Skip to main content

ताजा खबर

ऋषभ पंत के साथ छुट्टियां मना रही उर्वशी रौतेला? तस्वीर हुई वायरल तो एक्ट्रेस ने कहा – “काश मैं…”

Urvashi Rautela and Rishabh Pant (Photo Source: Instagram)

टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत और अभिनेत्री उर्वशी रौतेला की AI- जनरेटेड तस्वीरें हाल ही में वायरल हुईं। तस्वीरों में दोनों छुट्टियां मनाते नजर आ रहे हैं।

हाल ही में रौतेला से वायरल तस्वीरों पर टिप्पणी करने के लिए कहा गया। 30 वर्षीय रौतेला ने कहा कि उनके पास इस समय छुट्टी मनाने का समय नहीं है क्योंकि वह अपनी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म डाकू महाराज के प्रमोशन में व्यस्त हैं।

जूम टीवी के साथ इंटरव्यू के दौरान, रौतला ने पंत के साथ अपनी AI जनरेटेड तस्वीरों को लेकर बयान दिया, जिसे देखकर फैंस को यह अनुमान हुआ कि वे एक साथ छुट्टियां मना रहे थे।

“मैं अपनी 105 करोड़ की फिल्म डाकू महाराज के प्रमोशन में इतनी व्यस्त हूं। मेरे पास छुट्टी मनाने का समय कहां है? काश मेरे पास छुट्टी मनाने का समय होता। सच में, देखिए मैं अपनी छुट्टियां आपके (साक्षात्कारकर्ता) साथ मना रही हूं।”

देखें वीडियो

View this post on Instagram

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Zoom TV (@zoomtv)

A post shared by Zoom TV (@zoomtv)

उर्वशी रौतेला और ऋषभ पंत के रिश्ते की अफवाह का कारण है ये बयान  

गौरतलब है कि 2022 में एक इंटरव्यू के दौरान उर्वशी रौतेला की टिप्पणियों ने ऋषभ पंत के साथ डेटिंग की अफवाहों को हवा दी थी। मॉडल से अभिनेत्री बनी उर्वशी ने बॉलीवुड हंगामा को बताया कि एक ‘RP’ नाम के इंसान ने उनसे मिलने के लिए दिल्ली के एक होटल की लॉबी में 10 घंटे इंतजार किया था। उस समय इंटरव्यू में उन्होंने जो कहा था, वह इस प्रकार है:

“मैं नई दिल्ली में शूटिंग कर रही थी और मैं रात को पहुंची। जल्दी से मुझे तैयार होना पड़ा, क्योंकि एक्ट्रेस को तैयार होने के लिए ज्यादा समय चाहिए होता है। मिस्टर आरपी होटल की लॉबी में आए जो उनसे मिलना चाहते थे। दस घंटे बीत गए थे और मैं सो हुई थी। मैं कोई कॉल अटेंड नहीं कर सकी और जब मैं उठी तो मैंने 16-17 मिस्ड कॉल देखे और मुझे इतना बुरा लगा कि कोई मेरा इंतजार कर रहा था और मैं उनसे नहीं मिल सकी। मैंने उनसे कहा था कि जब आप मुंबई आएंगे तो हम मिलेंगे। हम मुंबई में मिले थे, लेकिन तब एक बहुत बड़ा ड्रामा हो गया था।”

আরো ताजा खबर

7 फरवरी, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning news headlines (image via getty) 1. T20 World Cup 2026: आज से 20 टीमें वर्ल्ड चैंपियन बनने के लिए लड़ेंगी आज (7 फरवरी) से T20 वर्ल्ड कप 2026 शुरू...

WPL 2026: RCB महिला टीम की दूसरी खिताबी जीत से पहले विराट कोहली ने टीम को दिया था खास मैसेज

RCB Women (Image credit Twitter – X) महिला प्रीमियर लीग (WPL) 2026 का फाइनल रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) महिला टीम के लिए यादगार साबित हुआ। स्मृति मंधाना की कप्तानी में...

इंग्लैंड को 100 रनों से हराकर छठी बार अंडर 19 चैंपियन बनी टीम इंडिया, सूर्यवंशी रहे फाइनल के हीरो 

England U19 vs India U19, Final (Image Credit- Twitter X) ICC Under 19 World Cup 2026, Final: आईसीसी अंडर 19 वर्ल्ड कप का फाइनल मैच आज 6 फरवरी को भारत...

T20 WC शुरू होने से पहले ही भारत को लग सकता है बड़ा झटका, ये गेंदबाज बाहर होने की कगार पर 

Team India (Image Credit- Twitter X) आईसीसीटी20 वर्ल्ड कप 2026 के शुरू होने से पहले ही भारतीय खेमे से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। ताजा मीडिया रिपोर्ट्स...