Skip to main content

ताजा खबर

इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी का अता-पता नहीं है, इस बीच Ishan Kishan ने शुरू किया नया काम

इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी का अता-पता नहीं है इस बीच Ishan Kishan ने शुरू किया नया काम

Ishan Kishan (Image Credit- Instagram)

साल 2024 में Ishan Kishan का एक भी बार टीम इंडिया में चयन नहीं हुआ, ऐसे में ये खिलाड़ी आखिरी बार साल 2023 में इंटरनेशनल क्रिकेट खेलता हुआ नजर आया था। इस बीच विकेटकीपर-बल्लेबाज ने एक बड़ा ऐलान कर दिया है, जिसे सुन एक बार के लिए सभी हैरान हो गए हैं। वहीं ईशान किशन के इस कदम की कई लोगों ने जमकर तारीफ की है, तो कई लोग उनके इस फैसले को गलती और जल्दबाजी का नाम दे रहे हैं।

फिर से निराशा हाथ लगी है Ishan Kishan को

सबसे पहले इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान हुआ था, जिसके लिए Ishan Kishan का चयन टीम में नहीं हुआ था। फिर इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज और चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भी जो भारतीय टीम चुनी गई है, उस टीम में भी ईशान का नाम नहीं है। वहीं इस बार ईशान किशन ने लगातार घरेलू क्रिकेट खेला है और उसमें अच्छा प्रदर्शन भी किया था।

अब Ishan Kishan ने शुरू कर दिया है नया काम

*हाल ही में सोशल मीडिया के जरिए Ishan Kishan ने किया एक बड़ा ऐलान।
*इंस्टा स्टोरी के जरिए ईशान ने खुद की Cricket Academy से जुड़ी जानकारी दी।
*इस खिलाड़ी ने Academy का नाम The Ishan Kishan Academy रखा है।
*ईशान बिहार के पटना में अपनी Cricket Academy की शुरूआत करने जा रहे हैं।
*लिखा-काफी Effort के साथ नई शुरुआत, अपने होमटाउन में नई जर्नी को लेकर उत्साहित हूं।

ये इंस्टा स्टोरी शेयर की है बल्लेबाज Ishan Kishan ने

(Image Credit- Instagram)

एक नजर डालते हैं इस वीडियो पर

View this post on Instagram

A post shared by Ishan Kishan Academy (@ishankishanacademy)

 सेलेक्टर्स के पास है विकेटकीपर-बल्लेबाजों के कई विकल्प

दूसरी ओर टीम इंडिया के सेलेक्टर्स के पास अब विकेटकीपर-बल्लेबाजों कई सारे विकल्प हैं, जिसके चलते ईशान किशन के लिए टीम इंडिया में वापसी की राह मुश्किल हो गई है। जहां ऋषभ पंत टीम के प्रमुख और पक्के विकेटकीपर-बल्लेबाज हैं, उनके बाद टी20 क्रिकेट में संजू सैमसन को लगातार मौके मिल रहे हैं। साथ ही टेस्ट क्रिकेट में पंत के साथ-साथ ध्रुव जुरेल भी लगातार चुने जा रहे हैं और टीम के पास जितेश शर्मा भी मौजूद है। ऐसे में ईशान को अब किसी के चोटिल होने या फ्लॉप प्रदर्शन करने का इंतजार करना होगा।

আরো ताजा खबर

IPL 2026: DC ने की RR प्लेऑफ राह मुश्किल, 62वें मैच में 5 विकेट दी शिकस्त 

KL Rahul (Image Credit- Twitter X) दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान राॅयल्स के बीच जारी आईपीएल 2026 का 62वां मैच खेला गया। बता दें दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले...

DC vs RR, Top 10 Memes: दिल्ली बनाम राजस्थान मैच के बाद, सोशल मीडिया के टाॅप 10 फनी मीम्स पर डालें नजर

IPL 2026, DC vs RR: Top 10 memes (image via X) दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेले गए 62वें मैच में, दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5...

शुभमन गिल ने KKR के खिलाफ फिर बरसाया कहर, आकाश चोपड़ा बोले- ‘उन्हें छोड़ना बड़ी भूल..’

Aakash Chopra (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2026 में शुभमन गिल लगातार शानदार फॉर्म में बल्लेबाजी करते हुए नजर आ रहे हैं। कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ खेले गए...

15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने तोड़ा एक और आईपीएल रिकॉर्ड, हासिल की ये खास उपलब्धि

Vaibhav Sooryavanshi (Image Credit- Twitter X) राजस्थान राॅयल्स और भारत के युवा सलामी बल्लेबाज 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी, आईपीएल में हर दिन एक नया रिकाॅर्ड बनाते हुए नजर आ रहे...