Skip to main content

ताजा खबर

आज ही के दिन 2018 में विराट कोहली की कप्तानी में टीम इंडिया ने रचा था इतिहास, साउथ अफ्रीका को उन्हीं के घर में दी थी मात

Team India (Pic Source-X)

टीम इंडिया का प्रदर्शन विराट कोहली की कप्तानी में तीनों ही फॉर्मेट में काफी अच्छा रहा था। आज ही के दिन यानी 16 फरवरी 2018 में विराट कोहली की कप्तानी में भारतीय टीम ने साउथ अफ्रीका को उन्हीं के घर में वनडे सीरीज में पहली बार मात दी थी।

इस वनडे सीरीज में विराट कोहली ने भी बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए तमाम फैंस का दिल जीत लिया था। कोहली ने 6 मैचों में 558 रन बनाए थे, जिसमें तीन शतक और एक अर्धशतक शामिल था। यही नहीं सेंचुरियन में खेले गए दूसरे वनडे मैच में उन्होंने 46* रनों की बहुमूल्य पारी खेली थी।

टीम इंडिया ने डरबन, सेंचुरियन और केपटाउन में जीत की हैट्रिक पूरी की थी और वनडे सीरीज में 3-0 की बढ़त बनाई थी। हालांकि, मेजबान साउथ अफ्रीका ने चौथे वनडे में जबरदस्त वापसी की और इस मैच को अपने नाम किया। पांचवें वनडे की बात की जाए तो पोर्ट एलिजाबेथ में विराट कोहली ने 36 रन बनाए थे। इस मैच में बेहतरीन खिलाड़ी रोहित शर्मा ने 115 रनों की आक्रामक पारी खेली थी, जिसकी वजह से टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 274 रन बनाए।

जवाब में साउथ अफ्रीका अच्छी बल्लेबाजी करने में नाकाम रही और 201 रन पर ढेर हो गई। टीम इंडिया की ओर से कुलदीप यादव ने चार विकेट झटके थे, जबकि युजवेंद्र चहल और हार्दिक पांड्या ने दो-दो विकेट अपने नाम किए थे। टीम इंडिया ने पांचवें वनडे को 73 रन से जीता था।

अंतिम वनडे में भी विराट कोहली ने खेली तूफानी मैच विनिंग पारी

इन दोनों टीमों के बीच छठा और अंतिम वनडे मैच सेंचुरियन में खेला गया था। इस मैच में साउथ अफ्रीका 204 रन पर ढेर हो गई थी। जवाब में टीम इंडिया ने मैच को 8 विकेट रहते जीत लिया।

विराट कोहली ने अंतिम वनडे में 129* रनों की मैच विनिंग पारी खेली थी। विराट कोहली को प्लेयर ऑफ़ द मैच अवार्ड से सम्मानित किया गया था, जबकि प्लेयर ऑफ़ द सीरीज अवार्ड भी अनुभवी बल्लेबाज ने जीता था।

আরো ताजा खबर

भारत को झटका, अफगानिस्तान टी20 सीरीज से बाहर हुए वरुण चक्रवर्ती

Varun Chakravarthy (Image credit Twitter – X) भारतीय टीम को अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज के बीच बड़ा झटका लगा है। टीम के प्रमुख स्पिनर वरुण चक्रवर्ती अब सीरीज के...

ICC कोड ऑफ कंडक्ट के उल्लंघन की दोषी पाई गईं Kranti Gaud, एशिया कप फाइनल के बाद लगा मैच फीस का 10% जुर्माना

Kranti Gaud (Image credit Twitter – X) भारत की तेज गेंदबाज क्रांति गौड़ पर महिला टी20 एशिया कप के फाइनल मुकाबले में ICC के नियमों का उल्लंघन करने के लिए...

टीम से बाहर होते ही गरजा सलमान अली आगा का बल्ला, घरेलू क्रिकेट में ठोकी नाबाद 300 रनों की तूफानी पारी

Salman Ali Agha (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड दौरे से वापस भेजे जाने के कुछ ही दिनों बाद पाकिस्तान के सलमान अली आगा ने घरेलू क्रिकेट में शानदार वापसी...

14 सितंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening cricket news headlines (image via getty) 1. स्लो ओवर-रेट के लिए पाकिस्तान पर ICC का बड़ा एक्शन; 11 WTC अंक कटे, मैच फीस का 50% जुर्माना इंग्लैंड के खिलाफ...