Skip to main content

ताजा खबर

आईपीएल में फ्लाॅप होने के बाद हार्दिक को अब नहीं मिलती टीम इंडिया में इज्जत, पूर्व श्रीलंकाई क्रिकेटर ने दिया चौंकाने वाला बयान

Hardik Pandya (Photo Source: BCCI)

करीब 1 महीने पहले जब भारतीय क्रिकेट टीम ने आईसीसी मैन्स टी20 वर्ल्ड कप 2024 के खिताब को अपने नाम किया था, तो उस टीम इंडिया के हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) उपकप्तान थे। हालांकि, राहुल द्रविड़ के जाने और गौतम गंभीर के टीम इंडिया के नए हेड कोच बनने के बाद, हार्दिक को टी20 फाॅर्मेट की कप्तानी से हाथ धोना पड़ा है।

भारतीय क्रिकेट टीम मैनेजमेंट ने हार्दिक पांड्या की जगह अनुभवी सूर्यकुमार यादव पर भरोसा दिखाया है, जो सूर्या और गंभीर के नए दौर की शुरुआत मानी जा रही है। साथ ही उपकप्तानी की जिम्मेदारी युवा शुभमन गिल के हाथों में सौंपी है।

तो वहीं जब आईपीएल 2024 के शुरू होने से पहले जिस तरह के नाटकीय ढंग से रोहित शर्मा की जगह मुंबई इंडियंस ने हार्दिक पांड्या को कप्तान बनाया था, तो यह ना सिर्फ क्रिकेट के जानकारों को, बल्कि एमआई फैंस को भी पसंद नहीं आया। जब भी हार्दिक मैदान पर टाॅस या बल्लेबाजी करने के आते, तो उन्हें बू का सामना करना पड़ता था।

तो वहीं हार्दिक पांड्या की कप्तानी में मुंबई इंडियंस कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई और उसने टूर्नामेंट को 10वें नंबर पर खत्म किया। दूसरी ओर, अब हार्दिक पांड्या 27 जुलाई से भारत के श्रीलंका दौरे पर खेलते हुए नजर आएंगे। लेकिन टीम इंडिया के इस दौरे के शुरू होने से पहले पूर्व श्रीलंकाई क्रिकेटर रसल अर्नोल्ड  (Russell Arnold) का बड़ा बयान सामने आया है।

Russell Arnold ने दिया बड़ा बयान

बता दें कि भारत के श्रीलंका के खिलाफ दौरा शुरू होने से पहले Russell Arnold ने स्पोर्ट्स तक के हवाले से कहा- दोनों (सूर्या और हार्दिक) असाधारण खिलाड़ी हैं। वे टीम में अलग-अलग चीजें लेकर आते हैं। सूर्यकुमार यादव बेहतरीन टी20 बल्लेबाजों में से एक हैं। जिस तरह से वह खेलते हैं, लगता है कि उनसे अच्छा खेल को कोई भी रीड नहीं करता है।

Arnold ने आगे कहा- हार्दिक ने भी ये चीजें करके दिखाई हैं। लेकिन मुझे लगता है कि जिस तरह से उसका आईपीएल 2024 गया, उसके बाद वह टीम इंडिया में उस तरह का सम्मान हासिल नहीं कर पाए हैं, जो उनके बारे में बीसीसीआई ने एक समय पर सोचा होगा।

আরো ताजा खबर

SM Trends: 10 मार्च के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends (image via X) भारत की पुरुष टी20 विश्व कप 2026 जीत ने जश्न और विवाद दोनों को जन्म दिया। विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन तब नाराज दिखे जब रिपोर्टरों...

10 मार्च, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening news headlines (image via getty) 1. BCCI सचिव देवजीत सैकिया ने IPL 2026 के शेड्यूल की घोषणा पर बड़ा अपडेट दिया इंडियन प्रीमियर लीग का 19वां एडिशन 28 मार्च...

T20 World Cup 2026: टीम ऑफ द टूर्नामेंट पर डालें एक नजर, चार भारतीय खिलाड़ी हैं शामिल!

T20 World Cup 2026: team of the tournament (image via getty) जीतने वाली भारतीय टीम के चार सदस्यों को आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप 2026 की टूर्नामेंट की टीम में...

IPL 2026: गुजरात टाइटन्स ने इस ऑस्ट्रेलियाई धाकड़ बल्लेबाज को नियुक्त किया बैटिंग कोच

IPL 2026: Matthew Hayden appointed batting coach of Gujarat Titans (image via getty) गुजरात टाइटन्स ने आईपीएल 2026 से पहले ऑस्ट्रेलिया के पूर्व बैटर मैथ्यू हेडन को अपना बैटिंग कोच...