Skip to main content

ताजा खबर

‘उन्होंने IPL 2026 की सबसे अहम पारी खेली’ – आर. अश्विन ने की उर्विल पटेल की जमकर तारीफ

‘उन्होंने IPL 2026 की सबसे अहम पारी खेली’ – आर. अश्विन ने की उर्विल पटेल की जमकर तारीफ

Urvil Patel (Image credit Twitter – X)

चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के युवा बल्लेबाज उर्विल पटेल ने लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के खिलाफ ऐसी विस्फोटक बल्लेबाजी की, जिसने पूरे आईपीएल 2026 में हलचल मचा दी।

204 रन के बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए उर्विल ने सिर्फ 23 गेंदों में 65 रन ठोक दिए। उनकी पारी में दो चौके और आठ लंबे छक्के शामिल थे। उन्होंने 282 से ज्यादा के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए मैच का पूरा रुख बदल दिया।

उर्विल जब आउट हुए, तब CSK को जीत के लिए केवल 64 गेंदों में 78 रन चाहिए थे। यानी उन्होंने अकेले ही मैच को चेन्नई की पकड़ में ला दिया। उनकी इस आक्रामक बल्लेबाजी से पूर्व भारतीय स्पिनर रविचंद्रन अश्विन बेहद प्रभावित नजर आए।

IPL 2026 की सबसे महत्वपूर्ण पारी

अश्विन ने अपने यूट्यूब चैनल पर उर्विल की जमकर तारीफ करते हुए कहा कि यह IPL 2026 की सबसे अहम पारी थी। उन्होंने कहा कि CSK पिछले कई वर्षों से बड़े लक्ष्य का पीछा करने में संघर्ष करती रही है, लेकिन उर्विल की बल्लेबाजी ने टीम का आत्मविश्वास बदल दिया।

अश्विन ने कहा, ‘उर्विल पटेल की यह पारी इस सीजन की सबसे महत्वपूर्ण पारी थी। CSK पिछले सात सालों में 180 से ऊपर का लक्ष्य मुश्किल से चेज कर पाई थी, लेकिन उर्विल ने इस मैच को आसान बना दिया। जिस अंदाज में वह बल्लेबाजी कर रहा था, उसे सिंगल लेने की भी चिंता नहीं थी। ऐसा लग रहा था कि वह रिकॉर्ड तोड़ देगा।’

अश्विन ने यह भी सुझाव दिया कि उर्विल पटेल को ऊपर बल्लेबाजी करनी चाहिए ताकि वह पावरप्ले का पूरा फायदा उठा सके। उनका मानना है कि कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ अपनी पारी को परिस्थिति के हिसाब से ढाल सकते हैं, लेकिन उर्विल जैसे बल्लेबाज मैच को शुरुआती छह ओवर में ही खत्म करने की क्षमता रखते हैं।

अश्विन ने कहा, ‘अगर कोई बल्लेबाज इस तरह खेलता है, तो वह पावरप्ले में ही मैच जिता सकता है। उर्विल को नीचे क्यों खिलाना? उसे ओपनिंग में भेजो। वह अकेले दम पर मैच खत्म कर सकता है।’

हालांकि, जीत के बावजूद अश्विन ने चेन्नई की कुछ कमजोरियों की ओर भी इशारा किया। उन्होंने कहा कि डेवाल्ड ब्रेविस अभी तक उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं और टीम दबाव की स्थिति में सहज नहीं दिखती।

उन्होंने कहा कि संजू सैमसन, रुतुराज गायकवाड़ और उर्विल पटेल को ज्यादा जिम्मेदारी लेनी होगी। अश्विन के मुताबिक, अगर ये बल्लेबाज 18वें ओवर तक टिके रहते हैं, तो CSK लगातार जीत की लय बना सकती है।

আরো ताजा खबर

16 जून, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

SM Trends (Image Credit- Twitter X) 1. ‘विराट कोहली भारत के बेस्ट फील्डर नहीं हैं’ दिग्गज को लेकर जोंटी रोड्स ने दिया चौंकाने वाला बयान दुनिया के महानतम फील्डरों में...

JioStar ने रचा इतिहास! IPL 2026 की व्यूअरशिप ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, 1.2 बिलियन से अधिक लोगों तक पहुंची रीच

JioStar takes IPL 2026 reach to an all-time high of over 1.2 Billion (image via X) जिओस्टार ने घोषणा की है कि आईपीएल का 19वां सीजन लीग के इतिहास में...

ENG vs NZ: केन विलियमसन की जगह कोई एक खिलाड़ी नहीं ले सकता, पूरी टीम को आगे आना होगा: रचिन रवींद्र

Rachin Ravindra Kane Williamson (Image credit Twitter – X) न्यूजीलैंड के स्टार बल्लेबाज रचिन रवींद्र ने कहा है कि महान बल्लेबाज केन विलियमसन के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद...

SM Trends: 16 जून के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) जारी आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 के बीच पाकिस्तानी कप्तान फातिमा सना की एक वीडियो काफी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो...