो। इस तरह का काम करते रहने के लिए बहुत अधिक टैलेंट है।”

नवंबर में ऑस्ट्रेलिया का दौरा करेगी पाकिस्तान टीम

बता दें कि हाल ही में पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने मोहम्मद रिजवान को व्हाइट बॉल टीम का कप्तान नियुक्त किया है। और उनके कप्तान बनने के कुछ ही दिन बाद गैरी कर्स्टन का इस्तीफा आया है। बताया जा रहा है कि कर्स्टन पीसीबी के कई फैसलों से खुश नहीं थे और इस कारण से ही उन्होंने अपना इस्तीफा दे दिया।

पाकिस्तान टीम की बात करें तो वे नवंबर में व्हाइट बॉल सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया का दौरा कर रहे हैं। जहां पाक टीम तीन मैचों की वनडे सीरीज और इतने ही मैचों की टी-20 सीरीज खेलेगी। 50 ओवरों की सीरीज में 4, 8 और 10 नवंबर को मेलबर्न, एडिलेड और पर्थ में मुकाबला होगा। वहीं वनडे सीरीज के बाद दोनों टीमें क्रमशः 14, 16 और 18 नवंबर को ब्रिस्बेन, सिडनी और होबार्ट में टी-20 मुकाबले खेलेंगी।

আরো ताजा खबर

IPL 2026: DC ने की RR प्लेऑफ राह मुश्किल, 62वें मैच में 5 विकेट दी शिकस्त 

KL Rahul (Image Credit- Twitter X) दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान राॅयल्स के बीच जारी आईपीएल 2026 का 62वां मैच खेला गया। बता दें दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले...

DC vs RR, Top 10 Memes: दिल्ली बनाम राजस्थान मैच के बाद, सोशल मीडिया के टाॅप 10 फनी मीम्स पर डालें नजर

IPL 2026, DC vs RR: Top 10 memes (image via X) दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेले गए 62वें मैच में, दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5...

शुभमन गिल ने KKR के खिलाफ फिर बरसाया कहर, आकाश चोपड़ा बोले- ‘उन्हें छोड़ना बड़ी भूल..’

Aakash Chopra (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2026 में शुभमन गिल लगातार शानदार फॉर्म में बल्लेबाजी करते हुए नजर आ रहे हैं। कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ खेले गए...

15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने तोड़ा एक और आईपीएल रिकॉर्ड, हासिल की ये खास उपलब्धि

Vaibhav Sooryavanshi (Image Credit- Twitter X) राजस्थान राॅयल्स और भारत के युवा सलामी बल्लेबाज 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी, आईपीएल में हर दिन एक नया रिकाॅर्ड बनाते हुए नजर आ रहे...