Skip to main content

ताजा खबर

‘उनके साथ बल्लेबाजी करना शानदार है’ शुभमन गिल ने यशस्वी जयसवाल के साथ ओपनिंग बल्लेबाजी के बारे में खुलकर बात की

Shubman Gill and Yashasvi Jaiswal (Image Credit- Twitter X)

भारतीय टीम की श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज की शुरुआत शानदार तरीके से हुई है। बता दें कि मैन इन ब्लू ने कल 27 जुलाई को हुए पहले टी20 मैच में, मेजबान टीम के खिलाफ 43 रनों से जीत हासिल की है। मुकाबले में टीम इंडिया की ओर से बल्लेबाजी के बाद, गेंदबाजी में भी कमाल का प्रदर्शन देखने को मिला।

पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने 214 रनों का टारगेट श्रीलंका के सामने रखा, जिसका पीछा करते हुए वह 170 रनों पर ऑलआउट हो गई। तो वहीं जब भारतीय टीम टाॅस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी, तो उसके लिए सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल और शुभमन गिल ने शानदार अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए पहले विकेट के लिए 74 रन जोड़े। गिल ने 34 तो जायसवाल ने 40 रनों का योगदान दिया।

दूसरी ओर, मैच खत्म होने के बाद वर्तमान टी20 टीम के उपकप्तान शुभमन गिल (Shubman Gill) ने यशस्वी जायसवाल के साथ बल्लेबाजी करने को लेकर बड़ा बयान दिया है। गिल का कहना है कि उनके साथ बल्लेबाजी करना शानदार है।

शुभमन गिल ने दिया बड़ा बयान

बता दें कि श्रीलंका बनाम भारत के बीच पहला टी20 मैच खत्म होने के बाद शुभमन गिल ने पोस्ट मैच के दौरान कहा- वास्तव में हम घबराए हुए नहीं थे। हमने अच्छी बातचीत की और हम जानते थे कि हमें सिर्फ 1 विकेट (जब श्रीलंका का स्कोर 140/1 था) की जरूरत थी।

गिल ने आगे कहा- उनके (जायसवाल) साथ बल्लेबाजी करना शानदार है और हम एक-दूसरे के पूरक हैं। हमारी शैली अलग है, हमारी प्लानिंग सिंपल है। परिस्थितियों का आकलन करें और फिर गेंदबाजों का सामना करें। जब आप पारी की शुरुआत कर रहे हों, तो देखें कि पिच कैसे रिएक्ट कर रही है और उसके बाद अपनी प्लानिंग के अनुसार खेलें।

दूसरी ओर, आपको इस टी20 सीरीज के बारे में बताएं तो भारतीय टीम ने टी20 सीरीज के पहले मैच को अपने नाम कर, 1-0 की बढ़त बना ली है। तो वहीं अब दोनों टीमों के बीच दूसरा टी20 मैच आज 28 जुलाई, रविवार को पल्लेकेले में खेला जाएगा।

আরো ताजा खबर

IPL 2026: अभिषेक-ट्रैविस की जोड़ी को कोई भी गेंदबाजी करना नहीं चाहेगा, ये कोहली-गेल से भी खतरनाक हैं: चेतेश्वर पुजारा

Abhishek sharma and Travis Head (Image Credit- Twitter X) आईपीएल 2026 के शुरू होने से पहले अनुभवी बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा सनराइजर्स हैदराबाद की ओपनिंग जोड़ी अभिषेक शर्मा और ट्रैविस हेड...

IPL 2026: सीजन शुरू होने से पहले बढ़ी दिल्ली कैपिटल्स की मुश्किलें, इस दिग्गज ने छोड़ा टीम का साथ 

Kevin Pietersen (Image Credit- Twitter X) इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन का क्रिकेट फैंस बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। लेकिन आगामी सीजन के शुरू होने से...

आरसीबी के लिए IPL 2026 से पहले विराट कोहली का धांसू हेयरकट, इंटरनेट पर मचा धमाल!

IPL 2026: Virat Kohli new haircut (image via X) विराट कोहली ने आने वाले 2026 इंडियन प्रीमियर लीग के लिए मैदान के अंदर और बाहर, दोनों जगह अपनी तैयारियां शुरू...

14 मार्च, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. ‘सबसे फिट, सबसे दमदार और सबसे मजबूत’ – 38 की उम्र में फिटनेस के लिए रोहित को मिली जबरदस्त तारीफ भारत के...