Skip to main content

ताजा खबर

“आपने वाकई इतिहास रच दिया है”- पैरालंपिक में मेडल जीतने वाले प्लेयर्स के लिए सचिन का खास पोस्ट

Photo Source: (Getty/Insta)

पेरिस में जारी पैरालंपिक गेम्स 2024 में मंगलवार 3 सितंबर को भारत ने कुल पांच पदक अपने नाम किए। इसके बाद क्रिकेट के ‘भगवान’ सचिन तेंदुलकर ने उन पांचों खिलाड़ियों की तारीफ की। भारतीय खिलाड़ियों ने एक ही दिन में पांच पदक जीते और मेडल के मामले में उन्होंने अपना पुराना रिकॉर्ड भी तोड़ा, क्योंकि भारत के खाते में अब पेरिस पैरालंपिक गेम्स 2024 में कुल 20 पदक हो गए हैं, जो एक पैरालंपिक में भारत के लिए सबसे ज्यादा पदक है।

सचिन तेंदुलकर ने पैरालंपिक एथलीट्स को दी बधाई

भारतीय एथलीट के इन सफलताओं को देखकर सचिन तेंदुलकर फूले नहीं समाए और उन्होंने भारतीय पैरा एथलीटों को बधाई देते हुए कहा कि आपने सच में इतिहास रच दिया। सचिन ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए सभी एथलीट्स की तारीफ की। तेंदुलकर ने एक्स पोस्ट करते हुए लिखा, “विजयी मंगलवार!

भारत ने सोमवार के मोमेंटम को मंगलवार तक बरकरार रखा है और टोक्यो में 19 पदकों के अपने पिछले रिकॉर्ड को तोड़कर पेरिस पैरालिंपिक में 20 पदक जीत लिए हैं। कल के हमारे 5 पोडियम फिनिशरों को बधाई। आपने वाकई इतिहास रच दिया है। बहुत बढ़िया, दीप्ति जीवनजी, शरद कुमार, मरियप्पन थंगावेलु, अजीत सिंह और सुंदर गुर्जर।” इन्हीं पांच खिलाड़ियों ने पदक जीते, जिनमें दो सिल्वर और तीन ब्रॉन्ज मेडल थे। गोल्ड मेडल अभी भी भारत के पास सिर्फ तीन हैं।

Triumphant Tuesday! 🇮🇳

India have carried the Monday momentum into Tuesday and have already broken their previous record of 19 medals in Tokyo to win 20 at the Paris Paralympics.

Congratulations to our 5 podium finishers from yesterday. You truly have created history.

Well… pic.twitter.com/jcd1bVnvEd

— Sachin Tendulkar (@sachin_rt) September 4, 2024

पैरालंपिक में कल इन लोगों ने जीता मेडल

पैरालंपिक में कल दीप्ति जीवनजी ने टी20 रेस में कांस्य पदक जीता, जबकि अजीत सिंह को सिल्वर मेडल मिला। उनके साथ सुंदर सिंह गुर्जर कांस्य पदक जीतने में सफल हुए। वहीं, शरद कुमार को सिल्वर मेडल और थंगावेलु को कांस्य पदक नसीब हुआ। इससे पहले भारत 15 पदक जीता चुका था। यहां तक कि 2 सितंबर को भारतीय खिलाड़ियों ने कुल 8 पदक एक ही दिन में जीते थे।

एथलेटिक्स में अकेले भारत ने 10 पदक अब तक अपने नाम किए हैं। बैडमिंटन में भी भारतीय खिलाड़ियों ने अच्छा प्रदर्शन किया और कुल 5 मेडल जीते, जबकि चार मेडल शूटिंग में और एक आर्चरी में आया है।

 

আরো ताजा खबर

‘वह वकार-वसीम का मिक्स है’ पाकिस्तानी दिग्गज ने जमकर की जसप्रीत बुमराह की तारीफ 

Jasprit Bumrah (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम ने जब रिकाॅर्ड तीसरी बार आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप खिताब को अपने नाम किया, तो उसमें तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की...

Middle East War का असर क्रिकेट पर, अब नहीं होगी 6 मैचों की ये सीरीज 

Middle East Conflict (Image Credit- Twitter X) इस समय यूएसए-इजरायल-ईरान के बीच युद्ध हो रहा है, जिसकी वजह से अन्य देशों की अर्थव्यवस्था का हर क्षेत्र प्रभावित हो रहा है।...

11 मार्च, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Morning News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. BAN vs PAK: बांग्लादेश-पाकिस्तान के बीच पहला वनडे मैच आज पाकिस्तान क्रिकेट टीम इस समय तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए...

SM Trends: 10 मार्च के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends (image via X) भारत की पुरुष टी20 विश्व कप 2026 जीत ने जश्न और विवाद दोनों को जन्म दिया। विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन तब नाराज दिखे जब रिपोर्टरों...