Skip to main content

ताजा खबर

‘इतनी जल्दी तो मेरी पत्नी का मूड भी चेंज नहीं होता जितनी जल्दी ये पिच बदली है’ पर्थ टेस्ट को लेकर इरफान ने दिया मजाकिया रिएक्शन

Irfan Pathan (Image Credit- Twitter X)

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी बाॅर्डर-गावस्कर ट्राॅफी (BGT) का पहला मैच 22 नवंबर से पर्थ के ऑप्टस स्टेडियम में खेला जा रहा है। तो वहीं खेल में आज के दिन पर्थ की पिच ने अलग तरह से रिएक्ट किया है, जिसे लेकर क्रिकेट जगत में काफी चर्चा देखने को मिल रही है।

बता दें कि मुकाबले के पहले दिन जिस पिच पर 17 विकेट आसानी से गिर गए थे और बल्लेबाजों को रन बनाने के लिए काफी परेशानी का सामना करना पड़ा था। उसी पिच पर खेल के दूसरे दिन बड़ी ही आसानी से बल्लेबाज रन बनाते हुए नजर आए, जबकि गेंदबाज विकेट के लिए तरस गए।

खेल में आज 23 नवंबर को सिर्फ 3 विकेट गिरे और दोनों टीमों ने मिलाकर कुल 209 रन बनाए। दिन की समाप्ति पर भारत ने तो दूसरी पारी में एक भी विकेट नहीं गंवाया। दूसरी पारी में भारत ने 57 ओवर बाद बिना कोई विकेट गंवाए 172 रन बना लिए हैं। तो वहीं पिच के इस तरह से रिएक्शन को देखकर पूर्व भारतीय ऑलराउंडर इरफान पठान ने सोशल मीडिया के माध्यम से मजाकिया रिएक्शन दिया है, जो काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

इरफान पठान ने दी मजाकिया प्रतिक्रिया

बता दें कि पर्थ टेस्ट मैच में खेल के दूसरे दिन के खेल को लेकर इरफान पठान ने, अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से एक पोस्ट के माध्यम से लिखा- इतनी जल्दी तो मेरी पत्नी का मूड भी चेंज नहीं होता, जितनी जल्दी ये पिच बदली है।

देखें इरफान पठान का यह ट्वीट

Itna jaldi to meri wife ka mood bhi change nahi hota jitni jaldi ye pitch badli hai. pic.twitter.com/crzEw8VUVT

— Irfan Pathan (@IrfanPathan) November 23, 2024

दूसरे ओर, दूसरे दिन के खेल के बारे में आपको बताएं तो ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 67/7 से आगे खेलना शुरू किया और 104 रनों पर ऑलआउट हो गई। पहली पारी के आधार पर भारत को 46 रनों की बढ़त मिली।

तो वहीं दिन की समाप्ति पर भारत ने 57 ओवर बाद बिना कोई विकेट गंवाए 172 रन बना लिए हैं। क्रीज पर इस समय यशस्वी जायसवाल 90* और केएल राहुल 62* रन बनाकर मौजूद हैं। भारत की ऑस्ट्रेलिया पर 218 रनों की बढ़त हो गई है।

আরো ताजा खबर

IND vs NZ: रायुपर में टीम इंडिया ने किया रिकाॅर्ड रनचेज, न्यूजीलैंड को दूसरे टी20 में 7 विकेट से दी मात

IND vs NZ 2nd T20I (Image Credit- Twitter X) भारत और न्यूजीलैंड के बीच जारी टी20 सीरीज का दूसरा मैच आज 23 जनवरी, शुक्रवार को रायपुर के शहीद वीर नारायण...

‘मोहम्मद शमी नहीं बन सकते हर्षित राणा’ मनोज तिवारी ने गौतम गंभीर की कोचिंग रणनीति पर उठाए सवाल

Harshit Rana Manoj Tiwary (Image credit Twitter – X) पूर्व भारतीय बल्लेबाज मनोज तिवारी ने टीम इंडिया में खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ‘सीखते हुए खेलने’ की नीति पर सवाल...

T20 World Cup 2026: ‘भारत नहीं आए तो नुकसान उन्हीं का होगा’ बांग्लादेश को लेकर बोले पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन

Azharuddin (Image credit Twitter – X) भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में होने वाले इस टूर्नामेंट में बांग्लादेश की भागीदारी को लेकर संशय बना हुआ है। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड...

IND vs NZ 2nd T20: न्यूजीलैंड ने भारत को जीत के लिए दिया 209 रनों का लक्ष्य, सेंटनर ने खेली तूफानी पारी 

IND vs NZ 2nd T20 (Image Credit- Twitter X) भारत और न्यूजीलैंड के बीच जारी टी20 सीरीज का दूसरा मैच आज 23 जनवरी, शुक्रवार को रायपुर के शहीद वीर नारायण...