Skip to main content

ताजा खबर

आज मैं जो कुछ भी हूं सिर्फ हनुमा विहारी के सपोर्ट की वजह से हूं: नीतीश रेड्डी

आज मैं जो कुछ भी हूं सिर्फ हनुमा विहारी के सपोर्ट की वजह से हूं: नीतीश रेड्डी

Nitish Reddy, (Photo Source: X)

युवा खिलाड़ी नीतीश रेड्डी का प्रदर्शन इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में काफी अच्छा रहा था और उन्होंने अपनी बल्लेबाजी और गेंदबाजी से तमाम फैंस का दिल जीत लिया था। इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में नीतीश कुमार रेड्डी ने सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से काफी अच्छी बल्लेबाजी की थी।

यही नहीं जिंबाब्वे के खिलाफ खेली जा चुकी पांच मैच की टी20 सीरीज में पहले नीतीश रेड्डी को भारतीय टीम में शामिल किया गया था लेकिन चोटिल होने की वजह से वो इस महत्वपूर्ण सीरीज से पूरी तरह से बाहर हो गए। सीनियर खिलाड़ियों की वापसी की वजह से रेड्डी को आगामी श्रीलंका सीरीज के लिए भी भारतीय टीम में शामिल नहीं किया गया जिसकी शुरुआत 27 जुलाई से हो रही है।

हालांकि इस युवा खिलाड़ी को बहुत जल्द भारतीय टीम की ओर से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू करते हुए देखा जा सकता है। अगर हार्दिक पांड्या की फिटनेस को लेकर कोई भी परेशानी होती है तो उनकी जगह नीतीश रेड्डी को भारतीय टीम में शामिल किया जा सकता है। हाल ही में युवा ऑलराउंडर ने हनुमा विहारी की जमकर प्रशंसा की और कहा कि उनकी वजह से ही नीतीश रेड्डी को अनुभव मिला।

नीतीश रेड्डी ने कहा कि, ‘हनुमा विहारी ने मुझे सपोर्ट किया। मेरा U-16 का सीजन काफी अच्छा गया था जिसके बाद उन्हीं की वजह से मैं रणजी ट्रॉफी खेल पाया। उन्होंने मुझसे कहा था कि मेरे लिए रणजी ट्रॉफी खेलना काफी जल्दी होगा इसीलिए मैं एक साल सिर्फ सीखने के लिए टीम से जुड़ा। अगले साल उन्होंने मुझे टीम में शामिल किया। भले ही विहारी मेरे साथ नहीं थे लेकिन उनकी वजह से मुझे काफी अनुभव मिला। उन्होंने मुझे शुरू में ही कह दिया था कि मुझे स्थिति को समझने की बेहद जरूरत है।’

नीतीश रेड्डी ने इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में 303 रन बनाए थे

बता दें, नीतीश रेड्डी ने इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के 13 मैच में 142 के ऊपर के स्ट्राइक रेट से 303 रन बनाए थे। उन्होंने 17 फर्स्ट क्लास मैच में 566 रन बनाए हैं जबकि 22 लिस्ट ए मुकाबलों में उनके नाम 403 रन है। घरेलू सत्र में इस खिलाड़ी का प्रदर्शन हमेशा ही काफी अच्छा रहा है।

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की भी निगाहे नीतीश रेड्डी के ऊपर होगी। बहुत जल्द इस खिलाड़ी को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भी धमाल मचाते हुए देखा जा सकता है।

আরো ताजा खबर

13 दिसंबर, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning news headlines (image via getty) 1. सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में भ्रष्टाचार के आरोपों के चलते ACA ने चार खिलाड़ियों को सस्पेंड किया असम क्रिकेट एसोसिएशन (ACA) ने शुक्रवार,...

IND vs SA 2025: रन बनाना जरूरी इरफान पठान की चेतावनी, शुभमन गिल पर बढ़ा दबाव

Irfan Pathan (Image credit Twitter – X) पूर्व भारतीय ऑलराउंडर इरफान पठान ने शुभमन गिल को लेकर साफ कहा है कि अगर वे T20 टीम में अपनी जगह पक्की करना...

IPL में अगले ग्लेन मैक्सवेल बनने की क्षमता रखने वाले 3 खिलाड़ियों के बारे में जानिए यहाँ

Glenn Maxwell (Image Credit- Twitter/X) ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल को पिछले महीने पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) द्वारा रिलीज़ किए जाने और उसके बाद आईपीएल 2026 मिनी-ऑक्शन में हिस्सा न लेने के...

IND vs SA 2025: शुभमन गिल के ख़राब फॉर्म के बीच सुब्रमण्यम बद्रीनाथ ने T20I उप-कप्तानी पर उठाए सवाल

Shubman Gill (Image Credit- Twitter/X) भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच चल रही 5 मैचों की टी-20आई श्रृंखला फिलहाल एक-एक की बराबरी पर टिकी हुई है। पहले मुकाबले में जीत...