Skip to main content

ताजा खबर

‘इस दिन का लंबे समय से इंतजार था’, प्रिया सरोज संग सगाई के बाद रिंकू सिंह का इंस्टा पोस्ट वायरल

इस दिन का लंबे समय से इंतजार था प्रिया सरोज संग सगाई के बाद रिंकू सिंह का इंस्टा पोस्ट वायरल

Rinku Singh and Priya Saroj (Image Credit- Twitter X)

भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह ने समाजवादी पार्टी की सांसद प्रिया सरोज संग रविवार को लखनऊ में सगाई कर ली। वह अब अपने जीवन की नई शुरुआत करने जा रहे हैं। पहले से ही दोनों के शादी की अफवाहें थीं, लेकिन अब यह पुष्टि हो गई है कि रिंकू सिंह, प्रिया सरोज संग शादी करने जा रहे हैं।

इस सगाई समारोह में कुछ करीबी रिश्तेदार और कई राजनेता व क्रिकेटर शामिल हुए। इस सगाई समारोह ने पूरे भारत में सुर्खियां बटोरी और सोशल मीडिया पर दिन भर चर्चा का विषय रही। दोनों की शादी नवंबर में वाराणसी के ताज होटल से होगी।

वहीं सगाई के बाद बाएं हाथ के बल्लेबाज ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने लिखा है, ‘इस दिन का हमें इतने लंबे समय से इंतजार था – लगभग तीन साल-और इंतजार हर पल सार्थक हुआ। सगाई हुई-पूरे दिल से और हमेशा के लिए।’

ये रहा रिंकू सिंह का पोस्ट

View this post on Instagram

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Rinku 🧿🇮🇳 (@rinkukumar12)

A post shared by Rinku 🧿🇮🇳 (@rinkukumar12)

रिंकू सिंह टी-20 वर्ल्ड कप के बाद इस प्रारूप में भारत के नियमित खिलाड़ी हो गए हैं, लेकिन वनडे प्रारूप में वह अपनी जगह नहीं बना पाए हैं। उन्होंने भारत के लिए दो वनडे मैच खेले हैं और उनका लिस्ट ए क्रिकेट में आंकड़ा काफी अच्छा है। बाएं हाथ के इस खिलाड़ी ने 52 पारियों में 48.69 की औसत और 94.8 के स्ट्राइक रेट से 1,899 रन बनाए हैं। इसमें एक शतक और 17 अर्धशतक शामिल हैं।

इसके अलावा रिंकू ने 33 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों और 24 पारियों में 42.00 की औसत और 161.06 के स्ट्राइक रेट से 546 रन बनाए हैं, जिसमें तीन अर्धशतक शामिल हैं। उन्होंने अभी तक अपना पहला टी20I शतक नहीं बनाया है। 27 वर्षीय खिलाड़ी ने 2023 में आयरलैंड के खिलाफ अपना टी20I डेब्यू किया।

रिंकू सिंह आईपीएल में केकेआर के प्रमुख खिलाड़ियों में से एक रहे हैं। उन्होंने इस टी20 लीग में 59 मैच खेले हैं और 145.20 के स्ट्राइक रेट से 1099 रन बनाए हैं। उन्होंने इस लीग में चार अर्धशतक भी लगाए हैं। हालांकि, इस सीजन उनका प्रदर्शन उतना अच्छा नहीं रहा। उन्होंने केकेआर के लिए 29.42 की औसत और 153.73 के स्ट्राइक-रेट से सिर्फ 206 रन बनाए

আরো ताजा खबर

20 अगस्त, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening news headlines (image via x)1. टी20 विश्व कप 2026 से पहले इंग्लैंड श्रीलंका का दौरा करेगा इंग्लैंड की पुरुष टीम 2026 की शुरुआत में टी20 विश्व कप से पहले,...

रोहित शर्मा 2027 वनडे विश्व कप नहीं खेलेंगे, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होगी आखिरी सीरीज: रिपोर्ट्स 

Rohit Sharma (Image Credit- Twitter X)ताजा मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो भारतीय वनडे क्रिकेट टीम के कप्तान व अनुभवी बल्लेबाज रोहित शर्मा, आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 में खेलते हुए...

Asia Cup 2025: ‘उनका स्ट्राइक रेट 165 का है’ टी20 टीम से बाहर होने पर जायसवाल के सपोर्ट में उतरा पूर्व भारतीय 

Yashasvi Jaiswal (Image Credit- Twitter X)भारत के पूर्व दिग्गज स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने एशिया कप 2025 के स्क्वाॅड को देखकर आश्चर्य प्रकट किया है। अश्विन ने हैरानी जताते हुए कहा...

SM Trends: 20 अगस्त के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

(Image Credit- Twitter X)अनुभवी भारतीय बल्लेबाज श्रेयस अय्यर के एशिया कप 2025 के लिए भारतीय क्रिकेट टीम में ना चुने के बाद, फैंस सोशल मीडिया पर तेजी से रिएक्शन देते...