Skip to main content

ताजा खबर

आकाश दीप के लिए मोहम्मद शमी अच्छे रोल मॉडल साबित हो सकते हैं: जहीर खान

Mohammad Shami and Akash Deep (Pic Source-X)

भारतीय टीम के युवा तेज गेंदबाज आकाश दीप ने अपने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटिंग करियर की शुरुआत धमाकेदार तरीके से की है। तमाम लोगों ने आकाश दीप की जमकर प्रशंसा की है। बता दें कि इस युवा तेज गेंदबाज ने अभी तक दो मैच में 5 विकेट झटके हैं। हाल ही में पूर्व तेज गेंदबाज जहीर खान ने कहा कि मोहम्मद शमी आकाश दीप के लिए रोल मॉडल साबित हो सकते हैं।

मोहम्मद शमी की बात की जाए तो उनका प्रदर्शन भी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में जबरदस्त रहा है। इस समय मोहम्मद शमी अपनी चोट से ठीक हो रहे हैं और बहुत जल्द उन्हें अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में एक बार फिर से धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए देखा जा सकता है। जहीर खान ने इन दोनों ही खिलाड़ियों की समानता को लेकर अपना पक्ष रखा।

जहीर खान ने क्रिकबज को बताया कि, ‘आकाश दीप भी स्टंप्स को अटैक करने की कोशिश करते हैं। मोहम्मद शमी की भी यही सोच रहती है। मोहम्मद शमी युवा तेज गेंदबाज के अच्छे रोल मॉडल बन सकते हैं। शमी की तरह आकाश दीप भी Seam का अच्छा इस्तेमाल करते हैं।’

अगर आकाश दीप भी बाकी गेंदबाजों से बात करेंगे तो वो भी अपनी गेंदबाजी में वैरायटी डाल सकते हैं: जहीर खान

इस समय टीम इंडिया और बांग्लादेश के बीच दूसरा टेस्ट मैच कानपुर में खेला जा रहा है। इस दूसरे टेस्ट मैच के खेल के पहले दिन आकाश दीप ने 10 ओवर में 34 रन देकर दो विकेट झटके थे। बारिश की वजह से यह मैच सिर्फ 35 ओवर का ही हुआ जिसमें बांग्लादेश ने तीन विकेट खोकर 107 रन बनाए।

जहीर खान ने आगे कहा कि, ‘जब आप स्टंप्स को अटैक करते हैं और गुड लेंथ की गेंदबाजी करते हैं तो रिजल्ट आपके पक्ष में होता है। यही वजह है कि मोहम्मद शमी ने भी सफलता हासिल की है। अगर आकाश दीप किसी को रोल मॉडल के रूप में देख रहे हैं तो शमी से बेहतर और कोई नहीं है। आकाश दीप लगातार अच्छी गेंदबाजी कर सकते हैं लेकिन अगर वो बाकी गेंदबाजों से भी बात करते हैं तो वो अपनी गेंदबाजी में और भी वैरायटी डाल सकते हैं।’

আরো ताजा खबर

आईपीएल में अर्शदीप सिंह ने रचा इतिहास, पंजाब किंग्स के लिए अभी तक कोई नहीं कर पाया है ऐसा 

Arshdeep Singh (Image Credit- Twitter X) जारी आईपीएल 2026 का 24वां मैच पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के बीच, वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया। बता दें...

17 अप्रैल, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Morning News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. IPL 2026: पंजाब किंग्स ने एक आसान मुकाबले में मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से हराया जारी आईपीएल 2026 के 24वें मुकाबले...

MI vs PBKS: वानखेड़े में डराने वाला पल, शशांक सिंह के सिर पर लगी गेंद, छोड़ना पड़ा मैदान

Shashank Singh (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के बीच खेले गए मुकाबले में एक चिंताजनक घटना देखने को मिली। पंजाब किंग्स के...

IPL 2026: रोहित शर्मा PBKS के खिलाफ क्यों नहीं खेले? हार्दिक पांड्या ने खोला राज

Rohit Sharma (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस को बड़ा झटका लगा है, क्योंकि टीम के स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा पंजाब किंग्स के खिलाफ मुकाबले में...