Skip to main content

ताजा खबर

“उनकी ताकत नंबर 3 पर है ओपनिंग नहीं”- पूर्व पाक गेंदबाज ने बाबर आजम को लेकर कही ये बात

Babar Azam (Photo Source: X)

ICC Champions Trophy 2025 से पहले पाकिस्तान ने बाबर आजम को लेकर एक बड़ा फैसला लिया। हाल ही में खेली गई वनडे ट्राई सीरीज में बाबर आजम से ओपनिंग करवाई गई। हालांकि, मैनेजमेंट का ये फैसला सही साबित नहीं हुआ, ओपनिंग करते हुए तीनों पारियों में वो बल्ले से फ्लॉप रहे। ऐसे में इस फैसले की आलोचना पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर ने की है।

पाकिस्तान टीम मैनेजमेंट को ये फैसला इसलिए लेना पड़ा, क्योंकि उनके रेगुलर ओपनर सैम अयूब चोटिल हैं और वे चैंपियंस ट्रॉफी 2025 से बाहर हो चुके हैं। ऐसे में मैनेजमेंट ने बाबर को ओपनिंग करने का जिम्मा सौंपा।पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड यानी पीसीबी ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 और ट्राई सीरीज के लिए जो टीम चुनी, उसमें साफ लग रहा था कि फखर जमां के साथ बाबर आजम ही ओपनिंग करेंगे।

ओपनिंग पोजीशन बाबर आजम को रास नहीं आया। ट्राई सीरीज में ये जोड़ी ज्यादा नहीं चली, खासकर बाबर आजम पूरी तरह से बेअसर दिखे। हालांकि, सलामी बल्लेबाज के रूप में बाबर आजम की खराब फॉर्म ने टीम की चिंता बढ़ा दी है, क्योंकि स्टार बल्लेबाज न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ त्रिकोणीय सीरीज की तीन पारियों में सिर्फ 62 रन ही बना सका।

Mohammad Amir ने Babar Azam को चैंपियंस ट्रॉफी से पहले दी ये सलाह

इसको लेकर मोहम्मद आमिर ने जीयो न्यूज से बात करते कहा, “जैसा कि मैंने आपको बताया, मेरी ताकत यह है कि अगर मुझे नई गेंद से गेंदबाजी करने का मौका नहीं मिलता है, तो मैं इसका इस्तेमाल नहीं कर पाऊंगा, क्योंकि यह मेरी ताकत है, नई गेंद और मुझे मेरी ताकत के साथ चुना जाना चाहिए। बाबर आजम की ताकत नंबर 3 है। वह जानता है कि वहां से पारी कैसे बनानी है। टी20 में ओपनर की भूमिका अलग होती है। वन-डे और टेस्ट में भूमिका अलग होती है।”

बाबर को आमिर ने सलाह भी दी और कहा, “उसे इसे फेजों में करना होगा। पहले 10 ओवरों में मौका बनाना होगा। अगले 10 ओवर में साझेदारी बनानी होगी। भूमिका अलग है। बाबर एक बड़ा खिलाड़ी है, लेकिन मुझे लगता है कि उसे नंबर 3 पर खेलना चाहिए था। यह उसकी ताकत है। हां, जब आप फंस जाते हैं, तो आप अलग-अलग चीजें आजमाते हैं।”

আরো ताजा खबर

IND vs JPN: ‘यह हमारे लिए बेहद खास’ – भारत के साथ ऐतिहासिक भिड़ंत पर बोले जापानी कप्तान

IND vs JPN: Japan Captain Hails Historic India Encounter as “Extremely Special” (image via X) इंटरनेशनल क्रिकेट में एक अहम मैच से पहले, जापान की पुरुष टीम के कप्तान केंडेल...

3 भारतीय टेस्ट गेंदबाज, जिन्हें वनडे टीम में मिल सकता है मौका; लिस्ट-ए रिकॉर्ड भी है शानदार

3 Test Bowlers Who Deserve an Opportunity in India’s ODI Setup (Image credit Twitter – X) Indian Test bowlers for ODIs: भारत का वनडे सेटअप 2027 वनडे वर्ल्ड कप को...

IND vs AFG: क्लीन स्वीप के बावजूद इन 3 भारतीय खिलाड़ियों पर लटकी तलवार, अगली सीरीज से कट सकता है पत्ता

IND vs AFG: 3 Indian Players on the Chopping Block Following Afghanistan Series (image via X) Indian players dropped after IND vs AFG: हाल ही में भारत ने अफगानिस्तान के...

उपलब्धियों की लंबी लिस्ट के बाद भी यह सपना है अधूरा: राशिद खान ने करियर के सबसे बड़े लक्ष्य का किया खुलासा

Rashid Khan Names the One Dream Still Missing From His Career (image via getty) अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के स्टार लेग-स्पिनर राशिद खान (Rashid Khan) ने लगभग वह सब कुछ हासिल...