Skip to main content

ताजा खबर

ऋषभ पंत का विकेट लेने के बाद ट्रेविस हेड के अजीबोगरीब सेलिब्रेशन को लेकर पैट कमिंस ने दिया बड़ा बयान

ऋषभ पंत का विकेट लेने के बाद ट्रेविस हेड के अजीबोगरीब सेलिब्रेशन को लेकर पैट कमिंस ने दिया बड़ा बयान

Travis Head (Pic Source-X)

मेलबर्न में खेले गए चौथे टेस्ट मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 184 रन से हराया। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ियों का प्रदर्शन जबरदस्त रहा था। यही नहीं इस जीत के साथ ऑस्ट्रेलिया ने 5 मैच की टेस्ट सीरीज को 2-1 से अपने नाम किया है।

इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के ट्रेविस हेड ने दूसरी पारी में महत्वपूर्ण समय पर ऋषभ पंत का विकेट लेकर अपनी टीम को शानदार सफलता दिलाई। ऋषभ पंत ने इस मुकाबले में 30 रन बनाए। जैसे ही ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ने ऋषभ पंत का विकेट झटका उन्होंने एक अजीबोगरीब सेलिब्रेशन किया। यह ‘Hole Celebration’ था।

तमाम लोगों ने इस सेलिब्रेशन पर अपनी-अपनी टिप्पणी दी है। चौथा टेस्ट खत्म होने के बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम के कप्तान पैट कमिंस ने ट्रेविस हेड के सेलिब्रेशन को लेकर बड़ा खुलासा किया है। पैट कमिंस ने टीम के मीडिया मैनेजर से बात करते हुए कहा कि, ‘यह होल इन वन था। दरअसल सॉरी मैं यह बात समझ नहीं पाया था। मैं इसे आपको समझा सकता हूं।

उनकी उंगलियां काफी गर्म थी और वो यह इशारा कर रहे थे कि शानदार खिलाड़ी अपनी उंगली को बर्फ के कप में रख रहे हैं। यह सिर्फ मजाक था। यह काफी फनी था लेकिन इसके अलावा और कुछ भी बात नहीं थी।’

5 मैच की टेस्ट सीरीज में ऑस्ट्रेलिया 2-1 से आगे है

बता दें कि, पर्थ में खेले गए पहले टेस्ट मुकाबले को टीम इंडिया ने 295 रन से अपने नाम किया था। हालांकि इसके बाद मेजबान ने जबरदस्त वापसी की और एडिलेड में खेले गए दूसरे टेस्ट को अपने नाम किया। बारिश की वजह से ब्रिस्बेन में खेला गया तीसरा टेस्ट रद्द हो गया था।

चौथे टेस्ट मुकाबले में भी ऑस्ट्रेलिया ने दमदार प्रदर्शन करते हुए इसे अपने नाम कर लिया है। अब दोनों ही टीमों की निगाहें पांचवें टेस्ट को जीतने पर जरूर होगी। दोनों ही टीमों के लिए अंतिम टेस्ट को जीतना बेहद जरूरी है अगर उन्हें वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में अपनी जगह पक्की करनी है तो।

আরো ताजा खबर

WPL 2026, MI W vs GG W: मुंबई इंडिंयस ने गुजरात जायंट्स को 7 विकेट से हराया, हरमन ने खेली कप्तानी पारी 

MI W vs GG W (Image Credit- Twitter X) जारी महिला प्रीमियर लीग के चौथे सीजन का छठा मैच आज 13 जनवरी, मंगलवार को मुंबई इंडियंस और गुजरात जायंट्स की...

IND vs NZ: पहले वनडे मैच के बाद हर्षित राणा के फैन हुए आलोचक क्रिस श्रीकांत, तारीफ करते हुए कही ये बड़ी बात 

Harshit Rana (Image Credit- Twitter X) न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे मैच में हर्षित राणा ने कमाल का ऑलराउंडर खेल दिखाया था। राणा ने मुकाबले में पहले गेंदबाजी में 2...

IND vs NZ 2026: राजकोट में क्या हैं रोहित शर्मा के वनडे आंकड़े? जानें यहां

Rohit Sharma (Image Credit- Twitter X) न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम इस समय व्हाइट बाॅल टूर के लिए भारत दौरे पर है। जहां इस समय भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों...

VHT 2025-26: दिल्ली को 76 रनों से हराकर विदर्भ ने कटाया सेमीफाइनल का टिकट 

Vidarbha vs Delhi (Image Credit- Twitter X) जारी घरेलू लिस्ट ए टूर्नामेंट विजय हजारे ट्राॅफी 2025-26 अब अपने नाॅकआउट दौर में प्रवेश कर चुका है। तो वहीं, इसी क्रम में...