Skip to main content

ताजा खबर

“आप किसी भी इंटरनेशनल टीम को कम नहीं आंक सकते”- IND-BAN सीरीज को लेकर बोले गिल

“आप किसी भी इंटरनेशनल टीम को कम नहीं आंक सकते”- IND-BAN सीरीज को लेकर बोले गिल

Shubman Gill (Photo Source: X)

टीम इंडिया बांग्लादेश के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए तैयारियों में जुटी है। यह सीरीज 19 सितंबर से चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में शुरू होने वाली है। इस सीरीज के शुरू होने से पहले टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज शुभमन गिल ने कहा कि, बांग्लादेश के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को चेतवानी देते हुए कहा कि उन्हें नजमुल हुसैन शांतो की अगुवाई वाली बांग्लादेश की टीम को कम नहीं आंकना चाहिए।

नजमुल हुसैन शांतो की अगुआई में बांग्लादेश ने शान मसूद की अगुआई वाली पाकिस्तान को उसके ही घर में हराकर क्रिकेट जगत को चौंका दिया था। उन्होंने पहला टेस्ट 10 विकेट से और दूसरा मैच 6 विकेट से जीतकर पाकिस्तान का क्लीन स्वीप किया था। इतिहास में यह पहली बार था जब बांग्ला टाइगर्स ने पाकिस्तान को टेस्ट मैच के साथ-साथ टेस्ट सीरीज में भी हराया। बांग्लादेश की टीम में अभी शानदार बल्लेबाजी यूनिट के साथ-साथ शानदार स्पिन और पेस अटैक मौजूद है।

बांग्लादेश सीरीज को लेकर शुभमन गिल ने दिया बड़ा बयान

भारतीय बल्लेबाज शुभमन गिल ने इन्हीं सब बातों को ध्यान में रखते हुए टीम इंडिया को सावधान रहने की चेतावनी दी। जियो सिनेमा से बातचीत के दौरान शुभमन गिल ने कहा कि, मुझे नहीं लगता है कि आप किसी भी इंटरनेशनल टीम को कम आंक सकते हैं। पिछले कुछ महीनों में बांग्लादेश ने जिस तरह का क्रिकेट खेला है खासकर पाकिस्तान में वह काफी प्रभावशाली है।

उनके तेज गेंदबाजों और उनके मध्यक्रम के बल्लेबाजों ने जिस तरह से दबाव को झेला है, उसे नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। इसलिए, मेरा मानना ​​है कि यह टेस्ट सीरीज दिलचस्प होने वाला है। गिल का कहना है कि इस टीम की तेज गेंदबाजी और मध्यक्रम की बल्लेबाजी शानदार है और इस टीम की असली ताकत यही है।

वहीं नंबर 3 पर बल्लेबाजी के बारे में बात करते हुए गिल ने कहा कि शुरुआत में वो इस नंबर पर रन बनाने में सफल नहीं हो पाए थे। उन्होंने कहा कि वेस्टइंडीज और साउथ अफ्रीका में इस नंबर पर मैं सफल नहीं हो पाया था। शुरुआत तो मुझे अच्छी मिल रही थी, लेकिन मैं 20-30 रन की बना पा रहा था, लेकिन उसे बड़े स्कोर में तब्दील नहीं कर पा रहा था। वापस आने के बाद मैंने सोचा कि मुझे बड़े स्कोर बनाने होंगे और मेरा लक्ष्य अपने अर्धशतक को शतक में बदलना है। इसके बाद मैं इस रणनीति के तहत आगे बढ़ा और रन बनाने में सफल हुआ।

আরো ताजा खबर

RCB vs LSG: आउट-ऑफ-फॉर्म चल रहे निकोलस पूरन को हेजलवुड ने किया क्लीन बोल्ड! देखें वीडियो

IPL 2026: Josh Hazlewood knocks over Nicholas Pooran’s stumps with a peach (image via JioHotstar) रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के फ़ास्ट बॉलर जोश हेजलवुड ने बुधवार, 15 अप्रैल को लखनऊ सुपर...

RCB vs LSG: टॉस जीतकर RCB ने पहले फील्डिंग चुनी; हेजलवुड की वापसी हुई है, देखें टीमों की प्लेइंग XI

IPL 2026, RCB vs LSG: rcb opted to field first (image via JioHotstar) रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच IPL 2026 के 23वें मैच में, रॉयल चैलेंजर्स...

IPL 2026: मुंबई इंडियंस खेमे के लिए बुरी खबर, इस वजह से पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच नहीं खेल पाएंगे रोहित शर्मा

Rohit Sharma (Image Credit- Twitter X) जारी आईपीएल 2026 के बीच पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस खेमे से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। बता दें कि टीम...

15 अप्रैल, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. ‘बल्लेबाजी उन्हें निराश कर रही है’ – चेन्नई के हाथों हार के बाद KKR की समस्याओं पर आकाश चोपड़ा आकाश चोपड़ा का...