Skip to main content

ताजा खबर

आरसीबी के नए कप्तान की हो गई घोषणा, रजत पाटीदार को मिली महत्वपूर्ण जिम्मेदारी, विराट कोहली ने युवा खिलाड़ी को दी ढेर सारी शुभकामनाएं

आरसीबी के नए कप्तान की हो गई घोषणा रजत पाटीदार को मिली महत्वपूर्ण जिम्मेदारी विराट कोहली ने युवा खिलाड़ी को दी ढेर सारी शुभकामनाएं

Rajat Patidar and Virat Kohli (Photo Source: IPL/BCCI)

भारत के बेहतरीन बल्लेबाज रजत पाटीदार को इंडियन प्रीमियर लीग 2025 से पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टीम का कप्तान नियुक्त किया गया है। बता दें कि, रजत पाटीदार का प्रदर्शन इंडियन प्रीमियर लीग में हमेशा ही काफी अच्छा रहा है और उन्होंने कई महत्वपूर्ण मैच में आरसीबी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई है।

अब आईपीएल के आगामी सीजन में उन्हें एक और शानदार भूमिका निभाते हुए देखा जाएगा। रजत पाटीदार को टीम का कप्तान नियुक्त किए जाने को लेकर तमाम लोगों ने सोशल मीडिया पर अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दी है। यही नहीं आरसीबी के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने भी रजत पाटीदार को उनकी नई भूमिका के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं दी हैं।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो साझा की है जिसमें विराट कोहली ने कहा है कि,’मैं आज यहां पर हूं आपको यह बताने के लिए की रजत पाटीदार को आरसीबी टीम का नया कप्तान नियुक्त किया गया है। सबसे पहले रजत मैं आपको ढेर सारी शुभकामनाएं देना चाहता हूं। आपने इस टूर्नामेंट में काफी अच्छा प्रदर्शन किया है।

सभी फैंस आपको खेलते हुए देखने के लिए बेताब है। आप इसी के लिए बने हुए हैं। मैं आपको यह भी बताना चाहूंगा कि टीम के सभी साथियों के साथ में आपके पीछे खड़ा हूं। आपको हमारा पूरा सपोर्ट मिलेगा। मैंने यह भूमिका काफी समय तक निभाई है और साथ ही फाफ डू प्लेसिस ने भी। आप इस फ्रेंचाइजी को ऐसे ही आगे ले जाएंगे और मुझे पूरी उम्मीद है कि आप काफी सफल भी रहेंगे। आपने यह पद कमाया है और मुझे पूरा भरोसा है कि आप काफी सफल कप्तान साबित होंगे। टीम इंडिया की ओर से भी उन्होंने काफी अच्छा प्रदर्शन किया है और उनके खेल में भी काफी निखार देखने को मिला है।’

यह रही वीडियो:

विराट कोहली ने आगे कहा कि,’उन्होंने अपनी राज्य टीम की भी कप्तानी धमाकेदार तरीके से की है। मैं सभी फैंस से यह अपील करूंगा कि आप उतनी ही इज्जत रजत को दे जितनी आपने हमें दी है। हम सभी को साथ मिलकर उन्हें सपोर्ट करना चाहिए। यह फ्रेंचाइजी हमेशा ही शानदार रही है और मुझे पूरा भरोसा है कि आगामी सीजन में रजत पाटीदार शानदार कप्तानी करते हुए नजर आएंगे।’

IPL में RCB के प्रदर्शन की बात करें तो ये लीग की उन टीमों में है, जिसने अब तक एक बार भी खिताब नहीं जीता है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु IPL के 17 सीजन में 9 बार प्लेऑफ में पहुंची, जिसमें से 3 बार वो फाइनल तक पहुंची। लेकिन, कभी खिताब नहीं जीत सकी। RCB ने साल 2009, 2011 और 2016 में IPL का फाइनल खेला था। IPL में RCB चौथी सबसे ज्यादा मैच जीतने वाली टीम हैं। उसने अब तक कुल 123 मैच जीते हैं।

আরো ताजा खबर

12 सितंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. वसीम अकरम ने वैभव सूर्यवंशी की तारीफ करते हुए क्यों की पाकिस्तान सुपर लीग की आलोचना? फुरकान भट्टी के यूट्यूब चैनल पर...

SM Trends: 12 सितंबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

Cricket SM Trends (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों के 80s लुक को लेकर एक वीडियो को बीसीसीआई ने एक वीडियो को शेयर किया है। इस वीडियो...

महिला Asia Cup Final में कैसा है भारतीय टीम का प्रदर्शन? यहां जानें 

India Women vs Sri Lanka Women (Image Credit- Twitter X) भारतीय महिला क्रिकेट टीम का एशिया कप 2026 के फाइनल में श्रीलंका से होने वाला है। दोनों टीमों के बीच...

वसीम अकरम ने वैभव सूर्यवंशी की तारीफ करते हुए क्यों की पाकिस्तान सुपर लीग की आलोचना?

Wasim Akram and Vaibhav Sooryavanshi (Image Credit- Twitter X) पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान व दिग्गज तेज गेंदबाज वसीम अकरम (Wasim Akram) 15 वर्षीय वंडर बाॅय वैभव सूर्यवंशी की...