Skip to main content

ताजा खबर

‘आपको उस योजना के साथ जाना होगा, जो आपने बनाई है’ पुछल्ले बल्लेबाजों के खिलाफ इंग्लैंड की रणनीति पर क्रिस वोक्स

Chris Woakes (Image Credit- Twitter X)

इंग्लैंड क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज क्रिस वोक्स (Chris Woakes) ने वेस्टइंडीज के खिलाफ जारी दूसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन बेन स्टोक्स के उस फैसले का समर्थन किया है, जब उन्होंने विकेट निकालने के लिए जोशुआ डिसिल्वा की जगह शमार जोसेफ को ज्यादा गेंदबाजी करने के लिए कहा था।

हालांकि, ट्रेंट ब्रिज नाॅटिंघम में खेले जा रहे मैच में वेस्टइंडीज की पारी 386/9 पर सिमट सकती थी, लेकिन कैरेबियाई टीम के 11वें नंबर के बल्लेबाज शमार जोसेफ ने आक्रामक ब्रांड का क्रिकेट खेला, जिसकी वजह से मैच में पहली बार वेस्टइंडीज ने इंग्लैंड पर बढ़त बना ली। तो वहीं स्टोक्स के इस फैसले की पूर्व क्रिकेटर माइकल वाॅन ने भी कड़ी आलोचना की थी।

इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच जारी दूसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन जोशुआ ने बल्लेबाजी में टीम की अगुवाई की, लेकिन मुकाबले में इंग्लिश तेज गेंदबाजों का लक्ष्य टेलएंडर शमार जोसेफ का विकेट निकालने पर रहा। लेकिन टीम की यह रणनीति बिल्कल काम नहीं आई, और जोसेफ ने 27 गेंदों में 33 रनों की तूफानी पारी खेली। अपनी इस पारी के दौरान जोसेफ ने 5 चौके और 2 बेहतरीन छक्के लगाए।

दूसरी ओर, अब शमार जोसेफ की इस पारी के बाद तेज गेंदबाज क्रिस वोक्स का बड़ा बयान सामने आया है। वोक्स ने का कहना है कि उन्होंने ये उम्मीद नहीं की थी, कि नंबर 11 के खिलाड़ी इस तरह का क्रिकेट खेलेगा, लेकिन हमें अपनी योजना के अनुसार गेंदबाजी करनी थी।

क्रिस वोक्स ने दिया बड़ा बयान

बता दें कि इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच जारी दूसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन का खेल खत्म होने के बाद क्रिस वोक्स ने क्रिकबज के हवाले से कहा- यह एक ऐसा समय था, जो परेशानी खड़ी कर सकता है। आपको उस योजना के साथ जाना होगा, जो आपने बनाई है।

यह आपको लिए हमेशा सही नहीं होगी, लेकिन जब मैदान पर फील्ड बाहर जाती है तो एक गेंदबाज के रूप में यह सोचना आसान है कि आप केवल नंबर 11 के बल्लेबाज को आउट करने के बारे में सोच रहे हैं।

वोक्स ने आगे कहा- आप हमेशा यह उम्मीद नहीं करते हैं कि नंबर 11 का बल्लेबाज कुछ गेंद स्टैंड में खेलेगा। यह उनके लिए अच्छा खेल था, कि उन्होंने अच्छा क्रिकेट खेला। हमने काफी समय तक अपनी प्लानिंग के हिसाब से गेंदबाजी की और अंत में हमें इसका फल मिला।

আরো ताजा खबर

7 फरवरी, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning news headlines (image via getty) 1. T20 World Cup 2026: आज से 20 टीमें वर्ल्ड चैंपियन बनने के लिए लड़ेंगी आज (7 फरवरी) से T20 वर्ल्ड कप 2026 शुरू...

WPL 2026: RCB महिला टीम की दूसरी खिताबी जीत से पहले विराट कोहली ने टीम को दिया था खास मैसेज

RCB Women (Image credit Twitter – X) महिला प्रीमियर लीग (WPL) 2026 का फाइनल रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) महिला टीम के लिए यादगार साबित हुआ। स्मृति मंधाना की कप्तानी में...

इंग्लैंड को 100 रनों से हराकर छठी बार अंडर 19 चैंपियन बनी टीम इंडिया, सूर्यवंशी रहे फाइनल के हीरो 

England U19 vs India U19, Final (Image Credit- Twitter X) ICC Under 19 World Cup 2026, Final: आईसीसी अंडर 19 वर्ल्ड कप का फाइनल मैच आज 6 फरवरी को भारत...

T20 WC शुरू होने से पहले ही भारत को लग सकता है बड़ा झटका, ये गेंदबाज बाहर होने की कगार पर 

Team India (Image Credit- Twitter X) आईसीसीटी20 वर्ल्ड कप 2026 के शुरू होने से पहले ही भारतीय खेमे से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। ताजा मीडिया रिपोर्ट्स...